IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने क्या कमाल की पारी खेली। भारत को जीत के लिए इस मैच में 172 रन का टारगेट मिला था और अभिषेक ने अपनी तूफानी बैटिंग के जरिए इस लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया।

अभिषेक ने इस मैच में 39 गेंदों पर 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.74 का रहा। अपनी पारी में लगाए 5 छक्कों की मदद से अभिषेक ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अभिषेक ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा

अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। अभिषेक ने ये 50 छक्के सिर्फ 20 पारियों में लगाए और टी20आई में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने साथ ही इविन लुईस की बराबरी पर भी आ गए। लुईस ने ये कमाल 20 पारियों में किया था। अभिषेक क्रिस गेल से आगे निकल गए जिन्होंने 25 पारियों में टी20आई में 50 छक्के लगाए थे।

T20I में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बैटर (फुल मेंबर)

20 पारी – इविन लुईस
20 पारी – अभिषेक शर्मा
25 पारी – क्रिस गेल
29 पारी – सूर्यकुमार यादव
30 पारी – शेन वॉटसन
31 पारी – युवराज सिंह/केएल राहुल/रहमानुल्लाह गुरबाज
32 पारी – फिल सॉल्ट

युवराज से आगे निकले अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ टी20आई में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर आ गए। वो यहां युवराज सिंह से आगे निकल गए। युवराज ने टी20आई में पाकिस्तान के खिलाफ 72 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी और अभिषेक 73 रन के साथ चौथे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं।

टी20 में भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

82 रन – विराट कोहली (2022)
78* रन – विराट कोहली (2012)
75 रन – गौतम गंभीर (2007)
74 रन – अभिषेक शर्मा (2025)
72 रन – युवराज सिंह (2012)