India vs New Zealand (IND vs NZ) WTC Final Southampton Weather Forecast Live Cricket Score Streaming Online: न्यूजीलैंड के रूप में दुनिया को पहला टेस्ट चैंपियन मिल गया। न्यूजीलैंड ने 23 जून 2021 की रात विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया। रॉस टेलर ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने इस मैच में 46 ओवर में 22 मेडन फेंकते हुए 61 रन दिए और 7 विकेट लिए। इस मैच में न्यूजीलैंड को जीत के लिए दूसरी पारी में 139 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 45.5 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन टीम दोनों पारियों में टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने पहली पारी में 49 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वह 8 चौके की मदद से 89 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। रॉस टेलर ने 6 चौके की मदद से 100 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
ये हैं आईसीसी के पहले विजेता
1975: वनडे वर्ल्ड कप, वेस्टइंडीज
2007: टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप, भारत
2021: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, न्यूजीलैंड
भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 32 रनों की बढ़त बनाई थी। इस तरह उसे मैच जीतने के लिए 139 रन बनाने थे। भारत के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 30 रनों की पारी खेली।
रविंद्र जडेजा ने 16, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने 15-15 रन बनाए। विराट कोहली और मोहम्मद शमी ने 13-13 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 4, ट्रेंट बोल्ट ने 3, कायेल जेमीसन ने 2 और नील वैगनर ने एक विकेट लिया। यह मैच बारिश के कारण रिजर्व डे तक पहुंचा। भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमटी थी। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाकर 32 रन की बढ़त हासिल की थी।
आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का खराब रहा है रिकॉर्ड
इवेंट | भारत जीता | न्यूजीलैंड जीता |
वर्ल्ड कप | 3 | 5 |
चैंपियंस ट्रॉफी | 0 | 1 |
टी20 वर्ल्ड कप | 0 | 2 |
टेस्ट मैच | 0 | 3 |
नोट: आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार 14 मार्च 2003 को जीता था। उसने वर्ल्ड कप 2003 में सेंचुरियन में कीवी टीम को हराया था।
Highlights
पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में खुशी से झूमने लगे। वीडियो में देखें उनके ये पल...
न्यूजीलैंड का स्कोर 37 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन है। रॉस टेलर 34 और केन विलियमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उसे जीत के लिए अब 39 रन दूर है और अभी करीब 15 ओवर का खेल शेष है। उसके अभी 8 बल्लेबाजों का मैदान पर उतरना बाकी है।
31वें ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की चौथी गेंद पर पहली स्लिप पर चेतेश्वर पुजारा से रॉस टेलर का कैच छूट गया। पुजारा के हाथ में गेंद आ गई थी, लेकिन वह उसे अपने पास बरकरार नहीं रख पाए। भारत को यह कैच बहुत महंगा पड़ सकता है।
केन विलियमसन और रॉस टेलर के बीच 71 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने 29 ओवर में दो विकेट पर 77 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए अब 62 रन की जरूरत है। रॉस टेलर 45 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद हैं। केन विलियमसन ने अब तक 42 गेंद में 14 रन बनाए हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने डेवोन कॉनवे को आउट किया। अश्विन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कॉनवे ने 47 गेंद पर 19 रन बनाए। केन विलियमसन और रॉस टेलर क्रीज पर हैं। भारत को अगर मैच जीतना है तो इनदोनों को जल्द से जल्द आउट करना होगा।
रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने टॉम लाथम को ऋषभ पंत के हाथों स्टंप कराया। लाथम 41 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड पर दवाब बनाने के लिए कम से कम दो-तीन विकेट जल्दी निकालने होंगे।
न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 20+ रन बना लिए हैं। ओपनर टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। साउथैम्पटन में खेले जा रहे मैच में अब कीवी टीम को जीत के लिए 110+ रन बनाने हैं। भारत को फाइनल जीतने के लिए हर हाल में विकेट चाहिए। फिलहाल ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 139 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड ने टी ब्रेक तक बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। ओपनर टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। साउथैम्पटन में खेले जा रहे मैच में अब कीवी टीम के सामने जीत के लिए 45 ओवर हैं।
दूसरी पारी में टीम इंडिया ने आज रिजर्व डे में 106 रन बनाने में आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। भारतीय बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 41 और रोहित शर्मा ने 30 रन बनाए। जबकि रवींद्र जडेजा ने 16, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने 15-15 रन बनाए। कीवी टीम के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 4 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 3 और काइल जेमिसन ने 2 विकेट लिए। नील वैगनर को 1 विकेट मिला।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 32 रनों की बढ़त बनाई थी। इस तरह उसे मैच जीतने के लिए 139 रन बनाने होंगे। भारत के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 30 रनों की पारी खेली।
56 के स्कोर पर टीम को 7वां झटका लगा। ऋषभ पंत 41 रन बनाकर हेनरी निकोल्स के हाथों के कैच आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। पंत के बाद अगले ही ओवर में रविचंद्रन अश्विन भी चलते बने। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच लिया। अश्विन ने 19 गेंद पर 7 रन बनाए।
142 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा। इस बार नील वैगनर ने रवींद्र जडेजा को 16 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। दूसरा छोर संभालकर खेल रहे पंत ने जडेजा के साथ मिलकर 33 रन जोड़े थे।
भारत की बढ़त 100 रन के पार पहुंच गई है। रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पंत और जडेजा ने 28 रनों की साझेदारी कर ली है। पंत 32 तो जडेजा 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल, ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने अब तक 98 रन की लीड ले ली है। 109 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 5वें विकेट को रूप में अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को पांचवां झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को विकेटकीपर बीजे वॉटलिंग के हाथों कैच कराया। रहाणे ने 40 गेंद पर 15 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर उतरे हैं।
ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी कर ली है। पंत चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रहाणे ने 9 रन बनाए हैं। टीम इंडिया 4 विकेट पर 103 रन बना चुकी है। उसकी बढ़त अब 71 रनों की हो गई है।
काइल जैमीसन ने भारत का चौथा विकेट भी झटका। उन्होंने 38वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को फर्स्ट स्लिप पर रॉस टेलर के हाथों कैच कराया। पुजारा 80 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए। पुजारा की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे हैं। रहाणे का अभी खाता नहीं खुला है।
छठे दिन के छठे ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली 29 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जैमीसन ने उन्हें विकेट के पीछे बीजे वॉटलिंग के हाथों कैच कराया। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा हैं।
आखिरी दिन टिम साउदी न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने 3 रन लिए। आखिरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा भी एक रन लेने में सफल रहे। 33 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 70 रन था। विराट कोहली 13 और चेतेश्वर पुजारा 13 रन बनाकर नाबाद थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में छठे दिन का खेल शुरू होने में अब 10 मिनट से भी कम का समय बचा है। न्यूजीलैंड की टीम 30 ओवर पुरानी गेंद के साथ अटैक करेगी। वहीं, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा पर जिम्मेदारी भरी पारी खेलनी की जिम्मेदारी है।
भारतीय गेंदबाजों में बुमराह (26 ओवरों में 57 रन कोई विकेट नहीं) ने निराश किया जिन्होंने बेहद शार्ट पिच और ऑफ स्टंप के बहुत अधिक बाहर गेंदबाजी की जिनके बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि इनसे विकेट नहीं लिये जा सकते।
पांचवें दिन रोहित शर्मा (81 गेंदों पर 30 रन) ने क्रीज पर पर्याप्त समय बिताया, लेकिन वह फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने साउदी की सीधी गेंद को खेलने का प्रयास ही नहीं किया और पगबाधा आउट हो गये। भारत को यदि मैच को जीवंत बनाये रखना है तो कप्तान विराट कोहली (12 गेंदों पर नाबाद आठ) और चेतेश्वर पुजारा (55 गेंदों पर नाबाद 12) को न सिर्फ अपने विकेट बचाये रखना होगा बल्कि स्ट्राइक रोटेट करके रन गति भी बनाए रखनी होगी।
भारत ऐसे में 150 से 200 रन की बढ़त लेकर न्यूजीलैंड को दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित कर सकता है। मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। पांचवें दिन भारत को शाम के सत्र में बल्लेबाजी का मौका मिला। उसमें उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवाये। साउदी (17 रन देकर दो) ने इन दोनों को आउट किया। शुभमन गिल (33 गेंदों पर आठ रन) ने 10 ओवर तक एक छोर संभाले रखा लेकिन कीवी गेंदबाजों ने दबाव बनाये रखा। गिल आखिर इस दबाव को नहीं झेल पाये और साउदी की आउटस्विंगर पर पगबाधा आउट हो गये।
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 249 रन बनाकर 32 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 217 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन बनाये हैं और अब उसे 32 रन की बढ़त मिल गयी है। इस मैच में पहले और चौथे दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी, इसलिए मैच के सुरक्षित दिन यानी छठे दिन भी खेल होगा।
मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त से रोका, लेकिन टिम साउदी ने उपयोगी रन बनाने के अलावा भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के छठे और आखिर दिन से पहले कीवी टीम का पलड़ा हल्का भारी रखा।