भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उनका कद ऐसा हो चुका है वह जब भी फील्ड पर उतरते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी ऐसा हुआ। विराट ने मैदान पर उतरते ही दिग्गज सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विराट कोहला वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे तो यह उनका 309वां वनडे मैच था। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकल गए। सौरव ने अपने करियर में भारत के लिए कुल 308 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे। इसी के साथ विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | अवधि | मैच | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | शतक | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | औसत | 5 विकेट | कैच | स्टंपिंग |
| सचिन तेंदुलकर | 1989-2012 | 463 | 18426 | 200* | 44.83 | 49 | 154 | 5/32 | 44.48 | 2 | 140 | – |
| एमएस धोनी | 2004-2019 | 347 | 10599 | 183* | 50.23 | 9 | 1 | 1/14 | 31.00 | – | 318 | 120 |
| राहुल द्रविड़ | 1996-2011 | 340 | 10768 | 153 | 39.15 | 12 | 4 | 2/43 | 42.50 | – | 196 | 14 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 1985-2000 | 334 | 9378 | 153* | 36.92 | 7 | 12 | 3/19 | 39.91 | – | 156 | – |
| विराट कोहली | 2008-2026 | 309 | 14557 | 183 | 58.46 | 53 | 5 | 1/13 | 136.00 | – | 167 | – |
| सौरव गांगुली | 1992-2007 | 308 | 11221 | 183 | 40.95 | 22 | 100 | 5/16 | 38.35 | 2 | 99 | – |
| युवराज सिंह | 2000-2017 | 301 | 8609 | 150 | 36.47 | 14 | 110 | 5/31 | 38.42 | 1 | 93 | – |
| रोहित शर्मा | 2007-2026 | 280 | 11516 | 264 | 49.21 | 33 | 9 | 2/27 | 59.22 | – | 102 | – |
| अनिल कुंबले | 1990-2007 | 269 | 903 | 26 | 10.37 | – | 334 | 6/12 | 30.83 | 2 | 85 | – |
भारतीय गेंदबाजों की वापसी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के ओपनर्स डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने भारतीय गेंदबाजों को शुरू में पस्त कर दिया। दोनों ने 117 रन की पार्टनरशिप की। उसके बाद हर्षित राणा ने दोनों का विकेट झटका और टीम इंडिया की वापसी करवाई।
IND vs NZ: कुलदीप यादव ने कर दी बड़ी गलती, टीम इंडिया को पड़ सकती है भारी; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
फिर मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक-एक विकेट लिया और 198 के स्कोर पर आधी कीवी टीम को पवेलियन भेज दिया। एक वक्त खतरनाक नजर आ रही ओपनिंग साझेदारी को देख स्कोर 350 की ओर बढ़ता नजर आ रहा था।
