भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 154 रन का लक्ष्य 10 ओवर में ही चेज किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह किसी भी फुलटाइम खेलने वाले देश का टी20 इंटरनेशनल में किसी फुलटाइम खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज 150 प्लस रन का चेज है।
संजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल; प्लेइंग 11 से बाहर होने का खतरा
वहीं भारतीय टीम ने अपने घर पर लगातार 10वीं टी20 सीरीज जीती है। इस मामले में भारतीय टीम नंबर 1 है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है जिसने सबसे ज्यादा 8 टी20 सीरीज अपने घर पर लगातार जीती थीं। वहीं लगातार भारत ने 11वीं टी20 सीरीज जीती है। इस मामले में पाकिस्तान की टीम नंबर 1 थी, भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पहला ऐसा मौका है जब किसी टीम ने 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज कर ली। यह आजतक किसी ने भी वर्ल्ड क्रिकेट में नहीं किया। वहीं 10 ओवर के अंदर 150 प्लस का लक्ष्य चेज करने वाला भारत पहला फुल मेंबर देश बना।
सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते 150 प्लस रन चेज (फुल मेंबर टीम)
- 60 गेंद: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026
- 37 गेंद: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, किंगस्टन, 2024
- 33 गेंद: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, लाहौर, 2022
- 32 गेंद: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, जोहान्सबर्ग, 2016
घर पर सबसे ज्यादा टी20 सीरीज लगातार जीतने वाले देश
- 10- भारत (2022-26)
- 8- ऑस्ट्रेलिया (2006-10)
- 7- भारत (2019-22)
- 5- पाकिस्तान (2008-18)
टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीत (फुल मेंबर टीम)
- 11*- भारत (2024 – अभी तक)
- 11- पाकिस्तान (2016-18)
- 7- भारत (2017-18)
- 6- भारत (2019-21)
Video: जसप्रीत बुमराह की ऐसी गेंद, हवा में उड़ता हुआ दूर जाकर गिरा स्टंप; कीवी बल्लेबाज हैरान
भारत की जीत के हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी
भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में शानदार जीत दर्ज की और इसमें कई हीरो रहे। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। हार्दिक पंड्या ने भी 3 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने नाबाद 20 गेंद पर 68 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 26 गेंद पर 57 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं। यह पांचों खिलाड़ी इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे।
