भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उतरते ही कमाल कर दिया है। उन्होंने नागपुर में अपने करियर का खास शतक पूरा किया। वह इसी के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए। वहीं खास बात यह है कि एमएस धोनी जिन्होंने भारत को टी20 विश्व विजेता बनाया था वह कभी ऐसा नहीं कर पाए थे।
IND vs NZ 1st T20I LIVE Score: Watch Here
सूर्यकुमार यादव नागपुर में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे। वह भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। सूर्या ने 2021 में अपना टी20 इंटरनेशनल से ही डेब्यू किया था और महज 5 साल में वह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। साथ ही टीम इंडिया के कप्तान भी मौजूदा समय में हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I खेलने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | अवधि | मैच | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | शतक | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | गेंदबाजी औसत | 5 विकेट | कैच | स्टंपिंग |
| रोहित शर्मा | 2007-2024 | 159 | 4231 | 121* | 32.05 | 5 | 1 | 1/22 | 113.00 | – | 65 | – |
| विराट कोहली | 2010-2024 | 125 | 4188 | 122* | 48.69 | 1 | 4 | 1/13 | 51.00 | – | 54 | – |
| हार्दिक पंड्या | 2016-2026 | 125 | 2002 | 71* | 28.60 | – | 101 | 4/16 | 26.92 | – | 57 | – |
| सूर्यकुमार यादव | 2021-2026 | 100 | 2788 | 117 | 35.29 | 4 | 2 | 2/5 | 2.50 | – | 56 | – |
| एम.एस. धोनी | 2006-2019 | 98 | 1617 | 56 | 37.60 | – | – | – | – | – | 57 | 34 |
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी परीक्षा
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी आगामी विश्व कप के लिए की गई तैयारियों का आंकलन करने के लिए उतरेगी। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी पर सभी की नजरें होंगी। अब से तकरीबन 15 दिन बाद विश्व कप की शुरुआत हो जाएगी। इस बार टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
WPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह, DC की उम्मीद बरकरार; ये है पूरा गणित
सूर्यकुमार यादव के पास अपनी कप्तानी में इतिहास रचने का मौका है। वह अगर भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में विश्व विजेता बनाते हैं तो भारत तीन बार टी20 विश्व कप जीतने और अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली पहली टीम बनेगी। सूर्या को पिछले विश्व कप के बाद से ही टीम की कमान सौंपी गई थी।
