India vs New Zealand, 2nd Test Match, Day 1: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 24 अक्टूबर 2024 को एक कीर्तिमान अपने नाम किया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 7वें नंबर पर पहुंच गये। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन को पीछे छोड़ा। अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट में 531 विकेट हो गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में अब तक 9 गेंदबाज ही 500 या उससे ज्यादा विकेट ले पाए हैं। इनमें से 2 भारतीय हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 3 गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया (शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लियोन) के हैं, जबकि इंग्लैंड के भी 2 गेंदबाज (जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड) हैं।

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के बाद डेवोन कॉनवे को पवेलियन की राह दिखाई। इस विकेट के साथ ही उन्होंने नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया। खास यह है कि अश्विन ने 25 टेस्ट कम खेलकर नाथन लियोन को पीछे छोड़ा है।

टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीटेस्ट करियरमैचपारियांगेंदें फेंकीओवर फेंकेमेडन रहेरन दियेविकेट लियेपारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेटपारी में 4 विकेटपारी में 5 विकेट
मुथैया मुरलीधरन (आईसीसी/श्रीलंका)1992-2010133230440397339.5179418180 रन8009/5122.722.4755.0445 बार67 बार
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)1992-2007145273407056784.1176117995 रन7088/7125.412.6557.4948 बार37 बार
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)2003-2024188350400376672.5173018627 रन7047/4226.452.7956.8732 बार32 बार
अनिल कुंबले (भारत)1990-2008132236408506808.2157618355 रन61910/7429.652.6965.9931 बार35 बार
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)2007-2023167309336985616.2130416719 रन6048/1527.682.9755.7928 बार20 बार
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)1993-2007124243292484874.4147012186 रन5638/2421.642.4951.9528 बार29 बार
रविचंद्रन अश्विन (इंग्लैंड)2011-2024104*19626742445789912603 रन5317/5923.752.8250.4025 बार37 बार
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)2011-2024129242327615460.1104416052 रन5308/5030.282.9361.8124 बार24 बार
कर्टनी वाल्श (वेस्टइंडीज)1984-2001132242300195003.1114412688 रन5197/3724.442.5357.8432 बार22 बार

डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 56 ओवर का खेल हो चुका था। न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 183 रन था। रचिन रविंद्र अर्धशतक बना चुके थे। उनके 94 गेंद में 55 रन थे। वह अब तक 3 चौके और एक छक्का लगा चुके थे। डेरिल मिचेल भी 36 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद थे। आउट होने वाले बल्लेबाज कप्तान टॉम लैथम, विल यंग और डेवोन कॉनवे रहे।

टॉम लैथम 22 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। विल यंग 45 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड ने 24 ओवर में 76 रन पर 2 विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। डेवोन कॉनवे 11 चौके की मदद से 141 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। तीनों विकेट अश्विन ने लिए।