India Vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 का 28वां मुकाबला आज दुबई में खेला गया। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों अपने दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। आईसीसी इवेंट में आखिरी बार भारत ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था।
पाकिस्तान से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की ये लगातार दूसरी हार है। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिशेल ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दोनों विकेट झटके।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। भारत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 110 रन बना पाया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट को 3, ईश सोढ़ी को 2 और एडम मिल्ने व टिम साउदी को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 150 का आंकड़ा छुआ था लेकिन यहां 120 रन भी नहीं बन सके।
आपको बता दें भारतीय टीम कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। इससे पहले 2007 और 2016 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार 2003 वनडे वर्ल्ड कप में यानी 18 साल पहले मात दी थी। आज 18 साल बाद भी भारत का न्यूजीलैंड को एक बार फिर आईसीसी इवेंट में हराने का सपना अधूरा रहे गया। भारत को हाल ही में टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड ने हराया था।
ICC World Twenty20, 2021
India
110/7 (20.0)
New Zealand
111/2 (14.3)
Match Ended ( Day – Super 12 – Match 28 )
New Zealand beat India by 8 wickets
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों अपने दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की ये लगातार दूसरी हार है। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिशेल ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दोनों विकेट झटके।
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। भारत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 110 रन बना पाया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 3, ईश सोढ़ी ने 2 और एडम मिल्ने व टिम साउदी को एक-एक सफलता मिली।
भारत की पारी एक बार फिर मुश्किल में खड़ी हो गई है। ईश सोढ़ी ने पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत ने महज 48 रनों पर अपने 4 विकेट खो दिए हैं। ओवर भी आधे से ज्यादा हो चुके हैं।
भारत को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने लॉन्ग ऑन पर कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेजा। इसी के साथ भारत ने 40 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।
भारत को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है। वे टिम साउदी की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए। इससे पहले इशान किशन 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने थे।
भारत को इशान किशन के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें 4 रन पर ट्रेंट बोल्ट ने वापस पवेलियन भेजा। आज रोहित शर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत के लिए आज रोहित शर्मा ओपनिंग पर नहीं उतरे। भारत के लिए आज केएल राहुल और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की है।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्ने, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के लिए एक खुशखबरी आ गई है। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल आज का मुकाबला खेलने के लिए फिट हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ हारिश रऊफ की गेंद पर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद बहुत संभावना है कि केन विलियम्सन सेम टीम के साथ उतर सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में दो बार भिड़ंत हुई है। 2007 और 2016 दोनों ही मौकों पर भारत को कीवी टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत ने 18 साल पहले 2003 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था वहीं 2019 में सेमीफाइनल में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत को न्यूजीलैंड ने मात दी थी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इससे पहले 18 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। जिसमें से दोनों टीमें 8-8 बार जीती हैं। इसके अलावा दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। खास बात ये है कि 2016 टी20 वर्ल्ड कप के बाद आठों बार भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 मुकाबलों में मात दी है।
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के लिए आज जीतना जरूरी है अगर सेमीफाइनल की रेस में बिना किसी खतरे के बने रहना है। इससे पहले पाकिस्तान ने दोनों टीमों को पहले मुकाबले में मात दी थी। वहीं ग्रुप-2 की बात करें तो पाकिस्तान 3 में से 3 मैच जीतकर टॉप पर है और अफगानिस्तान 2 में से 1 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है।