India vs New Zealand 2nd Test Day 1: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण शुरुआत में बाधित रहा लेकिन इसके बाद मौसम की मेहरबानी से 70 ओवर का खेल आज संभव हुआ। भारत ने स्टम्प्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं।
भारत ने 70 ओवर में 4 विकेट खोकर 221 रन बनाते हुए मुंबई टेस्ट के पहले दिन के खेल का अंत कर दिया है। मयंक अग्रवाल 120 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। उनका साथ दिया है विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्दिमान साहा ने जो 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। आज के दिन में एजाज पटेल ने चारों विकेट अपने नाम किए। विराट कोहली के विकेट ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं।
इस मैच में टीम इंडिया आज 3 बदलाव के साथ उतरी। चोटिल रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा की जगह जयंत यादव, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में जगह मिली। वहीं न्यूजीलैंड की अगुआई भी इस मैच में टॉम लैथम कर रहे हैं। केन विलियमसन चोटिल हैं। उनकी जगह डैरिल मिशेल को मौका मिला है।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। वहां टीम इंडिया जीतते-जीतते रह गई थी। ऐसे में उसकी कोशिश उस मैच में की गई गलतियों को नहीं दोहराने की होगी। इस मैच को जहां भारत जीतकर सीरीज अपने कब्जे में करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड भी इसी मंशा के साथ खेल में आगे बढ़ेगी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो इस मैदान पर टीम इंडिया ने कुल 25 टेस्ट खेले हैं। इसमें से उसने 11 में जीत हासिल की है, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2016 में आखिरी बार इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला गया था। तब भारत ने इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराया था।
खास यह है कि टीम इंडिया इस मैदान पर पिछले 9 साल से अजेय है। उसे इस मैदान पर आखिरी हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ (10 विकेट) ही मिली थी। न्यूजीलैंड ने वानखेड़े में अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच ही खेले हैं। इनमें से उसने एक टेस्ट मैच जीता (1988 में 136 रन से) है, जबकि एक में उसे हार झेलनी पड़ी है।
New Zealand in India, 2 Test Series, 2021
India
325(109.5)& 276/7dec
New Zealand
62(28.1)& 167(56.3)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat New Zealand by 372 runs
भारत ने 70 ओवर में 4 विकेट खोकर 221 रन बनाते हुए मुंबई टेस्ट के पहले दिन के खेल का अंत कर दिया है। मयंक अग्रवाल 120 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। उनका साथ दिया है विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्दिमान साहा ने जो 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। आज के दिन में एजाज पटेल ने चारों विकेट अपने नाम किए। विराट कोहली के विकेट ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं।
भारतीय पारी के विकेट एक छोर से गिरते गए लेकिन दूसरे छोर पर ओपनर मयंक अग्रवाल ने पारी को संभाले रखा और अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा। उन्होंने 196 गेंदों पर चौका जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की। मयंक ने गिल से साथ ओपनिंग में 80 रन जोड़े, इसके बाद चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ भी 80 रनों की साझेदारी की।
भारतीय टीम को कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने चौथा झटका दे दिया है। उन्होंने श्रेयस अय्यर को 18 रनों पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। 80 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद उन्होंने मयंक अग्रवाल का बखूबी साथ निभाया था और 80 रनों की साझेदारी की थी। इससे पहले एजाज ने गिल, कोहली और पुजारा का भी विकेट झटका था।
एजाज ने आखिरी गेंद पर विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। कोहली एजाज की इस फुल लेंथ गेंद को स्ट्राइड लेकर रक्षात्मक ढंग से खेलना चाहते थे, लेकिन सीधे बल्ले से खेल नहीं पाए, गेंद पैड पर लगी, अपील और अंपायर ने आउट करार दिया। कोहली ने तुरंत रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में दिखा कि गेंद बैट-पैड पर एक साथ लगी है और थर्ड अंपायर के पास फील्ड अंपायर के निर्णय को पलटने का पर्याप्त सबूत नहीं थे। कोहली को पवेलियन की ओर जाते हुए काफी निराश दिख रहे थे। उन्होंने जाने से पहले अंपायर से बात भी की लेकिन सब व्यर्थ रहा। मैच पलट चुका है और इसे न्यूजीलैंड के लिए पलटाया है एक मुंबईकर ने।
चेतेश्वर पुजारा एजाज पटेल की गेंद पर आगे निकलकर लेग साइड में खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद पैरों के पास पड़ने के बाद बाहर की ओर टर्न हुई। पुजारा पूरी तरह बीट हो गए और गेंद बैट-पैड को मिस करते हुए स्टंप में जा लगी। भारतवंशी एजाज ने ही न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई थी।
शुभमन गिल के पवेलियन लौटते ही टीम इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। दोनों को भारतवंशी एजाज पटेल ने 5 गेंद के भीतर पवेलियन की राह दिखाई। भारत की पारी का 30वां ओवर एजाज पटेल करने आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर पुजारा को बोल्ड कर दिया। पुजारा अपनी 5वीं गेंद पर आउट हुए।
एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को रॉस टेलर के हाथों कैच कराया। गिल 71 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। एजाज की यह फ्लाइटेड और फुल लेंथ गेंद थी। गिल लालच में आ गए। गेंद बाहर की ओर निकली, बल्ले का बाहरी किनारा और टेलर ने स्लिप में आसान सा कैच लपक लिया। गिल की जगह चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए हैं।
शुभमन गिल ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया का अर्धशतक पूरा किया। समरविले की यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर थी। शुभमन ने शॉर्ट मिडविकेट फील्डर के बायीं तरफ से लांग ऑन पर गेंद को ऑन ड्राइव किया और एक रन लेकर मयंक अग्रवाल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। अगली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ दिया।
दूसरे टेस्ट के पहले दिन 15 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। शुभमन गिल 24 और मयंक अग्रवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गिल ने अपनी पारी में अब तक 5 चौके लगाए हैं। वहीं मयंक अग्रवाल 2 चौके और एक छक्के की मदद से इस स्कोर तक पहुंचे हैं। अभी दिन के 63 ओवरों का खेल बाकी है। काइल जैमीसन ने सबसे ज्यादा 5 ओवर में 24 रन दिए हैं। उनका पांचवां ओवर मेडन रहा।
टिम साउदी तीसरा ओवर लेकर आए। मयंक अग्रवाल ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। साउदी की यह गेंद मयंक के पैरों पर गुड लेंथ गेंद थी। मयंक ने स्क्वेयर लेग की ओर फ्लिक किया और गेंद मिड ऑन के बीच गैप में मिडविकेट की ओर से होती ही बाउंड्री पर चली गई।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर काइल जैमीसन लेकर आए। शुभमन गिल ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा। उन्होंने अगली गेंद को फिर सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। गिल ने जैमीसन की आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाई। टिम साउदी के पहले ओवर में मयंक अग्रवाल अपना और टीम इंडिया का खाता नहीं खोल पाए थे।
न्यूजीलैंड के लिए नई गेंद के साथ टिम साउदी पहला ओवर लेकर आए। टॉम लैथम ने उनके लिए तीन स्लिप और एक गली लगाई है। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में पुणे टेस्ट मैच के बाद जयंत यादव ने भारतीय टेस्ट एकादश में वापसी की है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), विलियम यंग, डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, टिम साउदी, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल।
भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।
इस मैच में हम एक सेशन का खेल गंवा चुके हैं। खेल का समय इस प्रकार है। पहला सेशन: दोपहर 12 बजे से दोपहर 2:40 बजे तक, चायकाल: 2:40 बजे से दोपहर 3 बजे तक। दूसरा सेशन: दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक।
अंपायर्स ने परिस्थितियों का निरीक्षण करने के लिए एक बार फिर मैदान का मुआयना किया। मैदान थोड़ा बहुत सूख गया है, लेकिन मैच शुरू होने में थोड़ा समय और लगेगा। अपडेट यह है कि साढ़े 11 बजे टॉस होगा। ठीक 12 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। दिन में 78 ओवर का खेल होगा।
न्यूजीलैंड के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। केन विलियमसन दूसरे टेस्ट में टीम की कमान नहीं संभाल पाएंगे। कप्तान केन विलियमसन भी बाएं हाथ की कोहनी की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेलते हुए दिखाई देंगे। उपकप्तान टॉम लैथम अब टीम की अगुआई करेंगे।
Team News | BLACKCAPS captain Kane Williamson will miss the second and final Test against India in Mumbai as he continues to battle the left-elbow injury which has troubled him for much of 2021. More | https://t.co/VClIKxKI8Q #INDvNZ pic.twitter.com/wGeA46LN4g
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 3, 2021
बीसीसीआई ने एक बड़ा अपडेट दिया है। चोट के कारण इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे इस टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वहीं मैदान का 10.30 बजे एक और निरीक्षण होगा। अच्छी बात यह है कि धूप निकल चुकी है।
NEWS – Injury updates – New Zealand’s Tour of India
— BCCI (@BCCI) December 3, 2021
Ishant Sharma, Ajinkya Rahane and Ravindra Jadeja ruled out of the 2nd Test.
More details here – https://t.co/ui9RXK1Vux #INDvNZ pic.twitter.com/qdWDPp0MIz
पिछले दो दिनों से मुंबई में काफी बारिश हुई है। इसके कारण मैदान का कुछ हिस्सा अब भी मैच के लिए तैयार नहीं है। अंपायर 9.30 बजे मैदान का फिर से जायजा लेंगे। दीपदास गुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, आज थोड़ी धूप निकली है। आउटफील्ड में काम चल रहा है। पिच पर नमी है। गौर करने लायक बात यह है कि पिच पर अभी से दरारें हैं, जबकि अभी टेस्ट शुरू भी नहीं हुआ है। ये दरारें एकदम सही जगह पर हैं। इससे स्पिनर्स को फायदा होगा। पहले सेशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और उछाल ज्यादा होगी। कप्तानों के लिए निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल होगा कि आप पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी।