भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क पर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 22 रनों से हार का सामना पड़ा। इस हार के साथ टीम इंडिया  ने सीरीज भी गंवा दी है। न्यूजीलैंड अब सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। लेकिन अग्रवाल आज भी लय में नहीं दिखे।

भारत को साझेदारी की दरकार थी लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। अय्यर और जडेजा ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नवदीप सैनी ने 45 रनों की आतिशी पारी भी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 79 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। उनके अलावा रॉस टेलर ने 74 गेंद पर नाबाद 73 रन बनाए। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में हेनरी निकोल्स (41 रन), टॉम ब्लंडेल (22) और काइल जैमीसन (नाबाद 25) का भी योगदान रहा।

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर ने 2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा भी एक विकेट लेने में सफल रहे। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स

आप India vs New Zealand 2nd ODI मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर देख सकते हैं। मैच को Star Sports 1, Star Sports HD1, Star Sports 2 and Star Sports HD2 पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ देखा जा सकता है। हिंदी कमेंट्री के साथ मैच के लाइव प्रसारण के लिए आप Star Sports 3 और Star Sports 3 एचडी को ट्यून कर सकते हैं।

मैच को DD National (DD1) और DD Sports पर भी लाइव देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar App एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के पल-पल की अपडेट्स के लिए आप jansatta.com से जुड़े रह सकते हैं।

Live Blog

15:32 (IST)08 Feb 2020





















22 रनों से जीता न्यूजीलैंड

274 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया 251 के स्कोर पर ऑलाउट हो गई है। इस मुकाबले को 22 रनों से जीतकर कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड अब 2-0 से आगे है।

14:48 (IST)08 Feb 2020





















60 गेंद में 85 रन

इस मुकाबले में जीत के लिए अभी टीम इंडिया को 60 गेंद में 85 रनों की दरकार है। जडेजा और सैनी अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।

14:36 (IST)08 Feb 2020





















78 गेंद में 102 की जरूरत

78 गेंदों का खेल बचा है और टीम इंडिया को जीत के लिए 102 रनों की दरकार है। भारत के पास सिर्फ 3 विकेट है और सैनी जडेजा की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। 

14:06 (IST)08 Feb 2020





















शार्दुल ठाकुर ने जड़ा चौका

31वां ओवर लेकर नीशम आए थे और इस ओवर में ठाकुर ने बैक टू बैक दो चौके जड़े हैं इसी के साथ भारत का स्कोर 150 के पार चला गया है। 

13:49 (IST)08 Feb 2020





















अय्यर की फिफ्टी पूरी

मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। अब टीम इंडिया का स्कोर 129 पर पहुंच गया है। 

13:35 (IST)08 Feb 2020





















जडेजा से बड़ी उम्मीदें

जाधव के आउट होने के बाद अब जडेजा मैदान में आ गए हैं। ऐसे में जडेजा से इस मुकाबले में एक आतिशी पारी की दरकार होगी। अय्यर अर्धशतक के काफी करीब हैं। 

13:21 (IST)08 Feb 2020





















केदार जाधव आउट

96 के स्कोर पर टीम इंडिया को 5वां झटका लगा है और जाधव 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत की पारी अब लड़खड़ा गई है। 

13:09 (IST)08 Feb 2020





















जाधव का चौका

18वां ओवर लेकर ग्रैंडहोम आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर केदार जाधव ने एक कमाल का चौका जड़ा है। भारत को एक साझेदारी की जरूरत है। 

12:56 (IST)08 Feb 2020





















केदार जाधव मैदान में

केएल राहुल के आउट होने के बाद अब केदार जाधव मैदान में आ गए हैं। अब अय्यर और केदार जाधव पर ही सभी की नजर होगी। देखना होगा कि दोनों आखिर किस लय में खेलते हैं। 

12:41 (IST)08 Feb 2020





















अय्यर का एक और चौका

भारत को तीन झटके लगे हैं लेकिन श्रेयस अय्यर एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक के बाद एक शानदार चौके जड़ रहे हैं। भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 69-3 है। 

12:33 (IST)08 Feb 2020





















केएल राहुल मैदान में

विराट कोहली के आउट होने के बाद अब केएल राहुल मैदान में आ गए हैं। टीम इंडिया को 57 के स्कोर पर ही तीसरा झटका लगा है। ऐसे में केएल राहुल से आतिशी पारी की दरकार है। 

12:25 (IST)08 Feb 2020





















50 के पार टीम इंडिया

9वें ओवर का खेल चल रहा है और टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर अपना स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। अय्यर और कोहली को एक साझेदारी की दरकार है। 

12:19 (IST)08 Feb 2020





















कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी

भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में अब अय्यर और कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 43-2 है। 

12:12 (IST)08 Feb 2020





















जैमीसन का कमाल

भारत को दूसरा झटका लग चुका है। पृथ्वी शॉ 6 चौके जड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 19 गेंद पर 24 रन बनाए। काइल जैमीसन ने उन्हें बोल्ड किया। उनकी जगह श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। जैमीसन आज बल्ले से भी कमाल दिखा चुके हैं।

12:02 (IST)08 Feb 2020





















विराट ने संभाली क्रीज

भारत को पहला झटका लग चुका है। मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर आउट हो गए। बेनेट की गेंद पर रॉस टेलर ने उन्हें पहली स्लिप पर लपका। उनकी जगह विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं।

11:52 (IST)08 Feb 2020





















एक ओवर 3 चौके

भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए हैमिश बेनेट पहला ओवर लेकर आए, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए। पृथ्वी ने उनकी पहली, दूसरी और चौथी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

11:33 (IST)08 Feb 2020





















चहल ने भी दिखाया जलवा

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन बनाए। इसमें उसके ओपनर मार्टिन गप्टिल और पिछले मैच के शतकवीर रॉस टेलर की अहम भूमिका रही। दोनों ने अर्धशतक जड़े। वहीं, करीब 6 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले चहल भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट चटकाए।

11:02 (IST)08 Feb 2020





















जैमीसन की भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक 17 गेंद पर 14 रन बना चुके हैं। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। वे रॉस टेलर के साथ मिलकर 37 गेंद पर 52 रन जोड़ चुके हैं।

10:49 (IST)08 Feb 2020





















फिफ्टी पूरी

45वां ओवर नवदीप सैनी लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर रॉस टेलर ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। स्ट्राइक जैमीसन के पास आई, लेकिन वे अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए। 46वें ओवर की पहली ही गेंद पर रॉस टेलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

10:35 (IST)08 Feb 2020





















साउदी नहीं खोल पाए खाता

करीब छह महीने बाद अपना पहला वनडे खेल रहे युजवेंद्र चहल ने इस मैच में गजब का प्रदर्शन किया है। वे अब तक 3 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने टिम साउदी को लॉन्ग ऑन पर नवदीप सैनी के हाथों लपकवाया। साउदी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

10:34 (IST)08 Feb 2020





















202 रन, 8 विकेट

न्यूजीलैंड ने अपने 150 रन 28 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने दम दिखाया। उसने 42 ओवर तक उसके 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया, जबकि वह अपने खाते में 202 रन ही जोड़ पाया था।

10:18 (IST)08 Feb 2020





















7वां झटका

मार्क चैपमैन के रूप में न्यूजीलैंड को 7वां झटका लगा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। चैपमैन का यह डेब्यू मुकाबला है, लेकिन उन्हें 2 गेंद पर सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

10:01 (IST)08 Feb 2020





















ऐसे हुए आउट

टॉम लाथम के आउट होने पर जिमी नीशम क्रीज पर आए थे। लेकिन वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। रविंद्र जडेजा के सीधे थ्रो पर वे रन आउट हो गए। वे 5 गेंद पर 3 रन ही बना पाए।

09:55 (IST)08 Feb 2020





















हीरो बने जीरो

भारत को चौथी सफलता रविंद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने लाथम को एलबीडब्ल्यू किया। लाथम ने अंपायर के फैसले के खिलाफ जाकर रिव्यू लिया था, लेकिन वह बेकार चला गया। न्यूजीलैंड अपने दोनों रिव्यू गंवा चुका है। पिछले मैच के हीरो लाथम 14 गेंद पर 7 रन ही बना पाए।

09:47 (IST)08 Feb 2020





















तोड़नी होगी साझेदारी

गप्टिल के आउट होने पर कप्तान टॉम लाथम क्रीज पर आए हैं। पिछले मैच में लाथम और रॉस टेलर ने मिलकर भारत के हाथ से जीत छीन ली थी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को जल्द ही इन दोनों की साझेदारी तोड़नी होगी।

09:38 (IST)08 Feb 2020





















मिली बड़ी सफलता

मार्टिन गप्टिल शतक नहीं बना पाए। वे खुद की ही एक गलत कॉल पर रन आउट हो गए। गप्टिल ने 79 गेंद पर 79 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर के थ्रो पर केएल राहुल ने उन्हें रन आउट कर दिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। वे भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते थे।

09:28 (IST)08 Feb 2020





















टेलर ने संभाली क्रीज

भारत को दूसरी सफलता शार्दूल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने टॉम ब्लंडेल को नवदीप सैनी के हाथों मिड-ऑन पर कैच कराया। ब्लंडेल ने 25 गेंद पर 22 रन बनाए। उनके आउट होने पर पिछले मैच के शतकवीर रॉस टेलर क्रीज पर आए।

09:05 (IST)08 Feb 2020





















ताबड़तोड़ गप्टिल

गप्टिल पर हेनरी निकोल्स के आउट होने का कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। वे ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक 57 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 64 रन बना चुके हैं।

08:58 (IST)08 Feb 2020





















ऑकलैंड में भारत के खिलाफ बड़ी साझेदारियां

153 रन : मार्टिन गप्टिल - के विलियमसन, 2014 (दूसरे विकेट के लिए)

109 रन : सी इरविन - बी टेलर, 2015 (5वें विकेट के लिए)

93 रन : मार्टिन गप्टिल - हेनरी निकोल्स, 2020 (पहले विकेट के लिए)

08:53 (IST)08 Feb 2020





















चहल का कमाल

17वें ओवर की पांचवीं गेंद भारतीय खेमे में खुशी लेकर आई। चहल ने अपनी इस गेंद पर हेनरी निकोल्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। निकोल्स ने रिव्यू भी लिया, लेकिन वह बेकार हो गया।

08:40 (IST)08 Feb 2020





















गप्टिल का छक्का

युजवेंद्र चहल ने 15वां ओवर फेंका। पहली गेंद निकोल्स ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने डीप मिड-विकेट पर छक्का जड़ दिया। इस छक्के के साथ वे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए। उनके अभी 45 रन हैं।

08:35 (IST)08 Feb 2020





















14 ओवर 74 रन

14 ओवरों का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 74 रन बनाए हैं। इसमें मार्टिन गप्टिल के 38 और हेनरी निकोल्स के 33 रन शामिल हैं। 14वें ओवर में नवदीप सैनी ने 4 रन दिए।

08:20 (IST)08 Feb 2020





















10 ओवर 50+ रन

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। इसमें गप्टिल के 29 और हेनरी निकोल्स के 21 रन शामिल हैं। दोनों ही तेजी से रन बना रहे हैं। निकोल्स अब तक 3 चौके, जबकि गप्टिल 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।

07:59 (IST)08 Feb 2020





















छठा ओवर 9 रन

मार्टिन गप्टिल ने छठे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। ऐसा लग रहा है कि वे धीमी शुरुआत की भरपाई करना चाहते हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में भी 9 रन बने। न्यूजीलैंड ने पिछले 2 ओवर में 18 रन बनाए हैं।

07:37 (IST)08 Feb 2020





















सिर्फ एक रन

भारत की ओर से पहला ओवर शार्दूल ठाकुर लेकर आए। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए। मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स कोई रन नहीं बना पाए। सिर्फ एक रन लेग बाई से आया।

07:25 (IST)08 Feb 2020





















न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड : टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डीग्रैंडहोम, टिम साउदी, हैमिश बेनेट, काइल जैमीसन।

07:24 (IST)08 Feb 2020





















दो बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

भारत : विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

07:21 (IST)08 Feb 2020





















17 साल से जीत का इंतजार

टीम इंडिया को इस मैदान पर आखिरी जीत 11 जनवरी 2003 में मिली थी। उसके बाद से उसने इस मैदान पर 2 वनडे मैच खेले और दोनों को ही जीतने में नाकाम रही। 14 मार्च 2009 को खेले गए मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार मिली थी, जबकि 25 जनवरी 2014 को खेला गया मुकाबला टाई रहा था।

07:01 (IST)08 Feb 2020





















काइल जैमीसन ने किया डेब्यू

06:19 (IST)08 Feb 2020





















बारिश की कोई आशंका नहीं

मौसम विभाग की मानें तो ऑकलैंड में मैच के समय 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। मैच के दौरान ऑकलैंड के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि, खेल के दौरान बारिश होने की आशंका नहीं है।