भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी 100.2 ओवर में 348 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। इस तरह उसने पहली पारी के आधार पर 183 रन की लीड हासिल की थी।
इसके जवाब में भारत की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन, पृथ्वी शॉ अपना विकेट गंवा बैठे। मयंक अग्रवाल ने अपना दम दिखाया और अर्धशतक जड़ा। वहीं, कप्तान कोहली का बल्ला फिर खामोश दिखा और वह 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हनुमा विहारी और रहाणे ने पारी को संभाला है। रहाणे 25 तो विहारी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी भी भारत न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे हैं। ऐसे में भारत को एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी। हनुमा विहारी और रहाणे को लंबी पारी खेलनी होगी।
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के लिए हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 89 रन बनाए। उनके अलावा पुछल्ले बल्लेबाज काइल जैमिसन और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः 44 और 38 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से इशांत शर्मा सबसे सफल रहे। उन्होंने 68 रन देकर 5 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 99 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे अच्छी लय में दिख रहे हैं. अभी भी भारत न्यूजीलैंड की पहली पारी से 39 रन पीछे चल रही है।
विराट कोहली के आउट होने के बाद अब विहारी और रहाणे की जोड़ी मैदान में है। दोनों शानदार लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। अभी भी न्यूजीलैंड के पास 57 रनों की बढ़त है।
113 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है और कप्तान कोहली 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभी न्यूजीलैंड के पास 70 रनों की बढ़त बरकरार है।
भारत को दूसरी पारी में तीसरा झटका लगा है और अर्धशतक जमाकर खेल रहे मयंक अग्रवाल आउट हो गए हैं। अब रहाणे बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, मयंक अग्रवाल उनकी साथ निभाते दिख रहे हैं।
तीसरे दिन के तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है और कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला है. मयंक के साथ उनको बड़ी साझेदारी बनानी होगी।
तीसरे दिन टी-ब्रेक का समय हो गया है और भारत ने दो विकेट खोकर 78 रन बनाए हैं. मयंक अग्रवाल अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं तो अब विराट कोहली को एक बड़ी पारी खेलनी होगी।
78 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा है और पुजारा 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को एक साझेदारी की दरकार है।
मयंक अग्रवाल ने एक कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर अब दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 72 पर पहुंच गया है। मयंक को एक बड़ी पारी खेलनी होगी।
तीसरे दिन एजाज खान पहला ओवर लेकर आए थे और इस ओवर में मयंक अग्रवाल ने कमाल बल्लेबाजी की और एक चौका और एक छक्का जड़कर उनपर दबाव बनाया। वह अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
25वें ओवर का खेल चल रहा है और भारत ने दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ का विकेट खोकर 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मयंक और पुजारा अच्छी लय में दिख रहे हैं।
भारत अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी से 140 रन पीछे चल रही है। दूसरी पारी में भी शॉ का विकेट भारत ने जल्दी गंवा दिया है। ऐसे में मयंक और पुजारा को एक बड़ी पारी खेलनी होगी।
शॉ का विकेट गिरने के बाद मयंक अग्रवाल और पुजारा दोनों ही संभलकर खेल रहे हैं। भारत अभी न्यूजीलैंड की पहली पारी से 147 रन पीछे चल रही है।
दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद पुजारा से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें होंगी। मयंक के साथ उन्हें एक बड़ी पारी खेलनी होगी। कीवी टीम विकेट चटकाना चाहेगी।
दूसरी पारी में भारत को 27 के स्कोर पर पहला झटका लगा है और अच्छी लय में दिख रहे पृथ्वी शॉ आउट हो गए हैं। ट्रेंट बोल्ट को यह सफलता मिली है।
दूसरी पारी में 5 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने बिना विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल दोनों ही 6-6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को पारी की की हार से बचने के लिए अब भी 171 रन बनाने हैं। ऐसे में शॉ और मयंक को बड़ी पारियां खेलनी होंगी।
केन विलियम्सन के अलावा न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों काइल जैमिसन और ट्रेंट बोल्ट ने भी क्रमशः 44 और 38 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से इशांत शर्मा सबसे सफल रहे। उन्होंने 68 रन देकर 5 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 99 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 100.1 ओवर में 348 रन बनाए। इस तरह उसने पहली पारी के आधार पर भारत के खिलाफ 183 रन की बढ़त ली। उसके इस स्कोर में कप्तान केन विलियम्सन ने अहम योगदान निभाया। वे 89 रन बनाकर आउट हुए। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के लिए हाइएस्ट स्कोरर रहे।