India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी 5 फरवरी 2020 को हैमिल्टन के सेडान पार्क में खेला गया। इसमें न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की और तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मुकाबले में कप्तान कोहली ने 51 तो श्रेयस अय्यर ने 103 रनों की पारी खेली। इसके बाद केएल राहुल ने 88 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड को जीत के लिए  348 रन बनाने थे।

India vs New Zealand 1st ODI Live Score: Watch Here

इसके जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो निकल्स और गप्टिल ने शानदार आगाज किया। इसके बाद टेलर और कप्तान लेथम ने कमाल बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खैर ली। इसके चलते न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीत लिया। टेलर ने नाबाद 109 रनों की पारी खेली।

India vs New Zealand 1st ODI Live – यहां जानिए मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Live Blog

Highlights

    15:43 (IST)05 Feb 2020
    न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

    348 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने टेलर के शतक और लेथम, निकल्स की शानदार फिफ्टी के चलते इस मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया है। तीन मैचों की इस सीरीज में न्यूजीलैंड अब 1-0 से आगे है। 

    15:37 (IST)05 Feb 2020
    18 गेंद में 14 रन

    इस मुकाबले में अब जीत के लिए न्यूजीलैंड को 18 गेंद में 14 रनों की दरकार है। टेलर अभी भी शतक जड़कर खेल रहे हैं। 

    15:29 (IST)05 Feb 2020
    5वां झटका

    इस मुकाबले में शमी ने भारत को 5वीं सफलता दिला दी है। 27 गेंद में अभी न्यूजीलैंड को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत हैं।

    15:20 (IST)05 Feb 2020
    टेलर ने जड़ा शतक

    इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रास टेलर ने कमाल का शतक जड़ दिया है। भारत को इस मुकाबले में वापसी की दरकार होगी। 

    15:18 (IST)05 Feb 2020
    42 गेंद में 30

    न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब इस मैच में 42 गेंदों में 30 रनों की दरकार है। रास टेलर अपने शतक से केवल 2 रन ही दूर हैं। भारत को वापसी की दरकार है। 

    15:12 (IST)05 Feb 2020
    48 गेंद में 37 रन

    8 ओवर में जीत के लिए अभी न्यूजीलैंड को 37 रन बनाने होंगे। टेलर शतक के करीब आ गए हैं लेकिन लेथम का विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाज अब वापसी कर सकते हैं। 

    15:07 (IST)05 Feb 2020
    शतक के करीब टेलर

    रॉस टेलर ने क्या कमाल की गेंदबाजी की है और अपने शतक के करीब आ गए हैं। 54 गेंद में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 41 रनों की दरकार है। 

    14:50 (IST)05 Feb 2020
    हो सकती है मुश्किल

    रॉस टेलर और टॉम लॉथम ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है। दोनों टीम को जीत की ओर ले जाते दिख रहे हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अब तक 57 गेंद पर 90 रन जोड़ चुके हैं। ऐसे में भारत को यह साझेदारी तोड़नी होगी, नहीं तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है।

    13:59 (IST)05 Feb 2020
    टेलर ने जड़ा छक्का

    29वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह को रास टेलर ने एक शानदार छक्का लगाया है। निकल्स और टेलर दोनों खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं। टेलर ने बुमराह को भी आंड़े हाथों लिया है।

    13:48 (IST)05 Feb 2020
    शतक की ओर निकल्स

    26 ओवर का खेल हो चुका है और निकल्स की शानदार पारी के चलते न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है। वहीं, निकल्स अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। 

    13:40 (IST)05 Feb 2020
    निकल्स ने जड़ा चौका

    24वां ओवर लेकर कुलदीप यादव आए थे और इस ओवर में निकल्स ने एक शानदार चौका जड़ दिया है। टेलर के साथ अब निकल्स की एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। 

    13:25 (IST)05 Feb 2020
    टेलर मैदान में

    ब्लंडेल के आउट होने के बाद अब रास टेलर मैदान में आ गए हैं। इस खिलाड़ी पर न्यूजीलैंड की टीम काफी निर्भर करेगी। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 109 रन है। 

    13:17 (IST)05 Feb 2020
    100 के पार न्यूजीलैंड

    18वें ओवर का खेल चल रहा है और न्यूजीलैंड की टीम ने एक विकेट खोकर अपनी टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। ब्लंडेल ने कमाल का चौका जड़ा है। 

    13:07 (IST)05 Feb 2020
    गप्टिल आउट

    85 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहली सफलता मिली है और गप्टिल आउट हो गए हैं। शार्दुल को यह सफलता मिली है। 

    12:56 (IST)05 Feb 2020
    8 के औसत से बनाने होंगे रन

    348 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में बिना विकेट गंवाए 70 रन बना लिए हैं। लेकिन, अभी न्यूजीलैंड को करीब 8 के औसत से रन बनाने होंगे। लेकिन टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। 

    12:46 (IST)05 Feb 2020
    जडेजा ने डाला कमाल ओवर

    इस मैच का 11वां ओवर लेकर जडेजा आए थे जो इनके खाते का पहला ओवर था। इस ओवर में केवल 4 रन ही आए हैं। लेकिन, भारत को पहली सफलता का इंतजार है। 

    12:38 (IST)05 Feb 2020
    नहीं बन रहे रन

    निकल्स और गप्टिल ने अपना विकेट तो नहीं गंवाया है लेकिन जिस तरह की पारी की दरकार उनसे थे वह नहीं दे पा रहे हैं। 9 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 348 के जवाब में केवल 45 रन है। 

    12:27 (IST)05 Feb 2020
    छूटा मौका

    7वां ओवर शमी लेकर आए थे और इस ओवर में निकल्स ने एक हवा में शॉट खेला लेकिन वह मौका नहीं बन पाया और गेंद सीमारेखा के बाहर चली गई। इसके बाद निकल्स ने एक और शानदार चौका जड़ा है। 

    12:18 (IST)05 Feb 2020
    निकल्स का चौका

    5वां ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर निकल्स ने एक शानदार चौका जड़ा है। लेकिन बुमराह के सामने निकल्स को काफी परेशानी हो रही है। 

    12:12 (IST)05 Feb 2020
    न्यूजीलैंड ने जीता रिव्यू

    चौथे ओवर में अंपायर ने निकल्स को आउट दिया लेकिन रिव्यू में पाया गया कि गेंद विकेट को छोड़ रही थी। जिससे न्यूजीलैंड ने रिव्यू में जीत हासिल की है। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की है। 

    12:04 (IST)05 Feb 2020
    शमी ने भी डासा बेहतरीन ओवर

    बुमराह के पहले ओवर से 7 रन आए थे। दूसरा ओवर लेकर शमी आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर एक सिंगल आया है। शमी ने भी कमाल का ओवर डाला और इस ओवर से केवल 4 रन आए हैं। 

    11:53 (IST)05 Feb 2020
    बुमराह के हाथ में गेंद

    भारत की ओर से पहला ओवर लेकर जसप्रीत बुमराह आए हैं और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज के रूप में गप्टिल और निकल्स आए हैं। 348 रनों का लक्ष्य है। 

    11:50 (IST)05 Feb 2020
    गप्टिल को करनी होगी ठोस शुरुआत

    348 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को एक शानदार शुरुआत और आतिशी बल्लेबाजी करनी होगी। बुमराह और चहल से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी। 

    11:21 (IST)05 Feb 2020
    न्यूजीलैंड को 348 रनों का टारगेट

    इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अय्यर के शतक और केएल राहुल की दमदार पारी के चलते न्यूजीलैंड को जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य दिया है। 

    11:09 (IST)05 Feb 2020
    खतरनाक दिख रहे केएल राहुल -जाधव

    49वें ओवर का खेल चल रहा है लेकिन जाधव और केएल राहुल दोनों ही खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत 350 के करीब पहुंच गया है। 

    10:58 (IST)05 Feb 2020
    300 के पार भारत

    47वें ओवर में टीम इंडिया ने 300 रनों का आंकड़ा 4 विकेट खोकर पूरा कर लिया है। केएल राहुल खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

    10:51 (IST)05 Feb 2020
    45 ओवर के बाद टीम इंडिया

    45 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। कोहली और अय्यर दोनों आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं। 

    10:39 (IST)05 Feb 2020
    केएल राहुल की फिफ्टी पूरी

    43वें ओवर में केएल राहुले ने एक सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। गजब की लय में दिख रहे हैं केएल राहुल। वहीं अय्यर अपने शतक के करीब हैं। 

    10:29 (IST)05 Feb 2020
    250 के पार भारत

    40 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। अय्यर अपने शतक तो केएल राहुल अपनी फिफ्टी के ओर बढ़ रहे हैं। 

    10:16 (IST)05 Feb 2020
    तूफानी अंदाज में खेल रहे अय्यर

    कोहली के आउट होने के बाद अय्यर और केएल राहुल आतिशी अंदाज में खेल रहे हैं। दोनों अब छक्के और चौकों में ही डील कर रहे हैं। 

    10:06 (IST)05 Feb 2020
    200 के पार भारत

    36वें ओवर का खेल चल रहा है और टीम इंडिया ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल और अय्यर दोनों आतिशी लय में खेल रहे हैं। 

    09:51 (IST)05 Feb 2020
    अय्यर की फिफ्टी पूरी

    33वें ओवर में अय्यर ने एक शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। टीम इंडिया का स्कोर अब 174 पर पहुंच गया है। केएल राहुल अपनी पारी बुन रहे हैं। 

    09:37 (IST)05 Feb 2020
    विराट कोहली आउट

    156 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और कप्तान कोहली 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सोढ़ी को यह सफलता मिली है। 

    09:23 (IST)05 Feb 2020
    अर्धशतक के करीब कोहली

    25 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। कोहली और अय्यर के बीच एक साझेदारी पनप रही है। जबकि कोहली अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

    09:07 (IST)05 Feb 2020
    अय्यर खोल रहे हाथ

    21वें ओवर में अय्यर ने अपना दम दिखाया और एक कमाल चौका ग्रैंडहोम को जड़ा है। कोहली और अय्यर के बीच अब 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है। 

    08:56 (IST)05 Feb 2020
    पनप रही साझेदारी

    अय्यर और कोहली के बीच अब दो शुरुआती झटके लगने के बाद एक मजबूत साझेदारी पनप रही है। भारत का स्कोर अब 17 ओवर के बाद 93 पर पहुंच गया है। 

    08:34 (IST)05 Feb 2020
    अय्यर ने खोला खाता

    14वां ओवर लेकर नीशम आए थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने 10 गेंद खेलने के बाद अपना खाता खोला है। कोहली और अय्यर एक साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

    08:21 (IST)05 Feb 2020
    विराट ने जड़ा चौका

    पृथ्वी शॉ और मयंक दोनों अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन दोनों ने अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद अय्यर और कोहली अब मैदान में हैं। कोहली ने 11वें ओवर में एक अच्छा चौका जड़ा है। 

    08:01 (IST)05 Feb 2020
    शॉ खोल रहे हाथ

    छठा ओवर लेकर बेनट आए थे और इस ओवर में पृथ्वी शॉ ने अपना दम दिखाया और लगातार दो चौके जड़ दिए। अब शॉ कमाल की लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

    07:49 (IST)05 Feb 2020
    शॉ का चौका

    चौथा ओवर लेकर बेनट आए थे और इस ओवर में पृथ्वी शॉ ने चौका जड़ा है। अब दोनों बल्लेबाज अपना हाथ खोलते दिख रहे हैं। शॉ ने बैक टू बैक दो चौके जड़े हैं।