Ind vs Eng 3rd test match: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ने का बड़ा मौका है। पंत ये कमाल लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ही कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें इतने छक्के लगाने की जरूरत है।
वैसे पंत तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विकेटकीपिंग करते हुए पहली पारी के 34वें ओवर के दौरान चोटिल हो गए थे और फिर मैदान से बाहर चले गए थे। एक गेंद को रोकने के प्रयास में पंत के दाहिने हाथ की अंगुली में चोट लग गई थी और उनका नाखुन टूट गया था। हालांकि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ थी, लेकिन वो पहले दिन फिर कीपिंग के लिए नहीं आए थे। अगर पंत को कोई गंभीर समस्या नहीं होती है तो वो शायद खेलने के लिए उतर सकते हैं।
लारा, रोहित, सहवाग को पीछे छोड़ने के करीब ऋषभ पंत
पंत ने अपने टेस्ट करियर में अब तक खेले 46 मैचों में कुल 86 छक्के लगाए हैं। वहीं ब्रायन लारा ने अपने टेस्ट करियर में 131 मैचों में 88 छक्के लगाए थे जबकि रोहित शर्मा ने 67 मैचों में 88 छक्के जड़े थे। पंत अगर तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अगर 3 छक्के लगा देते हैं तो वो लारा और रोहित से आगे निकल जाएंगे और टेस्ट क्रिकेट में पंत के नाम इन दोनों से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
वहीं बात अब वीरेंद्र सहवाग की करते हैं जो टेस्ट प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर हैं। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 104 मैचों में 91 छक्के लगाए थे। पंत उनका भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। पंत अगर लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान 6 छक्के लगा देते हैं तो वो सहवाग से आगे निकल जाएंगे और भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन जाएंगे।
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
वीरेंद्र सहवाग – 91 छक्के
रोहित शर्मा- 88 छक्के
ऋषभ पंत- 86 छक्के
एमएस धोनी- 78 छक्के
रविंद्र जडेजा- 72 छक्के