रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने जैसे ही एक छक्का लगाया वह भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और अपने कप्तान रोहित शर्मा का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल ने रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में खबर लिखे जाने तक अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और उन्होंने इस दौरान छक्का लगाकार यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया।

यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही एक छक्का लगाया यह इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में उनका 23वां छक्का था। इस सिक्स के साथ ही वह भारत की तरफ से टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। पहले इस नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा मौजूद थे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अब तक 22 छक्के लगाए हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 23 छक्के लगाकर यशस्वी ने उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया और खुद दूसरे नंबर पर पहुंच गए। भारत की तरफ से एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के लगाए थे।

एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

25 छक्के – सचिन तेंदुलकर – बनाम ऑस्ट्रेलिया
23 छक्के – यशस्वी जायसवाल – बनाम इंग्लैंड (खबर लिखे जाने तक)
22 छक्के – रोहित शर्मा – बनाम साउथ अफ्रीका
21 छक्के – कपिल देव – बनाम इंग्लैंड
21 छक्के – ऋषभ पंत – बनाम इंग्लैंड

यशस्वी जायसवाल ने 600 रन पूरे किए

यशस्वी जायसवाल ने रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही 55 रन बनाए उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में अपने 600 रन पूरे कर लिए। इससे पहले उन्होंने पहले तीन टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक की मदद से 545 रन बनाए थे। यशस्वी ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 209 रन की पारी खेली थी जबकि तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने नाबाद 214 रन की पारी खेली थी।