भारतीय टीम में 8 साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर के सितारे बुलंदियों पर हैं। वह जहां हाथ अजमा रहे हैं सफलता मिल रही हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जड़कर वापसी का जश्न मनाया। उन्होंने 281 गेंद पर 204 रन की पारी खेली। केंटरबरी में 3 दिन में गेंदबाज जूझते दिखे हैं। वहीं करुण नायर ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर शतकीय साझेदारी तोड़ दी।
पहले अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए करुण नायर ने आखिरी गेंद पर डेन मूसली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मूसली 157 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए। जमान अख्तर के साथ उन्होंने 148 गेंद पर 108 रन की साझेदारी की। अखत्र 38 रन बनाकर नाबाद हैं। करुण ने 1 ओवर में 1 रन देकर 1 विकेट लिए। सरफराज खान ने भी 1 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने 2 रन दिए।
करुण नायर के फर्स्ट क्लास मैच में 15 विकेट
दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक बॉलर करुण नायर के 114 फर्स्ट क्लास मैच में 15 विकेट हैं। 10 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट है। उन्होंने लिस्ट ए में 16 और टी20 में 4 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड लायंस ने 124 ओवर में 7 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं। वह इंडिया ए से अभी भी 30 रन पीछे है। चौथे इंडिया ए जल्द से जल्द लायंस को आउट करके बल्लेबाजी करना चाहेगी। दूसरी पारी में निगाहें करुण नायर के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन पर होंगी।
ईश्वरन के पास अच्छा मौका
यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन का बल्ला पहली पारी में नहीं चला था। जायसवाल 24 और ईश्वरन 8 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ईश्वरन के पास बतौर ओपनर भारतीय टीम में दावेदारी ठोकने का अच्छा मौका। इसके लिए उन्हें रन बनाना होगा। ऐसा न होने पर वह ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरह इंग्लैंड में भी बेंच पर बैठे रह जाएंगे। वैसे भी दूसरे अभ्यास में केएल राहुल खेलते नजर आने वाले हैं।