India vs England 5th Test Match Day-2 Match Highlights: भारत-इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच गुरुवार 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हुआ। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 120 ओवर में 8 विकेट पर 473 रन है। कुलदीप यादव 55 गेंद में 27 और जसप्रीत बुमराह 55 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 108 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले तीसरे सेशन में भारत ने 26 ओवर में 5 विकेट (सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन) गंवाए और सिर्फ 97 रन बनाए। दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने 84 ओवर में 3 विकेट पर 376 रन बनाए। इससे उसकी बढ़त 158 रन की हो गई थी। उस समय सरफराज खान 56 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर क्रीज पर थे और दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी हुई थी। दूसरे सत्र में रोहित शर्मा 103 और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। इनके विकेट बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन को मिले। पहले सेशन में भारत ने 1 भी विकेट नहीं गंवाया था और 129 रन बनाए थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें।

IND vs ENG 5th Test Live Streaming Details: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
477 (124.1)

vs

England  
218(57.4)& 195(48.1)

Match Ended ( Day 3 – 5th Test )
India beat England by an innings and 64 runs

Live Updates

India vs England Test Match Score Online Today Match: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 बनाकर नाबाद थे।

15:45 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: यशस्वी जायसवाल ने एक ओवर में जड़े 3 छक्के

शोएब बशीर 9वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने तीसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्के लगाए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 9 ओवर में बिना विकेट खोए 44 रन है। यशस्वी के 31 गेंद में 24 और रोहित के 23 गेंद में 20 रन हैं। इससे पहले 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित को अंपायर ने आउट दे दिया था। लेकिन रोहित ने तुरंत रिव्यू लिया और मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

15:27 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG Live score: भारत ने 6 ओवर में बनाए 24 रन

6 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। रोहित शर्मा के 19 गेंद में 20 रन हैं। यशस्वी जायसवाल के 17 गेंद में 4 रन हैं। रोहित शर्मा अब तक 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। मार्क वुड ने 3 ओवर में 21 रन दिए हैं।

15:11 (IST) 7 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रोहित ने मार्क वुड को जड़ा चौका

दूसरा ओवर मार्क वुड लेकर आए। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। रोहित के 4 और यशस्वी जायसवाल के 2 रन हैं।

15:01 (IST) 7 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: यशस्वी ने खोला भारत और अपना खाता

भारत की पहली पारी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। हालांकि, इसके बाद अगली तीन गेंद में रोहित अपना खाता नहीं खोल पाए। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए एक रन है।

14:55 (IST) 7 Mar 2024
Live Cricket Score: इंग्लैंड की पहली पारी का अंत

इसके साथ ही इंग्लैंड की पारी का अंत हो गया। इंग्लैंड की पारी 57.4 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 15 ओवर में 72 रन दिए। रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 11.4 ओवर में 51 रन देकर 4 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा काफी किफायती रहे। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए, लेकिन सिर्फ एक विकेट ही ले पाए।

14:53 (IST) 7 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: अश्विन ने झटका चौथा विकेट

अश्विन की दूसरी गेंद पर जोरदार अपील हुई। भारत ने रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला कायम रहा। हालांकि, तीसरी गेंद पर अश्विन ने जेम्स एंडरसन को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच करा दिया। अश्विन की यह बॉल ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ थी। जेम्स एंडरसन ने स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन सीधा मिडविकेट पर खेल बैठे और देवदत्त पडिक्कल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। यह अश्विन का पारी में चौथा विकेट है।

14:49 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Score: अश्विन ने इंग्लैंड को दिया एक और झटका

अगला ओवर अश्विन लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर बेन फोक्स को बोल्ड कर दिया। अश्विन की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फुलर थी। बेन फोक्स ने स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं आई और पैड-ग्लव्स पर लगने के बाद स्टम्प पर जाकर लग गई। बेन फोक्स 42 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। उनकी जगह जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी के लिए आए।

14:45 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: बुमराह ने भी लुटाए एक ओवर में 12 रन

चायकाल के बाद दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनका ओवर भी काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने भी 12 रन दिए। इसमें से 2 रन नोबॉल से आए। इस ओवर में भी दो चौके लगे। एक बेन फोक्स और शोएब बशीर ने लगाया। इंग्लैंड का स्कोर 57 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन। बेन फोक्स के 41 गेंद में 24 और बशीर के 22 गेंद में 11 रन हैं।

14:42 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG Live score: बेन फोक्स ने एक ओवर में जड़े दो चौके

चायकाल के बाद का खेल जारी है। चायकाल के बाद पहला ओवर अश्विन लेकर आए। बेन फोक्स ने उनके ओवर में दो चौके लगाए। इस ओवर से इंग्लैंड के खाते में 12 रन आए। उसने अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। इंग्लैंड का स्कोर 56 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन है।

14:38 (IST) 7 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक के बाद खेल शुरू

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया। इंग्लैंड ने 56 ओवर में 8 विकेट 206 रन बना लिए हैं। बेन फोक्स 19 और शोएब बशीर 6 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 12 रन बने।

14:15 (IST) 7 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: पहले दिन दो सेशन का खेल पूरा, इंग्लैंड का स्कोर 194/8

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन दो सेशन का खेल हो चुका है। दूसरा सेशन खत्म होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 55 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन था। इस तरह उसने दूसरे सेशन में 94 रन बनाए और 6 विकेट गंवाए। लंच के समय इंग्लैंड का स्कोर 25.3 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन था।

14:03 (IST) 7 Mar 2024
Live Cricket Score: अश्विन ने हार्टले के बाद वुड को भी बनाया अपना शिकार

अश्विन ने ओवर की चौथी गेंद पर भारत को एक और सफलता दिलाई। इस बार उन्होंने मार्क वुड को अपना शिकार बनाया। अश्विन की यह गेंद एंगल के साथ ऑफ स्टम्प पर लेंथ बॉल थी। मार्क वुड ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैट के बाहरी किनारे पर लगकर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के दाईं ओर गई। उन्होंने थोड़ा उचकते हुए गेंद को लपक लिआ। मार्क वुड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जब वह आउट हुए तब इंग्लैंड का स्कोर 49.4 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन था। मार्क वुड की जगह शोएब बशीर बल्लेबाजी के लिए आए।

13:57 (IST) 7 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: अश्विन ने खोला अपना खाता

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर टॉम हार्टले को अपना शिकार बनाया। अश्विन की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर की ओर फुलर थी। टॉम हार्टले ने दूर से घसीटकर मारने की कोशिश की। वह इस कोशिश में काफी हद तक सफल भी हो गए थे, लेकिन लॉन्ग ऑन पर बाउंड्री लाइन के पास देवदत्त पडिक्कल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इस तरह अश्विन अपने 100वें टेस्ट मैच में पहली सफलता मिली। टॉम हार्टले 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मार्क वुड बल्लेबाजी के लिए आए।

13:42 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Score: बेन स्टोक्स ने भी बर्बाद कर दिया DRS

जो रूट की तरह बेन स्टोक्स भी अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने भी DRS लिया। कुलदीप यादव की यह गेंद गुड लेंथ थी। टप्पा पड़ने के बाद मिडिल और लेग स्टम्प की ओर गई। बेन स्टोक्स ने बैकफुट पर जाकर खेलना चाहा। गेंद सीधा पैड से टकराई। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद मिडिल स्टम्प से टकराती। इस तरह इंग्लैंड को छठा झटका लगा। स्टोक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनकी जगह टॉम हार्टले बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

13:39 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: कुलदीप ने बेन स्टोक्स को बनाया अपना शिकार

जो रूट की जगह विकेटकीपर बेन फोक्स बल्लेबाजी के लिए आए। वह जडेजा के ओवर में अपना खाता नहीं खोल पाए। अगला ओवर कुलदीप यादव लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके साथ ही कुलदीप के इस टेस्ट में 5 विकेट हो गए।

13:35 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG Live score: रूट लौटे पवेलियन

रविंद्र जडेजा ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने45वें ओवर की दूसरी गेंद पर जो रूट को एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि, जो रूट मैदानी अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने बेन स्टोक्स से चर्चा करने के बाद रिव्यू ले लिया। रविंद्र जडेजा की यह गुड लेंथ बॉल थी। टप्पा पड़ने के बाद अंदर आई। रूट ने डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्टम्प्स की लाइन में पैड से टकराई। रिप्ले में गेंद बिना बैट से टकराए पैड पर लग रही थी। टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया।

13:26 (IST) 7 Mar 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: कुलदीप यादव ने किया कमाल

कुलदीप यादव ने कमाल कर दिया है। उन्होंने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। जॉनी बेयरस्टो का विकेट झटका। उन्होंने 29 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 43.4 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन। जो रूट 26 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स हैं।

12:59 (IST) 7 Mar 2024
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: कुलदीप यादव ने जैक क्रॉली को पवेलियन भेजा

कुलदीप यादव ने जैक क्रॉली को पवेलियन भेजकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। जैक क्रॉली 79 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज 100 टेस्ट खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो हैं। जो रूट 17 रन बनाकर क्रीज पर।

12:42 (IST) 7 Mar 2024
Live Cricket Score: जैक क्रॉली और जो रूट क्रीज पर

इंग्लैंड ने 33 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 75 और जो रूट 13 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।

12:12 (IST) 7 Mar 2024
धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया। जो रूट 1 और जैक क्रॉली 61 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 26 ओर में 2 विकेट पर 101 रन। कुलदीप यादव ने ओवर समाप्त किया। जसप्रीत बुमराह दूसरे छोर से गेंदबाजी करेंगे।

11:35 (IST) 7 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन का लंच ब्रेक

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन के लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 25.3 ओवर में 2 विकेट पर 100 रन बना लिए। दोनों विकेट कुलदीप यादव ने लिए हैं। बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप 11 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही लंच ब्रेक हो गया। जैक क्रॉली 61 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को अभी तक विकेट नहीं मिला है।

11:22 (IST) 7 Mar 2024
India vs England 5th Test Match Live Score: जैक क्रॉली ने अर्धशतक जड़ा

जैक क्रॉली ने अर्धशतक जड़ा। वह 65 गेंद पर 9 चौके की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज पर। ओली पोप 10 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 89 रन 1 विकेट पर।

11:20 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Score: इंग्लैंड ने धर्मशाला टेस्ट के पहले सेशन में अच्छी बल्लेबाजी की

इंग्लैंड ने धर्मशाला टेस्ट के पहले सेशन में अच्छी बल्लेबाजी की है। 23 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 47 और ओली पोप 9 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन के पिछले ओवर में 9 रन बने।

11:01 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG 5th Test Match Live Score: कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई

कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। बेन डकेट 27 रन बनाकर आउट। इंग्लैंड का स्कोर 18 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन। जैक क्रॉली 36 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल ने दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका।

10:46 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Cricket Score: विकेट की तलाश में रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया

विकेट की तलाश में रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया। जसप्रीत बुमराह की जगह रविचंद्रन अश्विन को गेंद दी। बेन डकेट ने दूसरी ही गेंद पर चौका लगाया। इंग्लैंड के 50 रन पूरे हुए। बेन डकेट 21 और जैक क्रॉली 29 रन बनाकर क्रीज पर।

10:18 (IST) 7 Mar 2024
IND vs ENG Live: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। इंग्लैंड ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 35 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 11 और जैक क्रॉली 23 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:46 (IST) 7 Mar 2024
Live क्रिकेट स्कोर: जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर, इंग्लैंड का लाइव स्कोर 8/0

इंग्लैंड ने 3 ओवर मे बगैर विकेट के 8 रन बना लिए हैं। बने डकेट बगैर खाता खोले क्रीज पर है। जैक क्रॉली ने 7 रन बनाए हैं। मोहम्मद सिराज ने 1 ओवर में 4 रन दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 3 रन दिए हैं।

09:34 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। क्रॉली ने आखिरी गेंद पर 3 रन लेकर खाता खोला।

09:10 (IST) 7 Mar 2024
India vs England Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रविंद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

09:09 (IST) 7 Mar 2024
Live Cricket Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर),टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

पिछले तीन मैच में जीत से श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को अपने स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यादगार बनाने की कोशिश करेगी जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का भी यह 100वां टेस्ट मैच होगा और उनकी टीम भी जीत के साथ अपने अभियान का समापन करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने रांची में चौथा टेस्ट मैच जीत कर घरेलू धरती पर अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखा और अब उसकी निगाह श्रृंखला में 4-1 से जीत दर्ज करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान करने पर टिकी है। यहां की पिच और मौसम को देखकर इंग्लैंड को घरेलू धरती पर खेलने का अहसास हो रहा है। मैच के पहले दो दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जबकि सप्ताहांत में इसमें कुछ बढ़ोतरी होगी। मैच की पूर्व संध्या पर पिच सपाट नजर आ रही है लेकिन नमी के कारण सभी दिन शुरू में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। इस मैदान पर अमूमन तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रही है लेकिन स्पिनरों की भूमिका को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है। अभी तक यहां केवल एक टेस्ट मैच खेला गया है। यह मैच 2017 में खेला गया था जिसमें भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत में स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई थी। हाल में यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैचों में टीमों ने कई बार 300 रन से अधिक का स्कोर बनाया। बड़ौदा ने एक मैच में 482 रन बनाए जो वर्तमान सत्र में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है।