भारत-इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन में कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। उन्होंने बेन डकेट और ओली पोप का विकेट लिया। पोप का विकेट गिरते ही लंच ब्रेक हो गया। कुलदीप को यह विकेट विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की वजह से मिला। पोप आगे निकले और उन्होंने स्टंपिंग कर दी है। स्टंपिंग आसान था, क्योंकि पोप बहुत आगे निकल गए थे। जुरेल को पहले ही पता चल गया था कि इंग्लैंड के उपकप्तान आगे बढ़कर खेलेंगे। यह बात उन्होंने विकेट के पीछे से कुलदीप को बताई। अगली ही गेंद पर भारत को विकेट मिल गया।
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: Watch Here
इंग्लैंड की पहली पारी के 26 वें ओवर की तीसरी गेंद से पहले ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे से कहा बढ़ेगा आगे, बढ़ेगा आगे। अगली गेंद पर ठीक ऐसा ही हुआ। पोप आगे बढ़े और आउट हो गए। कुलदीप ने गुगली फेंकी पोप आगे निकले। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेने से चूक गई। जुरेल के पास गेंद पकड़कर स्टंपिंग करने के लिए बहुत समय था।
IND vs ENG 5th Test Live Streaming Details: Watch Here
ओली पोप 11 रन बनाकर आउट हुए
ओली पोप 11 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड के 100 रन पूरे हुए थे। बेन डकेट के आउट होने के बाद पोप बल्लेबाजी के लिए आए। उनके और जैक क्रॉली के बीच 36 रन की साझेदारी हुई। जैक क्रॉली 61 रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। क्रॉली और डकेट ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई।
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 18 ओवर में 64 रन की साझेदारी की। डकेट नें 58 गेंद पर 4 चौके की मदद से 27 रन बनाए। डकेट का विकेट 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। कुलदीप यादव की गेंद पर लेग साइड में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवे में चली गई। शुभमन गिल ने दौड़ते हुए डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका।