भारत ने सोमवार, 26 फरवरी को इंग्लैंड को रांची टेस्ट में हारकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। भारत में घरेलू सरजमीं पर 13 वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 150+ का टारगेट चेज करके जीत हासिल की। इसके साथ ही 11 साल का सूखा खत्म हुआ। 2013 के बाद पहली बार भारत में 150+ का टारगेट चेज हुआ। भारत ने घरेलू सरजमीं पर सबसे बड़ा टारगेट 387 रन का चेज किया है। इंग्लैंड को 2008 में उसने 6 विकेट से हराया था।

IND vs ENG: भारत ने बैजबॉल को चटाई धूल, इंग्लैंड 2 साल बाद हारा टेस्ट सीरीज

भारत में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में 150 से ज्यादा कव का टारगेट मार्च 2013 में चेज हुआ था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। उसने 158 रन के टारगेट को चेज किया था। इसके बाद से 11 साल तक कोई 150+ का टारगेट चेज नहीं हुआ। मार्च 2024 में ऐसा हुआ। भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर सबसे पहले 150+ का टारगेट 1964 में चेज किया था।

13वीं जीत के लिए 11 साल इंतजार

तब उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 256 रन का टारगेट चेज करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद से 2013 यानी 49 साल में 12 बार 150 रन से ज्यादा का टारगेट चेज किया। इसके बाद 13वीं जीत के लिए 11 साल इंतजार करना पड़ा। भारतीय टीम ने 2010 में दो बार ऐसा किया। ऑस्ट्रेलिया को दोनों मैच में 5-5 विकेट से हराया था।

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड पहली बार टेस्ट सीरीज हारा

रांची टेस्ट में भारत को जीत के लिए 192 रन चाहिए थे। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 84 रन की साझेदारी करके भारत को ठोस शुरुआत दिलाई। इसके बाद 21 रन के अंदर 4 विकेट खोकर भारतीय टीम दबाव में भी आई, लेकिन शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने भारत को जीत तक पहुंचा दिया। 39 और शुभमन गिल 52 रन बनाकर नाबाद रहे। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड पहली बार टेस्ट सीरीज हारा।