India vs England 4th Test Match Day-2: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची के जीएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है। आज शनिवार, 24 फरवरी 2024 को मैच का दूसरा दिन था। दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से पहली पारी की तुलना में 134 रन पीछे है। क्रीज पर ध्रुव जुरेल 30 रन और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की अपडेट्स यहां पढ़ें

दूसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम 353 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे अधिक 122 रन बनाए थे। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे जिसमें से 3 विकेट तो उन्होंने आज के पहले ही सेशन में लिए थे। जवाब में भारत की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा के रूप में 4 के स्कोर पर ही भारत ने एक विकेट गंवा दिया था। इसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन गिल के विकेट के साथ ही वह साझेदारी भी टूट गई। इसके बाद गिल 65 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रजत पाटीदार (17), रविंद्र जडेजा (12), सरफराज खान (14) और आर अश्विन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने 73 रन की पारी खेली। भारत की पहली पारी में इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। बशीर ने दूसरे सेशन में इंग्लैंड की वापसी कराई। उन्होंने इस सेशन में 3 विकेट झटके। बशीर ने दूसरे सेशन में गिल, पाटीदार और जडेजा का विकेट लिया था। इसके बाद तीसरे सेशन में उन्होंने यशस्वी जायसवाल का भी विकेट निकाला।

इससे पहले मैच के पहले दिन यानि कि शुक्रवार 23 फरवरी 2024 को पहले दिन खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 302 रन बनाए थे। जो रूट 106 और ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकार नाबाद लौटे थे। इंग्लैंड की पहली पारी में रविंद्र जडेजा के खाते में 4 विकेट गए। आकाशदीप को 3 विकेट मिले। सिराज को 2 और अश्विन को 1 सफलता मिली थी।

IND vs ENG 4th Test Live Streaming: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
307(103.2)& 192/5(61.0)

vs

England  
353(104.5)& 145(53.5)

Match Ended ( Day 4 – 4th Test )
India beat England by 5 wickets

Live Updates

IND vs ENG 4th Test Match Live Cricket Score: इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए हैं।

16:35 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: रांची टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त

इंग्लैंड ने पहले दिन खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 302 रन बना लिए। आखिरी सेशन में 2 विकेट गिरे। मोहम्मद सिराज ने दोनों विकेट झटके। जो रूट 106 और ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। इस सेशन में बेन फोक्स 47 और टॉम हार्टले 13 रन बनाकर आउट हुए।

16:30 (IST) 23 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: यशस्वी जायसवाल गेंदबाजी कर रहे हैं

ओली रॉबिन्सन और जो रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जो रूट 106 और ओली रॉबिन्सन 26 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 310 रन। यशस्वी जायसवाल गेंदबाजी कर रहे हैं।

16:05 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जो रूट का शतक

जो रूट ने शतक ठोक दिया है। वह 219 गेंद पर 103 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 84 ओवर में 7 विकेट पर 279 रन बना लिए हैं। ओली रॉबिन्सन 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी हुई।

15:58 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: जो रूट शतक के करीब

इंग्लैंड ने 82 ओवर में 7 विकेट पर 267 रन बना लिए हैं। जो रूट 95 और ओली रॉबिन्सन 8 रन बनाकर क्रीज पर दोनों के बीच 40 गेंद पर 22 रन की साझेदारी हुई। आकाशदीप और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं।

15:26 (IST) 23 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: मोहम्मद सिराज ने टॉम हार्टले को पवेलियन भेजा

मोहम्मद सिराज ने टॉम हार्टले को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 245 रन। जो रूट 82 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज ओली रॉबिन्सन हैं।

15:11 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जो रूट शतक के करीब

जो रूट शतक के करीब पहुंच गए हैं। जो रूट 81 और टॉम हार्टले 2 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 72 ओवर में 6 विकेट पर 233 रन।

14:52 (IST) 23 Feb 2024
India vs England Live Score: मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को पवेलियन भेजा

मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 47 रन बनाए। टॉम हार्टले नए बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड का स्कोर 67.4 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन। जो रूट 75 रन बनाकर क्रीज पर।

14:47 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: बेन फोक्स और जो रूट क्रीज पर

बेन फोक्स 45 और जो रूट 74 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 222 रन। रविचंद्रन अश्विन के ओवर में फोक्स ने 1 छक्का और 2 चोके लगाए। दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी हुई।

14:35 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: रांची टेस्ट के पहले दिन के तीसरे सत्र का खेल शुरू

रांची टेस्ट के पहले दिन के तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। जो रूट 68 और बेन फोक्स 28 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 227 गेंद पर 87 रन की साझेदारी।

14:14 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: चायकाल के समय इंग्लैंड का स्कोर 61 ओवर में 198/5

61 ओवर का खेल हो चुका है। इसके साथ ही चौथे टेस्ट में चायकाल तक का खेल पूरा हुआ। चायकाल के समय इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 198 रन था। जो रूट ने 154 गेंद में 67 रन बनाए हैं। वह अब तक अपनी पारी में 7 चौके लगा चुके हैं। वहीं, बेन फोक्स ने 2 चौके की मदद से 108 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 221 गेंद में 86 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले सेशन में भारत ने 5 विकेट हासिल किए थे, लेकिन दूसरे सेशन में उसके गेंदबाज एक भी सफलता नहीं हासिल कर पाए।

13:35 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: जो रूट ने सीरीज का पहला अर्धशतक ठोका

जो रूट ने सीरीज का पहला अर्धशतक ठोक दिया है। वह 109 गेंद पर 4 चौके की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। बेन फोक्स 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 64 रन की साझेदारी हुई।

13:12 (IST) 23 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: रूट और फोक्स डटे

इंग्लैंड ने 44 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बना रहे हैं। जो रूट 43 रन बनाकर क्रीज पर। बेन फोक्स 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 119 गेंद पर 49 रन की साझेदारी हुई।

12:27 (IST) 23 Feb 2024
India vs England 4th Test Live Score: जो रूट क्रीज पर

इंग्लैंड के लिए अच्छ बात यह है कि जो रूट क्रीज पर डटे हुए हैं। जो रूट 27 और बेन फोक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 31 ओवर में 5 विकट पर 129 रन।

12:11 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रांची टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू

रांची टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। बेन फोक्स नए बल्लेबाज हैं। पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर उन्होंने खाता खोला। इंग्लैंड ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। जो रूट 16 और बेन फोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर।

11:32 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रांची टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम

रांची टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 24.1 में 5 विकेट 112 रन पर गंवा दिए। बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर आउट। रविंद्र जडेजा को विकेट मिला। जो रूट 16 रन बनाकर क्रीज पर। जैक क्रॉली ने 42, बेन डकेट ने 11 और बेन स्टोक्स 3 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप बगैर खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए आकाशदीप ने 3 विकेट लिए रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए।

11:23 (IST) 23 Feb 2024
India vs England Live Score: इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर

इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर है। रविचंद्रन अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड का स्कोर 109 रन पर 4 विकेट हो गया। जो रूट 16 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन।

11:11 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के 100 रन पूरे

इंग्लैंड ने 3 विकेट खोए जरूर हैं, लेकिन रन भी तेजी से बनाए हैं। आउट ऑफ फॉर्म जॉनी बेयरस्टो ने तेजी से रन बनाए बनाए हैं। उन्होंने 31 गेंद पर 33 रन ठोक दिए हैं। जो रूट 12 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं।

10:35 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: आकाशदीप ने तीसरा विकेट झटका

आकाशदीप ने क्या डेब्यू किया है। उन्होंने छठे ओवर में 3 विकेट झटक लिया है। जैक क्रॉली पहले नोबॉल के कारण बचे। उन्हें एक बार फिर बोल्ड किया। उन्होंने 42 गेंद पर 42 रन बनाए। जो रूट 2 रन बनाकर क्रीज पर। जॉनी बेयरस्टो नए बल्लेबाज है। इंग्लैंड का स्कोर 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 57 रन।

10:24 (IST) 23 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: आकाशदीप ने 3 गेंद पर 2 विकेट लेकर इंग्लैंड पर कहर बरपाया

आकाशदीप ने 3 गेंद पर 2 विकेट लेकर इंग्लैंड पर कहर बरपाया है। ओली पोप बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लैंड का स्कोर 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन। जो रूट नए बल्लेबाज हैं। जैक क्रॉली 35 रन बनाकर क्रीज पर। पहली ही गेंद पर रूट के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने नॉट आउट दिया। भारत ने रिव्यू लिया। इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ होने से रूट बचे।

10:19 (IST) 23 Feb 2024
India vs England 4th Test Live Score:आकाशदीप ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा

आकाशदीप ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा दिया है। उन्होंने 11 रन बनाए। इससे पहले जैक क्रॉली को उन्होंने बोल्ड किया था, लेकिन गेंद नोबॉल हो गई थी। नए बल्लेबाज ओली पोप हैं। जैक क्रॉली 35 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 9.3 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन।

10:10 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जैक क्रॉली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

जैक क्रॉली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज के एक ही और में 3 चौके और 1 छक्का लगा दिए। वह 32 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्का की मदद से 32 रन बनाकर क्रीज पर। बेन डकेट 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 8 ओवर में बगैर विकेट के 39 रन।

09:50 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: दुर्भाग्यशाली आकाशदीप

आकाशदीप दुर्भाग्यशाली रहे। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ही ही जैक क्रॉली को बोल्ड कर दिया था, लेकिन नोबॉल होने के कारण वह विकेट नहीं ले पाए। इंग्लैंड ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 5 और डकेट 3 रन बनाकर क्रीज पर।

09:35 (IST) 23 Feb 2024
India vs England Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

रांची टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना। दूसरा ओवर आकाशदीप करेंगे।

09:07 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (सी), बेन फॉक्स (डब्ल्यू), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन

09:06 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

09:04 (IST) 23 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: इंग्लैड की पहले बल्लेबाजी

रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी। भारत की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ है। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को मौका मिला।

08:55 (IST) 23 Feb 2024
India vs England 4th Test Live Score: आकाशदीप का डेब्यू

जसप्रीत बुमराह की जगह भारत की प्लेइंग 11 में नए गेंदबाज को मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में बंगाल से क्रिकेट खेलने वाले आकाशदीप को डेब्यू का मौका मिला। उन्हें डेब्यू कैप मिला।

08:40 (IST) 23 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: बुमराह की जगह कौन

पहले 3 टेस्ट में इंग्लैंड की कमर तोड़ने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से आराम दिया गया है। उनकी जगह मुकेश कुमार और आकाशदीप में से किसी एक खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। आकाशदीप का डेब्यू हो सकता है।

08:26 (IST) 23 Feb 2024
India vs England Live Score: ये इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन

08:12 (IST) 23 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

इंग्लैंड ने एक बार फिर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही प्लेइंग 11 घोषित कर दी है। बेन स्टोक्स की टीम में 2 बदलाव हुए हैं। रेहान अहमद और मार्क वुड की जगह शोएब बशीर और ओली रॉबिन्सन को मौका मिला है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद भारत शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच में भी इंग्लैंड की बैजबॉल (आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना) शैली को धत्ता बताकर पांच मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा। भारत अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है और उसकी निगाह घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं श्रृंखला जीतने पर लगी हैं। 2012 में एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम से हारने के बाद भारतीय टीम अपनी धरती पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है। उसके बाद उसने जो 47 टेस्ट मैच के लिए उनमें से 38 में जीत दर्ज की है। इस बीच उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली, केएल राहुल और खराब फार्म में चल रहे श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की तरफ से युवा बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वह यशस्वी जायसवाल हो या सरफराज खान। जायसवाल ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले तीन मैच में 545 रन बनाए हैं जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। सरफराज ने नागपुर में अपने पहले टेस्ट मैच में ही दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। शुभमन गिल ने भी तीसरे नंबर पर अपने पांव जमा लिए हैं।