India vs England 4th Test Match Day-2: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची के जीएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है। आज शनिवार, 24 फरवरी 2024 को मैच का दूसरा दिन था। दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से पहली पारी की तुलना में 134 रन पीछे है। क्रीज पर ध्रुव जुरेल 30 रन और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की अपडेट्स यहां पढ़ें

दूसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम 353 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे अधिक 122 रन बनाए थे। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे जिसमें से 3 विकेट तो उन्होंने आज के पहले ही सेशन में लिए थे। जवाब में भारत की पहली पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा के रूप में 4 के स्कोर पर ही भारत ने एक विकेट गंवा दिया था। इसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी जरूर हुई, लेकिन गिल के विकेट के साथ ही वह साझेदारी भी टूट गई। इसके बाद गिल 65 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रजत पाटीदार (17), रविंद्र जडेजा (12), सरफराज खान (14) और आर अश्विन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने 73 रन की पारी खेली। भारत की पहली पारी में इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। बशीर ने दूसरे सेशन में इंग्लैंड की वापसी कराई। उन्होंने इस सेशन में 3 विकेट झटके। बशीर ने दूसरे सेशन में गिल, पाटीदार और जडेजा का विकेट लिया था। इसके बाद तीसरे सेशन में उन्होंने यशस्वी जायसवाल का भी विकेट निकाला।

इससे पहले मैच के पहले दिन यानि कि शुक्रवार 23 फरवरी 2024 को पहले दिन खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 302 रन बनाए थे। जो रूट 106 और ओली रॉबिन्सन 31 रन बनाकार नाबाद लौटे थे। इंग्लैंड की पहली पारी में रविंद्र जडेजा के खाते में 4 विकेट गए। आकाशदीप को 3 विकेट मिले। सिराज को 2 और अश्विन को 1 सफलता मिली थी।

IND vs ENG 4th Test Live Streaming: Watch Here

Match Ended

Anthony de Mello Trophy, 2024

India 
307(103.2)& 192/5(61.0)

vs

England  
353(104.5)& 145(53.5)

Match Ended ( Day 4 – 4th Test )
India beat England by 5 wickets

Live Updates

IND vs ENG 4th Test Match Live Cricket Score: इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए हैं।

16:49 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 219/7

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। भारत अब भी इंग्लैंड से 134 रन पीछे है। क्रीज पर ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।

16:33 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: भारत का स्कोर 218/7

70 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन है। क्रीज पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 29 रन बनाकर और कुलदीप यादव 72 गेंद में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:20 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

रांची टेस्ट की पहली पारी में भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। 62 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव ने थोड़ा तेजी से रन बटोरना शुरू किया है। अभी 10 ओवर के करीब का खेल बाकी है।

15:57 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: ध्रुव जुरेल का शानदार छक्का

शोएब बशीर की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने शानदार छक्का जमाया। जुरेल ने 59वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिड ऑफ पर छक्का लगाया। इस जोड़ी पर भारत की उम्मीदें टिकी हैं।

15:51 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: अश्विन भी आउट

भारतीय टीम इंग्लैंड के स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। हार्टले ने अश्विन को आउट करके टीम को सातवां झटका दिया। वह भी एलबीडब्ल्यू हुए। अश्विन रिव्यू लेने के बाद अंपायर्स कॉल का शिकार रहे। स्पिन गेंदबाज केवल एक ही रन बना पाया।

15:26 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: सरफराज खान आउट

हार्टले ने सरफराज खान को आउट करके टीम को छठी सफलता दिलाई। सरफराज के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी, रूट स्लिप पर खड़े थे लेकिन उन्होंने डाइव करके शानदार कैच लपका। 53 गेंदों में 14 रन बनाकर सरफराज को लौटना पड़ा।

15:22 (IST) 24 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: सरफराज खान भी आउट

50वें ओवर में टॉम हार्टले ने सरफराज खान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू का रिव्यू लिया। सरफराज डिफेंड करने के लिए आगे की ओर झुके और गेंद पैड पर लगी। रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेट को मिस करके जा रही थी। हालांकि इसका फायदा नहीं हुआ। इंग्लैंड को रिव्यू गंवाना पड़ा।

15:06 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: यशस्वी जायसवाल बोल्ड

शोएब बशीर ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया और अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। बशीर की गेंद जायसवाल के बल्ले पर लगकर स्टंप्स से टकरा गई। बशीर ने 117 गेंदों में 73 रन बनाए।

14:38 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: यशस्वी और सरफराज पर भारत की उम्मीद

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और यह टीम मेहमान से अब भी 220 रन पीछे है। टीम इंडिया को इस मैच में यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान से काफी उम्मीद है क्योंकि यह दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल इस वक्त 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि सरफराज खान उनका साथ निभा रहे हैं।

14:16 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: टी तक भारत का स्कोर 131/4

दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने टी तक चार विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। वह अब भी 222 रन पीछे है। दूसरे सेशन में भारत ने शुभमन गिल (38), रजत पाटीदार (17) और रविंद्र जडेजा (12) का विकेट खोया। यह तीनों विकेट शोएब बशीर ने लिए।

14:11 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: शोएब बशीर ने जडेजा को किया आउट

शोएब बशीर ने रविंद्र जडेजा को भी अपना शिकार बनाया और अब मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया है। जडेजा बशीर की गेंद पर शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी 12 रन की पारी में दो छक्के लगाए।

14:02 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: रजत पाटीदार आउट

35वें ओवर में शोएब बशीर ने रजत पाटीदार को आउट करके इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। रजत पाटीदार गेंद को ब्लॉक करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद पैड पर लगी। पाटीदार ने रिव्यू लिया। अंपायर्स कॉल रहा माना गया और पाटीदार को वापस जाना पड़ा। 42 गेंदों में पाटीदार ने 17 रन बनाए।

13:50 (IST) 24 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जायसवाल का अर्धशतक

32वें ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीरीज में उनका तीसरा अर्धशतक है। 89 गेंदों में उन्होंने 50 रन पूरे किए

13:22 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल आउट

24वें ओवर में शोएब बशीर ने शुभमन गिल को आउट किया। बशीर की गेंद पर गिल ने डिफेंड करने की कोशिश की, गेंद उनके पैड्स पर लगी। अंपायर ने आउट दिया और गिल ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद लेग स्टंप से टकराई। 65 गेंदों में 38 रन बनाकर गिल को जाना पड़ा। इंग्लैंड को काफी इंतजार पर विकेट मिला।

13:06 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: जायसवाल बाल-बाल बचे

20वें ओवर में यशस्वी जायसावल बाल-बाल बचे। आखिरी गेंद पर गेंद जायसवाल के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर फोक्स के ग्लव्स में गई। इंग्लैंड विकेट का जश्न मना रही थी। हालांकि रीप्ले में दिखा कि गेंद जमीन पर लगकर ग्लव्स में गई।

12:44 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: 6 ओवर बाद भारत के खाते में चौका

छह ओवर बाद आखिरकार 18वें ओवर में भारत के खाते में बाउंड्री लगाई। जेम्स एंडरसन के ओवर में शुभमन गिल ने चौका जमाया। ओवर का अंत भी उन्होंने गिल ने चौके के साथ किया।

12:35 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: लंच के बाद खेल फिर शुरू

लंच के बाद खेल फिर शुरू हो गया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर है। दोनों सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम आज के दिन कोई और विकेट नहीं खोना चाहेगी।

11:35 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: लंच तक भारत का स्कोर 34/1

दूसरे दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी को 353 पर समेटने के बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने तीसरे ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट खोया। लंच तक शुभमन गिल 4 और यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:17 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: जायसवाल ने एंडरसन की गेंद पर लगाए बैक टू बैक चौके

पांचवें ओवर में जेम्स एंडरसन के ओवर में यशस्वी ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। ओवर की पहील गेंद पर मिड ऑफ पर बाउंड्री लगाई वहीं अगली गेंद पर फाइन लेग पर चौका जड़ा।

11:09 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई और तीसरे ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और विकेटकीपर फोक्स ने कैच लपका। रोहित केवल दो ही रन बना पाए

10:59 (IST) 24 Feb 2024
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर: इंग्लैंड की पारी 353 पर सिमटी

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 353 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 67 रन देकर चार विकेट लिए।

10:58 (IST) 24 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जेम्स एंडरसन भी आउट

रविंद्र जडेजा ने जेम्स एंडरसन को आउट करके इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। एंडरसन स्वीप करने की कोशिश की लेकिन उनके खिलाफ एलीडब्ल्यू की अपील हुई थी। अंपायर ने आउट दिया लेकिन एंडरसन ने रिव्यू लिया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। एंडरसन खाता नहीं खोल पाए।

10:32 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को नौवां झटका

जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। रॉबिन्सन के बाद शोएब बशीर भी उनका शिकार बने जो कि रजत पाटीदार को कैच दे बैठे। बशीर खाता भी नहीं खोल पाए।

10:23 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: रॉबिन्सन हुए आउट

102वें ओवर में रॉबिन्सन को पवेलियन जाना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया को बड़ी राहत दी। रॉबिन्सन रिवर्स स्वीप की कोशिश की लेकिन वह ठी तरह नहीं खेल पाए। विकेट के पीछे खड़े जुरेल ने कैच लपका। इंग्लैंड ने रिव्यू लिया लेकिन रीप्ले में साफ था कि गेंद बल्ले से लगकर जुरेल के हाथों में गई। 96 गेंदों में रॉबिन्सन ने 58 रन बनाए।

10:00 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: रॉबिन्सन का अर्धशतक

94वें में रॉबिन्सन ने तीन चौके जमाए। इसके बाद अगले ओवर की आखिरी गेंद पर रॉबिन्सन ने चौका जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। 81 गेंदों में इस खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाया।

09:56 (IST) 24 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: चौके से की शुरुआत

दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ओली रॉबिनसन और जो रूट बल्लेबाजी शुरू कर दी है। दिन का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला और उसमें चार रन दिए। रॉबिन्सन ने पारी की शुरुआत चौके से की।

09:13 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG 4th Test Live Score: इंग्लैंड को जल्द समेटना चाहेगा भारत

भारत के लिए डेब्यू कर रहे आकाशदीप ने टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट लिए थे। टीम इंडिया चाहेगी की आज वह इंग्लैंड को ज्लद से जल्द समेट कर बल्लेबाजी करना शुरू करे।

08:53 (IST) 24 Feb 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत सीरीज में 2-1 से आगे

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड ने जीत हासिल की। हालांकि भारत ने विशाखापत्तनम और राजकोट में इंग्लैंड को मात दी।

08:12 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: 106 रन बनाकर खेल रहे हैं जो रूट

जो रूट ने शतक जमाकर अकेले दम पर इंग्लैंड को संकट से निकालते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को सात विकेट पर 302 रन तक पहुंचाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर रूट 226 गेंद में 106 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ ओली रॉबिनसन ने 26 रन बना लिये हैं।

07:57 (IST) 24 Feb 2024
IND vs ENG Live Score: रांची टेस्ट का दूसरा दिन आज

आज रांची टेस्ट का दूसरा दिन है। इंग्लैंड की टीम पहले दिन के अंत में मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी। पहले दिन इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने शतक जमाया था।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद भारत शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच में भी इंग्लैंड की बैजबॉल (आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना) शैली को धत्ता बताकर पांच मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगा। भारत अभी श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है और उसकी निगाह घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं श्रृंखला जीतने पर लगी हैं। 2012 में एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम से हारने के बाद भारतीय टीम अपनी धरती पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है। उसके बाद उसने जो 47 टेस्ट मैच के लिए उनमें से 38 में जीत दर्ज की है। इस बीच उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली, केएल राहुल और खराब फार्म में चल रहे श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की तरफ से युवा बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वह यशस्वी जायसवाल हो या सरफराज खान। जायसवाल ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले तीन मैच में 545 रन बनाए हैं जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। सरफराज ने नागपुर में अपने पहले टेस्ट मैच में ही दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। शुभमन गिल ने भी तीसरे नंबर पर अपने पांव जमा लिए हैं।