India vs England 3rd Test Day 4: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 434 रन की जीत रन के हिसाब से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेहमान टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा केवल चार ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने पांच, कुलदीप यादव ने 2, अश्विन और बुमराह ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में 98 ओवर में 4 विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 158 गेंद पर 172 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया।
इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हो गई। भारत को 126 रन की बढ़त मिली थी। मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 153 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए। ओली पोप ने 39 रन बनाए। जो रूट ने 18, जैक क्रॉली ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए। टॉम हार्टले 9, मार्क वुड 4 और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो डक पर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 और रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। इसके अलावा सरफराज खान ने 62 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन बनाए।
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
445(130.5)& 430/4dec
England
319(71.1)& 122(39.4)
Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
India beat England by 434 runs
IND vs ENG 3rd Test Match: भारत ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त।
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत के पास मजबूत बढ़त है। भारत ने दूसरी पारी में 51 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। बढ़त 322 रन की हो गई है। शुभमन गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 104 रन बनाकर पीठ में दिक्कत के कारण रिटायर हर्ट हुए। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट और टॉम हार्टले ने 1-1 विकेट लिया।
भारत को दूसरा झटका लगा। रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट। वह खाता नहीं खोल पाए। टॉम हार्टले ने विकेट लिया। भारत का स्कोर 191 रन 2 विकेट पर। बढ़त 317 रन की हुई। शुभमन गिल 63 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप नए बल्लेबाज हैं।
भारत को बड़ा झटका लगा है। यशस्वी जायसवाल पीठ में दिक्कत के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं। रजत पाटीदार क्रीज पर। भारत ने 1 विकेट 185 रन बना लिए हैं। बढ़त 311 रन की हुई। शुभमन गिल 57 रन बनाकर क्रीज पर।
शुभमन गिल ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 98 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 194 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 149 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 1 विकेट पर 179 रन। बढ़त 305 रन की हुई।
भारत ने 39 ओवर में 1 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। बढ़त 284 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल ने 122 गेंद पर 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 पूरे किए। शुभमन गिल 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोने को बीच 128 रन की साझेदारी
यशस्वी जायसवाल ने गियर बदल दिया है। वह 95 गेंद पर 80 रन बनाकर क्रीज पर 6 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल 26 रन बनाकर क्री पर। दोनों के बीच 123 गेंद पर 100 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 32 ओवर में 1 विकेट पर 130 रन। बढ़त 256 रन की हुई।
यशस्वी जायसवाल ने गियर बदल दिया है। उन्होंने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। वह 81 गेंद पर 61 रन बनाकर क्रीज पर 5 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्री पर। दोनों के बीच 99 गेंद पर 77 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 28 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन। बढ़त 233 रन की हुई।
भारत ने 26 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। बढ़त 201 रन की हो गई है। शुभमन गिल 20 और यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई।
राजकोट टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है। भारत ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। बढ़त 182 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 28 और शुभमन गिल 8 रन बनाकर क्रीज पर।
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक तक भारत ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। बढ़त 170 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 19 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट ने 1 विकेट लिया।
यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 49वीं गेंद पर पहला चौका निकला। वह 51 गेंद पर 18 और शुभमन गिल 14 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। भारत स्कोर 1 विकेट पर 43 रन। बढ़त 169 रन की हुई।
जो रूट ने भारत को पहला झटका दिया। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। भारत का स्कोर 11.3 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन। बढ़त 156 की हुई।
भारत ने दूसरी पारी में सधी शुरुआत की है। भारत ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 27 रन बना लिए हैं। बढ़त 153 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 9 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर क्रीद पर।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर। जेम्स एंडरसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 9 रन। बढ़त 131 रन की हुई। रोहित शर्मा 8 और यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर। रोहित शर्मा लगातार 2 चौके लगाए।
राजकोट टेस्ट में भारत ने शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हो गई। भारत के पास 126 रन की बढ़त है। मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 153 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए। ओली पोप ने 39 रन बनाए। जो रूट ने 18, जैक क्रॉली ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए। चॉम हार्टले 9, मार्क वुड 4 और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो डक पर पवेलियन लौटे।
राजकोट टेस्ट में भारत ने शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हो गई। भारत के पास 126 रन की बढ़त है। जेम्स एंडरसन को आउट करके मोहम्मद सिराज ने चौथा विकेट झटका। मार्क वुड 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
मोहम्मद सिराज के बाद रविंद्र जडेजा ने विकेट झटका। टॉम हार्टले को 9 रन पर पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 314 रन। भारत 131 रन आगे। जेम्स एंडरसन और मार्क वुड क्रीज पर।
राजकोट टेस्ट में भारत फ्रंटफुट पर है। मोहम्मद सिराज ने तीसरा विकेट झटका। रेहान अहमद का विकेट झटका। उन्होंने 6 रन बनाए। टॉम हार्टले 9 रन बनाकर क्रीज पर।
बेन फोक्स को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। 2 गेंद पर 2 विकेट गिरे। इंग्लैंड का स्कोर 299 पर 7 विकेट। भारत 146 रन आगे। रेहान अहमद और टॉम हार्टले क्रीज पर।
बेन स्टोक्स को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। बेन फोक्स 13 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 299 रन। इंग्लैंड 146 रन से पीछे।
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। बेन स्टोक्स स्ट्राइक पर हैं। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इंग्लैंड का स्कोर 61 ओवर में 5 विकेट पर 290 रन। भारत 155 रन आगे। बेन स्टोक्स 39 और बेन फोक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर।
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 61 ओवर में 5 विकेट 290 रन बना लिए हैं। भारत 155 रन से आगे। बेन स्टोक्स 39 और बेन फोक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। बेन डकेट 153 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट 18 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो खाता नहीं खोल पाए।
इंग्लैंड ने 58 ओवर में 5 विकेट 284 रन बना लिए हैं। भारत 161 रन से आगे। बेन स्टोक्स 37 और बेन फोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।
कुलदीप यादव ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने बेन डकेट को पवेलियन भेजा। बेन स्टोक्स 20 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 260 रन। भारत 185 रन आगे। नए बल्लेबाज बेन फोक्स हैं।
बेन डकेट क्रीज पर डटे हुए हैं। वह 150 रन बनाकर क्रीज पर। बेन स्टोक्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हुई। इंग्लैंड ने 45 ओवर में 4 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं।
जसप्रीत बुमराह के बाद कुलदीप यादव ने विकेट झटका। जॉनी बेयरस्टो पवेलियन लौटे। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 225 रन। बेन डकेट 142 रन बनाकर क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने जो रूट को पवेलियन भेजा। रूट ने 18 रन बनाए। बेन डकेट 141 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैं। इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं।
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर उतरी है। बीसीसीआई ने मैच शुरू होने से पहले जानकारी दी कि भारतीय टीम के खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह पर काली पट्टी बांधेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया।
#TeamIndia will be wearing black arm bands in memory of Dattajirao Gaekwad, former India captain and India’s oldest Test cricketer who passed away recently.#INDvENG | @IDFCFIRSTBank
— BCCI (@BCCI) February 17, 2024
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम मैदान पर रविचंद्रन अश्विन के बगैर उतरी है। देवदत्त पडिक्कल उनकी जगह फील्डिंग करने आए हैं। वह केवल फील्डिंग करते हैं। भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगी। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। इंग्लैंड ने ओवर में 2 रन बनाए। जो रूट 10 और बेन डकेट 134 रन बनाकर क्रीज पर।
रविचंद्रन अश्विन की कमी भारत को राजकोट टेस्ट में खलेगी। यशस्वी जायसवाल कुछ देर पहले बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखे थे। यशस्वी स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
रविचंद्रन अश्विन 500 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने लेकिन इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाबाद तूफानी शतक से भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। डकेट 118 गेंद में 21 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 133 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने जैक क्राउली (15) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और ओली पोप (55 गेंद में 39 रन, पांच चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। स्टंप के समय जो रूट नौ रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। भारत के पहली पारी के 445 रन से इंग्लैंड अब 238 रन पीछे है। इंग्लैंड के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि उसने अब तक 35 ओवर में 32 बाउंड्री लगाई हैं जिसमें 29 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
