India vs England 3rd Test Day 4: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 434 रन की जीत रन के हिसाब से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेहमान टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। उनके अलावा केवल चार ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने पांच, कुलदीप यादव ने 2, अश्विन और बुमराह ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में 98 ओवर में 4 विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 158 गेंद पर 172 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया।
इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हो गई। भारत को 126 रन की बढ़त मिली थी। मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 153 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए। ओली पोप ने 39 रन बनाए। जो रूट ने 18, जैक क्रॉली ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए। टॉम हार्टले 9, मार्क वुड 4 और जेम्स एंडरसन 1 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो डक पर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 131 और रविंद्र जडेजा ने 112 रन की पारी खेली। इसके अलावा सरफराज खान ने 62 और ध्रुव जुरेल ने 46 रन बनाए।
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
445(130.5)& 430/4dec
England
319(71.1)& 122(39.4)
Match Ended ( Day 4 – 3rd Test )
India beat England by 434 runs
IND vs ENG 3rd Test Match: भारत ने सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त।
भारत की इससे पहले रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 372 रन की थी जो उसने 2021 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की थी। इंग्लैंड के खिलाफ यह किसी भी टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
40वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने मार्क वुड को आउट करके टीम का इंतजार खत्म किया। वुड जायसवाल को कैच थमाकर आउट हुए।
जडेजा के बाद अश्विन ने अपना जादू दिखाया टॉम हार्टले को बोल्ड किया। गेंद बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगकर स्टंप्स से टकरा गई। हार्टले काफी निराश थे। 36 गेंदों में 16 रन बनाकर वह लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
36वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने जेम्स फोक्स को आउट किया। फोक्स कट करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और डिफलेक्शन के साथ ध्रुव जुरेल के हाथों में गई। 39 गेंदों पर 16 रन बनाकर फोक्स को लौटना पड़ा।
32वें ओवर में भारत ने टॉम हार्टले के खिलाफ रिव्यू लिया। तीसरी गेंद पर हार्टले ने आगे आकर गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की। गेंद पर ग्लव्स को बिना छुए गई जुरेल ने कैच लपका। रोहित शर्मा ने कॉट बिहाइंट विकेट के लिए रिव्यू लिया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। भारत के पास अब कोई रिव्यू नहीं है।
कुलदीप यादव ने रेहान अहमद को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। बेन फोक्स बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 50 रन। जीत के लिए 507 रन चाहिए। नए बल्लेबाज टॉम हार्टले हैं।
कुलदीप यादव ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। इंग्लैंड ने 50 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। जीत के लिए 507 रन चाहिए। बेन फोक्स बगैर खाता खोले क्रीज पर। नए बल्लेबाज रेहान अहमद हैं।
रविंद्र जडेजा ने जो रूट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। इंग्लैंड को 5वां झटका लगा। इंग्लैंड ने 21.5 ओवर में 5 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 507 रन चाहिए। बेन स्टोक्स 15 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज बेन फोक्स हैं।
इंग्लैंड ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 508 रन और चाहिए। बेन स्टोक्स 15 और जो रूट 6 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हुई।
जॉनी बेयरस्टो को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। जो रूट 5 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 28 रन। जीत के लिए 529 रन चाहिए। नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स हैं।
टी ब्रेक के बाद टीम इंडिया को दूसरे ही ओवर में तीसरा विकेट हासिल हुआ। रविंद्र जडेजा ने ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर ओली पोप ने कट करने की कोशिश की, गेंद बाहरी किनारे पर लगी और रोहित ने स्लिप पर कैच लपका। ओली पोप 14 गेंदों पर तीन रन बनाकर लौट गए।
भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने टी ब्रेक तक दो विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं। ओली पोप 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
नौवें ओवर में जैक क्रॉली को भी पवेलियन लौटना पड़ा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्रॉली डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मिस कर गए। गेंद पैड पर लगी। अंपायर धर्मसेना ने आउट दिया लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद स्टंप्स को छूकर जा रही थी। अंपायर्स कॉल रहा और क्रॉली को महज 11 रन बनाकर लौटना पड़ा।
इंग्लैंड को छठे ओवर में ही पहला झटका लगा। पिछली पारी में शानदार पारी खेलने वाले बेन डकेट को पवेलियन जाना पड़ा। डकेट ने गेंद को डिफेंड किया और मिड विकेट की ओर खेला। डकेट आधे ही रास्ते जा पाए लेकिन क्रॉली ने उन्हें वापस भेजा। इस बीच जुरेल भागे और उन्होंने गेंद सिराज को दी जिन्होंने रन आउट पूरा किया। डकेट केवल चार ही रन बना पाए.
राजकोट टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। ओली पोप और बेन डकेट क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में रन नहीं बना। इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट मिला है।
भारत ने 98 ओवर में 4 विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। उसकी बढ़त 556 रन की हो गई। इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट मिला। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 158 गेंद पर 172 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया है।
यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 231 गेंद पर 14 चौके और 10 छक्के की मदद से 200 रन पूरे किए। भारत का स्कोर 399 रन 4 विकेट पर। भारत की बढ़त 531 रन की हुई। सरफराज 51 रन बनाकर क्रीज पर।
सरफराज खान ने डेब्यू मैच के दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 397 रन। बढ़त 523 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 199 और सरफराज 50 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक के करीब हैं। वह 215 गेंद पर 190 रन बनाकर क्रीज पर। सरफराज खान 35 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 112 रन की साझेदारी हुई। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 370 रन। बढ़त 496 रन की हुई।
यशस्वी जायसवाल ने जेम्स एंडरसन को कूट दिया है। उन्हें हैट्रिक छक्के लगाया। ओवर में 21 रन बंटोरे। भारत ने 4 विकेट पर 352 रन बना लिए हैं। बढ़त 478 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 182 और सरफराज खान 28 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 4 विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। बढ़त 447 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 154 रन बनाकर क्रीज पर। सरफराज खान 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 68 गेंद पर 63 रन की साझेदारी हुई।
भारत ने राजकोट टेस्ट पर पकड़ बना ली है। चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट पर 314 रन बना लिए थे। बढ़त 440 रन की हो गई। यशस्वी जायसवाल 149 और सरफराज खान 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप यादव 27 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले आउट हुए। जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिया है।
भारत ने 4 विकेट पर 299 रन बना लिए हैं। बढ़त 425 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 139 और सरफराज खान 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 44 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं।
कुलदीप यादव 27 रन बनाने के बाद आउट हुए। रेहान अहमद ने विकेट झटका। भारत का स्कोर 73.2 ओवर में 4 विकेट पर 267 रन। बढ़त 393 रन की हुई। यशस्वी जायसवाल 124 और सरफराज खान 1 रन बनाकर क्रीज पर।
शुभमन गिल शतक से चूक गए हैं। वह 151 गेंद पर 91 रन बनाकर रन आउट हुए। रिटायर हर्ट हुए यशस्वी जायसवाल वापस आ गए हैं। वह 105 रन बनाकर क्रीज पर। कुलदीप यादव 26 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 247 रन। बढ़त 373 रन की हुई।
शुभमन गिल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। 140 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 82 रन ठोक दिए हैं। कुलदीप यादव 15 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 2 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। बढ़त 352 रन की हो गई है।
राजकोट टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 52 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। 325 रन की बढ़त हो गई है। शुभमन गिल 67 और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जेम्स एंडरसन दूसरी छोर से गेंदबाजी करेंगे।
राजकोट टेस्ट के चौथे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होना है। इससे पहले यशस्वी जायसावल को वॉर्म अप करते देखा जा सकता है। वह बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। रिटायर हर्ट हुआ खिलाड़ी वापस बल्लेबाजी करने आ सकता है।
राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 155 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल कमर में दिक्कत के कारण रिटायर हर्ट हो गए।
भारत ने दूसरी पारी में 51 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। बढ़त 322 रन की हो गई है। शुभमन गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 104 रन बनाकर पीठ में दिक्कत के कारण रिटायर हर्ट हुए। वह बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन 500 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने लेकिन इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाबाद तूफानी शतक से भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। डकेट 118 गेंद में 21 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 133 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने जैक क्राउली (15) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और ओली पोप (55 गेंद में 39 रन, पांच चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। स्टंप के समय जो रूट नौ रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। भारत के पहली पारी के 445 रन से इंग्लैंड अब 238 रन पीछे है। इंग्लैंड के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि उसने अब तक 35 ओवर में 32 बाउंड्री लगाई हैं जिसमें 29 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।