भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ इस टीम ने 445 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की और इस टीम के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेत ने शतक लगा दिया। अपने दूसरे दौरे पर आए बेन डकेट ने भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के बैजबॉल रणनीति का पूरी तरह से अपनी पारी के जरिए चरितार्थ करते हुए नजर आए। खबर लिखे जाने तक डकेट शतकीय पारी खेलकर नाबाद थे।

88 गेंदों पर डकेट ने पूरा किया शतक

बेन डकेट ने पहली पारी में 88 गेंदों पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाते हुए अपना शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 19 चौके लगाए। उन्होंने अपने 100 रन की पारी में सिर्फ चौके व छक्कों के दम पर ही 82 रन बना डाले। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने किस अंदाज में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की।

बेन डकेट ने तोड़ा ओली पोप का रिकॉर्ड

इस मैच में बेन डकेट ने 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और ओली पोप को पीछे छोड़ दिया। बेन डकेट इंग्लैंड के लिए विदेशी धरती पर सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने के मामले में केविन पीटरसन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए और ओली पोप का रिकॉर्ड तोड़ा। ओली पोप ने 2023 में इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में 90 गेंदों पर टेस्ट शतक लगाया था।

घर से बाहर इंग्लैंड के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक (गेंदों का सामना करते हुए)

80- हैरी ब्रुक बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी- 2022
86- जैक क्रॉली बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी- 2022
88- केविन पीटरसन बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन- 2009
88- बेन डकेट बनाम भारत, राजकोट- 2024
90- ओली पोप बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी- 2022

बेन डकेट ने इंग्लैंड के लिए भारत में लगाया सबसे तेज टेस्ट शतक

बेन डकेट भारत के खिलाफ भारत में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ओवरऑल तीसरे नंबर पर आ गए, लेकिन इंग्लैंड की तरफ से वह भारत में भारत के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। बेन डकेट ने 88 गेंदों पर यह कमाल किया और रॉल टेलर को पीछे छोड़ा जिन्होंने भारत के खिलाफ 2012 में 99 गेंदों पर टेस्ट में शतक लगाया था। भारत के खिलाफ भारत में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट थे जिन्होंने साल 2021 में 84 गेंदों पर यह कमाल किया था।

भारत के खिलाफ भारत में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज

84- एडम गिलक्रिस्ट, मुंबई- 2001
85- क्लाइव लॉयड, बेंगलुरु- 1974
88- बेन डकेट, राजकोट 2024
99- रॉस टेलर, बेंगलुरु 2012