इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा की शतकीय साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। तीसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र में दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। 33 रन पर 3 विकेट से बगैर विकेट के 185 रन तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा शतक और रविंद्र जडेजा अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है।

IND vs ENG 3rd Test Live Streaming: Watch Here

रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा 260 गेंद पर 152 रन की साझेदारी कर चुके हैं। दूसरे सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने 92 रन जोड़ा। पहली बार इस टेस्ट सीरीज में किसी सेशन में भारत का विकेट नहीं गिरा। दूसरे सेशन में 27 ओवर का खेल हुआ। रोहित शर्मा 154 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यह इस सीरीज में उनका पहला अर्धशतक है। रविंद्र जडेजा 126 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारतीय टीम ने लंच तक 3 विकेट पर 93 रन बनाए थे

भारतीय टीम ने लंच तक 3 विकेट पर 93 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 74 गेंद पर 52 और रविंद्र जडेजा 44 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद रोहित और जडेजा ने भारत को संभाला। चोट से उबरकर वापसी करने वाले जडेजा को नंबर-5 पर खेलने का मौका मिला।

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रजत पाटीदार आउट

भारत ने पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रजत पाटीदार का विकेट गंवाया था। जायसवाल ने 10 गेंद पर 10 रन बनाए। शुभमन गिल डक पर आउट हुए। दोनों का विकेट मार्क वुड ने लिया। भारत को तीसरा झटका रजत पाटीदार को तौर पर लगा। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। टॉम हार्टले को उनका विकेट मिला। मार्क वुड ने 2 और हार्टले ने 1 विकेट लिया है।