ओपनर यशस्वी जयसवाल को शनिवार, 17 फरवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक लगाने के बाद रिटायर हर्ट होना पड़ा। उनको अपनी पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत महसूस हुई। इसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी पारी से मेजबान टीम को तीसरे दिन के अंत तक 322 रनों की बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

IND vs ENG 3rd Test Day 4 Live Score: Watch Here

क्या यशस्वी जयसवाल चौथे दिन बल्लेबाजी करने आएंगे?

बड़ा सवाल यह है कि क्या यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं या नहीं? अगर वह फिट हों और बल्लेबाजी करने के लिए ठीक महसूस कर रहे हों तो बल्लेबाजी करने फिर आ सकते हैं। इसका कारण है कि वह रिटायर आउट नहीं हुए हैं, बल्कि वह रिटायर हर्ट हुए हैं। वह चौथे दिन बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। अपनी पारी को 104 रन से आगे बढ़ा सकते हैं।

क्या अश्विन वापस आएंगे

यशस्वी जायसवाल का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। रविचंद्रन अश्विन मां ती तबियत खराब होने के कारण बीच टेस्ट मैच छोड़कर चेन्नई लौट गए हैं। अश्विन को किसी भी समय वापस लौटने और फिर से खेलने की अनुमति है, लेकिन उनकी उपलब्धता पर अभी तक कोई पुष्ट खबर नहीं है। अगर अश्विन नहीं लौटे तो भारत के पास चौथी पारी में केवल चार गेंदबाज होंगे।

भारत के पास 322 रन की बढ़त

पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए, लेकिन यशस्वी जयसवाल के शतक और शुभमन गिल के महत्वपूर्ण अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 322 रन की बढ़त बना ली थी। भारत ने दूसरी पारी में 51 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 19 और रजत पाटीदार बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।