भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन रविवार (14 फरवरी) का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। भारत को 249 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। रोहित शर्मा 25 और चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर नाबाद है।

मैच के तीसरे दिन रोहित से टीम इंडिया को एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने पहली पारी में शतक लगाया था। दूसरी पारी में शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। वे 14 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। उनके अलावा इशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन बनाए।

उनके अलावा ओली पोप ने 22, बेन सटोक्स ने 18 और डोमिनिक सिबली ने 16 रनों का योगदान दिया। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 161, अजिंक्य रहाणे ने 67 और ऋषभ पंत ने नाबाद 58 रन बनाए थे।

[ie_ipl_scorecard match_id=49839]

Live Blog

Highlights

    15:27 (IST)14 Feb 2021
    इंग्लैंड की टीम 134 रनों पर ऑलआउट

    इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 195 रनों की बढ़त मिल गई। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। उनके अलावा इशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए बेन फोक्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रन बनाए।

    14:15 (IST)14 Feb 2021
    भारत ने कसा शिकंजा

    चायकाल तक इंग्लैंड की टीम 8 विकेट गंवा चुकी है। बेन फोक्स 23 रन बनाकर नाबाद हैं। रविचंद्रन अश्विन 4 विकेट ले चुके हैं। अश्विन ने ओली स्टोन (1) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया को आठवीं सफलता दिलाई। मोइन अली (6) अक्षर पटेल ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। ओली पोप 22 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे।

    12:44 (IST)14 Feb 2021
    भारत को मिली पांचवीं सफलता

    भारत को पांचवीं सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अश्विन ने 24वें ओवर में स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लिश बल्लेबाज ने 34 गेंद पर 18 रन बनाए। 

    11:48 (IST)14 Feb 2021
    329 रन पर ऑलआउट हुई भारत की पहली पारी

    भारत की पहली पारी 329 रन पर ऑलआउट हुई। ऋषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 77 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत की ओर से शुभमन गिल, विराट कोहली, इशांत शर्मा और कुलदीप यादव खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली सबसे सफल रहे। उन्होंने 29 ओवर में 128 रन देकर 4 विकेट लिए।

    10:46 (IST)14 Feb 2021
    पंत ने जड़ा 7वां टेस्ट अर्धशतक

    पंत ने 94वें ओवर में मोइन अली की चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इससे पहले ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का 7वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मोइन अली के ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौके जड़े और चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। पंत ने 65 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।

    10:34 (IST)14 Feb 2021
    भारत की भी दूसरे दिन खराब रही थी शुरुआत

    दूसरे दिन भारत की शुरुआत खराब रही। जैक लीच इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर लेकर आए। अक्षर स्ट्राइक पर थे, वह पहले ओवर में कोई रन नहीं बना पाए। जो रूट ने 89वां ओवर फेंकने के लिए मोइन अली को गेंद थमाई। पहली गेंद पर पंत ने एक रन लेकर स्ट्राइक अक्षर को दी।  हालांकि, वह अगली ही गेंद पर स्टम्प हो गए। अक्षर पटेल 14 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए।

    10:01 (IST)14 Feb 2021
    इशांत शर्मा नहीं खोल पाए खाता

    आठवें विकेट के रूप में इशांत शर्मा आउट हुए। अक्षर के आउट होने पर इशांत शर्मा क्रीज पर आए थे। वह मोइन अली के ओवर (89वें ओवर) की तीसरी गेंद पर खाता नहीं खोल पाए और चौथी गेंद पर रोरी बर्न्स को कैच थमा बैठे। उनकी जगह कुलदीप यादव क्रीज पर आए। इशांत जब पवेलियन लौटे तब भारत का स्कोर 89.4 ओवर में 8 विकेट पर 301 रन था।

    09:54 (IST)14 Feb 2021
    पहले दिन भारत ने बनाए थे 300 रन, गंवाए थे 6 विकेट

    पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने चेपॉक स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर छह विकेट पर 300 रन बनाए थे। ऋषभ पंत 33 और अक्षर पटेल पांच रन बनाकर नाबाद थे।

    09:45 (IST)14 Feb 2021
    300 के पार पहुंचाने में रोहित और रहाणे ने निभाई अहम भूमिका

    भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा के अलावा अजिंक्य रहाणए भी शानदार 80 रन की पारी रही। रोहित ने 161 रन की दर्शनीय पारी खेली। रोहित का बखूबी साथ निभाते हुए अजिंक्य रहाणे ने 149 गेंद पर 67 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। कोरोना महामारी के बीच इस मैच के लिए भारत में क्रिकेट के मैदान पर दर्शकों की वापसी हुई है।

    09:36 (IST)14 Feb 2021
    350 का स्कोर भी रहेगा अच्छा

    इस पिच पर 350 का स्कोर भी अच्छा माना जाएगा। इससे पहले रोहित ने अपना सातवां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने 231 गेंदों का सामना करके 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। पहला टेस्ट 227 रन से हार चुकी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन रोहित ने पारी के सूत्रधार की भूमिका बखूबी निभाई।