India vs England 2nd ODI Highlights : टीम इंडिया को इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरे मैच में 100 रनों से हरा दिया। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। 247 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने 6 विकेट लिए। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। रोहित शर्मा तीसरे ओवर में ही रीस टॉप्ली की गेंद पर आउट हो गए। 9 वें ओवर में उन्होंने शिखर धवन को पवेलियन भेजा। 11 वें ओवर में ब्रायडन कार्स ने ऋषभ पंत को आउट किया। अगले ओवर में विराट कोहली आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 21 वें ओवर में आउट हुए। हार्दिक पांड्या 28वें ओवर में आउट हुए। मोहम्मद शमी को रीस टॉप्ली ने आउट किया। लियाम लिविंगस्टोन ने रविंद्र जडेजा को आउट किया।

इंग्लैंड की टीम को जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम को पहला झटका 9वें ओवर में लगा। हार्दिक पांड्या ने जेसन रॉय को आउट किया। 15 वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। 18वें ओवर में उन्होंने जो रूट को पवेलियन भेजा। 19 वें ओवर में जोस बटलर को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा।

22वें ओवर में चहल ने बेन स्टोक्स को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। चहल ने मोइन अली और जसप्रीत बुमराह ने डेविड विली को आउट किया। ब्रायडन कार्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने रीस टॉप्ली को आउट किया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विराट कोहली की टीम में वापसी हुई।

Match Ended

India in England, 3 ODI Series, 2022

England 
246 (49.0)

vs

India  
146 (38.5)

Match Ended ( Day – 2nd ODI )
England beat India by 100 runs

Live Updates

India vs England 2nd ODI: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 100 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बारबर की।

00:43 (IST) 15 Jul 2022
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 100 रनों से हराया

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 100 रनों से हरा दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा को रीस टॉप्ली ने अपना छठा शिकार बनाया। वह डक पर आउट हुए। टीम इंडिया 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट हो गई।

00:37 (IST) 15 Jul 2022
टीम इंडिया को लगा 9वां झटका

टीम इंडिया को लगा 9वां झटका। युजवेंद्र चहल 3 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 38.2 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन। जीत के लिए 102 रनों की जरूरत।

00:26 (IST) 15 Jul 2022
लियाम लिविंगस्टोन ने रविंद्र जडेजा को आउट किया

लियाम लिविंगस्टोन ने रविंद्र जडेजा को आउट करके टीम इंडिया को 8वां झटका दिया। टीम इंडिया का स्कोर 35.1 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन। जीत के लिए 89 गेंदों पर 107 रनों की जरूरत।

00:26 (IST) 15 Jul 2022
टीम इंडिया को लगा 7वां झटका

टीम इंडिया को लगा 7वां झटका। मोहम्मद शमी को रीस टॉप्ली ने आउट किया। उन्होंने 23 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 35 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन। जीत के लिए 90 गेंदों पर 107 रनों की जरूरत। रविंद्र जडेजा 29 रन बनाकर क्रीज पर।

23:48 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया को लगा छठा झटका

टीम इंडिया को लगा छठा झटका। हार्दिक पांड्या को मोइन अली ने पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 27.1 ओवर में 6 विकेट पर 101 रन। जीत के लिए 146 रनों की जरूरत।

23:21 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया को लगा 5वां झटका

टीम इंडिया को लगा 5वां झटका। सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर आउट। टीम का स्कोर 20.2 ओवर में 5 विकेट पर 73 रन। जीत के लिए 174 रनों की जरूरत। हार्दिक पांड्या 16 रन बनाकर क्रीज पर।

23:02 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया का स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन

टीम इंडिया का स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन। सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 रनों की साझेदारी हुई। जीत के लिए 190 रनों की जरूरत।

22:40 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया संकट में

टीम इंडिया संकट में दिखाई दे रही है। विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। डेविड विली को विकेट मिला। टीम इंडिया का स्कोर 11.2 ओवर में 4 विकेट पर 31 रन। जीत के लिए 216 रनों की जरूरत।

22:35 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका। ऋषभ पंत डक पर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 10.2 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन। विराट कोहली 15 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 218 रनों की जरूरत।

22:26 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका। वह 9 रन बनाकर रीस टॉप्ली की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 27। जीत के लिए 220 रनों की जरूरत।

22:01 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया को रीस टॉप्ली ने बड़ा झटका दिया

टीम इंडिया को रीस टॉप्ली ने बड़ा झटका दिया है। रोहित शर्मा को डक पर आउट किया। टीम इंडिया का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 4 रन। शिखर धवन और विराट कोहली क्रीज पर।

21:54 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 0/0। रीस टॉप्ली ने इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की।

21:20 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट

इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट। टीम इंडिया को मिला 247 रनों का लक्ष्य। जसप्रीत बुमराह ने रीस टॉप्ली को आउट किया। उन्होंने 3 रन बनाए।

21:12 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड को लगा 9वां झटका

इंग्लैंड को लगा 9वां झटका। ब्रायडन कार्स को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। टीम का स्कोर 47.4 ओवर में 240 रन 9 विकेट पर।

21:08 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड को लगा 8वां झटका

जसप्रीत बुमराह ने डेविड विली को 41 रन पर आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 47 ओवर में 8 विकेट पर 47 रन। बुमराह के ओवर में 10 रन बने और एक विकेट गिरा। क्रेग ओवरटन 8 रन बनाकर क्रीज पर।

21:04 (IST) 14 Jul 2022

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच दूसरे वनडे के दौरान खबरें आईं कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने शादी कर ली है। थोड़ी देर बाद ललित मोदी ने खुद द्वीट कर पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ अपने रिश्ते का राज खोला। पूरी खबर के लिए नीचे क्लिक करें।

ललित मोदी और सुष्मिता सेन की हो गई शादी? IPL के पहले चेयरमैन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ खोला रिश्ते का राज

20:54 (IST) 14 Jul 2022
मोइन अली को युजवेंद्र चहल ने आउट किया

मोइन अली को युजवेंद्र चहल ने 47 रन पर आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 42 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन।

20:45 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड का स्कोर 42 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन

इंग्लैंड का स्कोर 42 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन। मोइन अली 47 और डेविड विली 25 रन बनाकर क्रीज पर।

19:55 (IST) 14 Jul 2022
लियाम लिविंगस्टोन आउट

हार्दिक पांड्या ने लियाम लिविंगस्टोन को 33 रन पर आउट किया। इंग्लैंड का स्कोर 29 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन। मोइन अली 12 रन बनाकर क्रीज पर।

19:47 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन

इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर में 5 विकेट पर 129 रन। लियाम लिविंगस्टोन 18 और मोइन अली 10 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या ने 3 रन दिए।

19:21 (IST) 14 Jul 2022
बेन स्टोक्स आउट

युजवेंद्र चहल ने बेन स्टोक्स को 21 रन पर पवेलियन भेजा। इंग्लैंड का स्कोर 21.3 ओवर में 5 विकेट पर 102 रन। लियाम लिविंगस्टोन 3 रन बनाकर क्रीज पर।

19:04 (IST) 14 Jul 2022
जोस बटलर को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा

इंग्लैंड की टीम संकट में। चौथा विकेट गिरा। जोस बटलर को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। उन्होंन 4 रन बनाए। टीम का स्कोर 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन। पिछले 5 ओवर में 22 रन बने हैं और तीन विकेट गिरे हैं।

18:59 (IST) 14 Jul 2022
युजवेंद्र चहल ने जो रूट को आउट किया

युजवेंद्र चहल ने जो रूट को आउट किया। उन्होंने 11 रन बनाए। टीम का स्कोर 17.4 ओवर में 82 रन 3 विकेट पर। बेन स्टोक्स 9 और जोस बटलर 0 रन बनाकर क्रीज पर।

18:43 (IST) 14 Jul 2022
युजवेंद्र चहल ने दिलाई टीम इंडिया को दूसरी सफलता

युजवेंद्र चहल ने दिलाई टीम इंडिया को दूसरी सफलता। जॉनी बेयरस्टो 38 रन बनाकर आउट। इंग्लैंड का स्कोर 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन। जो रूट 10 रन बनाकर क्रीज पर।

18:17 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड को लगा पहला झटका

इंग्लैंड की टीम को हार्दिक पांड्या ने पहला झटका दिया। उन्होंने जेसन रॉय को 23 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन। जॉनी बेयरस्टो 17 और जो रूट 0 रन बनाकर क्रीज पर।

17:55 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड का स्कोर बगैर किसी विकेट के 30 रन

पांच ओवर की समाप्ती के बाद इंग्लैंड का स्कोर बगैर किसी विकेट के 30 रन। जेसन रॉय 21 और जॉनी बेयरस्टो 8 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद शमी के ओवर में 13 रन बने।

17:40 (IST) 14 Jul 2022
बुमराह ने जेसन रॉय को किया बीट

दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। उनकी पांच गेंद तक जेसन रॉय एक भी रन नहीं बना पाए। वह चौथी गेंद पर बीट भी हुए। हालांकि, आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर खेलकर दौड़कर तीन रन पूरे किए। दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 5 रन है। जेसन रॉय के खाते में 8 गेंद में 4 रन हैं।

17:35 (IST) 14 Jul 2022
जेसन रॉय ने दूसरी गेंद पर खोला अपना खाता

इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। इस तरह इंग्लैंड का खाता वाइड से खुला। जेसन रॉय ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। हालांकि, जॉनी बेयरस्टो इसके बाद अगली 4 गेंदों में अपना खाता नहीं खोल पाए। पहले ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।

17:09 (IST) 14 Jul 2022
टीम इंडिया प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

17:08 (IST) 14 Jul 2022
इंग्लैंड प्लेइंग 11

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

India vs England 2nd ODI: आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम गुरुवार को यहां लार्ड्स में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक बार फिर इंग्लैंड पर दबादबा बनाते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी जबकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का ग्रोइन की चोट के कारण इस मैच में भी खेलना संदिग्ध है। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ग्रोइन की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे और अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि वह दूसरे मैच के लिए फिट हैं या नहीं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद भारत ने मंगलवार को पहले वनडे में 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली और डेविड विली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।