भारतीय टीम ने शुक्रवार (20 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। लीड्स टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की शतक और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की मदद से 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला। भारतीय टीम ने ऐसी बल्लेबाजी की मानो वह अपने घरेलू सरजमीं पर खेल रही हो।

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपनी पहली ही पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 159 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। वहीं एशिया के बाहर खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचनाओं का शिकार होने वाले शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर पहली ही पारी में शतक जड़ दिया। इसके साथ विदेश में टेस्ट मैच के पहले दिन 8 साल बाद 2 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़ा।

लीड्स में यशस्वी-राहुल ने खत्म किया 39 साल का सूखा

धवन-पुजारा और तेंदुलकर-सहवाग ने किया कारनामा

इससे पहले श्रीलंका में 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने पहले ही दिन शतक जड़ा था। 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने पहले ही दिनन शतक जड़ा था। तब सहवाग टेस्ट में ओपनिंग नहीं किया करते थे।

‘प्रिंस युग’ की शुभ शुरुआत! गिल ने कप्तान बनते ही 5 साल का इंतजार किया खत्म

पहले दिन 5वीं बार 300 से ज्यादा का स्कोर

विदेश में भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 5वीं बार 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। उसने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में गॉल में 3 विकेट पर 399 रन बनाए थे। ब्लोमफोंटेन में 2001 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट पर 372 रन बनाए। अब लीड्स में 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट पर 359 रन बनाए। मुल्तान में 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में 4 विकेट पर 302 रन बनाए।