इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के पहला दिन शुक्रवार (20 जून) को भारतीय बल्लेबाजों ने गदर काटा। लीड्स में यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा। इसके बाद ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा। गिल ने भारतीय कप्तान के तौर पर पहली ही पारी में शतक जड़ा। इसके साथ उन्होंने दिग्गज सुनील गावस्कर और विराट कोहली के क्लब में अपना नाम दर्ज कराया। ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की 91 रनों की ओपनिंग साझेदारी ने बेन स्टोक्स के फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल 42 रन पर आउट होने के बाद डेब्यूटेंट साई सुदर्शन खाता नहीं खोल पाए। लंच तक भारत का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन बनाए। लंच के बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने कप्तान शुभमन गिल आए। यशस्वी और गिल ने दूसरे सत्र में विकेट ही नहीं गिरने दिया।
‘प्रिंस युग’ की शुभ शुरुआत! गिल का एशिया के बाहर पहला शतक
गिल ने 140 गेंद पर शतक ठोका
यशस्वी जायसवाल चायकाल के बाद 101 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने उनके साथ 129 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए। गिल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल ने 140 गेंद पर 14 चौके की मदद से शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह कप्तान के तौर पहली पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।
एशिया से बाहर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल
भारतीय कप्तान के तौर पर पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
164विजय हजारे बनाम इंग्लैंड, दिल्ली 1951।
116 सुनील गावस्कर बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 1976।
115 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 2014।
102 शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2025।
लीड्स में यशस्वी-राहुल ने खत्म किया 39 साल का सूखा
पंत ने 3000 टेस्ट रन पूरे किए
ऋषभ पंत ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उसने 3000 रन पूरे हो गए। पंत ने 76 पारी में यह कीर्तिमान हासिल किया। विकेटकीपर बल्लेबाजों में केवल एडम गिलक्रिस्ट ने ही पंत से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 63 पारी में 3000 रन ठोक दिए थे।