भारतीय क्रिकेट के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार (20 जून) को शतक जड़कर टेस्ट कप्तान के तौर पर बेहतरीन शुरुआत की। गिल ने 5 साल के करियर में एशिया के बाहर पहला शतक जड़ा। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया में 91 रन था। गिल का यह टेस्ट करियर में 6 शतक था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने तीसरा शतक जड़ा।

IND vs ENG 1st Test LIVE Score: Watch Here

शुभमन गिल ने दिसंबर 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इस दौरे पर उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े। इसमें गाबा टेस्ट में 91 रन की पारी शामिल है। इस पारी के बाद एशिया के बाहर उनका बल्ला नहीं चला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड छोड़िए कैरेबियाई देशों में भी संघर्ष किया। गिल ने भारत में 4 शतक के अलावा बांग्लादेश में 1 शतक जड़ा है। विदेश में उन्होंने दूसरा शतक स्कोर किया।

लीड्स में यशस्वी-राहुल ने खत्म किया 39 साल का सूखा

कप्तान के तौर पर अपनी पहली पारी में शतक

शुभमन गिल ने 140 गेंद पर 14 चौके की मदद से शतक पूरा किया। गिल ने जोश टंग को डीप एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़कर शतक पूरा किया। गिल कप्तान के तौर पर अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले 23वें खिलाड़ी बने। वह हर्बी टेलर,एलेस्टर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद बतौर कप्तान शतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की मजेदार बातचीत स्टंप माइक में कैद

जायसवाल-पंत के साथ शतकीय साझेदारी

लीड्स टेस्ट में शुभमन गिल लंच के बाद बल्लेबाजी के लिए आए। लंच से ठीक पहले केएल राहुल 42 और साई सुदर्शन बगैर खाता खोले आउट हुए। इसके बाद गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 129 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऋषभ पंत के साथ भी शतकीय साझेदारी की। इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही दिन भारत को 300 के पार पहुंचा दिया।