PAK vs AFG Asian Games Semi Final 2: हांगझू एशियन गेम्स 2023 में मेन्स क्रिकेट टी20 प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए भारत से होगा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 116 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही सिमट गई थी। पाकिस्तान की ओर से आमेर युसुफ ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली। वहीं उनके 7 खिलाड़ी सिंगल डिजीट स्कोर पर आउट हो गए। मेन्स क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने भारत कोे 97 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने 9.2 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। PAK vs NED Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, फखर जमां ने चौके के साथ खोला खाता एशियन गेम्स से जुड़ी बाकी अपडेट्स यहां पढ़ें

Match Ended

Asian Games Men’s T20I, 2023

India 
97/1 (9.2)

vs

Bangladesh  
96/9 (20.0)

Match Ended ( Day – 1st Semi-Final )
India beat Bangladesh by 9 wickets

Match Ended

Asian Games Men’s T20I, 2023

India 
97/1 (9.2)

vs

Bangladesh  
96/9 (20.0)

Match Ended ( Day – 1st Semi-Final )
India beat Bangladesh by 9 wickets

Live Updates

Asian Games 2023, Afghanistan vs Pakistan: दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

07:37 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

तिलक वर्मा ने परवेज हुसैन को आउट करके टीम को चौथी सफलता दिलाई। परवेज 32 गेदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। 50 रन से पहले ही बांग्लादेश ने चार विकेट खो दिए हैं।

07:14 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: वाशिंगटन सुंदर ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

वाशिंगटन सुंदर ने आखिरी गेंद पर जाकिर हसन को भी पवेलियन भेज दिया। इस बार यशस्वी जायसवाल ने कैच लपका। जाकिर ने दो गेंदें खेलीं, लेकिन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 21 रन है।

07:13 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: वाशिंगटन सुुंदर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई

वाशिंगटन सुंदर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की चौथी गेंद पर सैफ हसन को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। सैफ हसन 2 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। सैफ हसन की जगह जाकिर हसन बल्लेबाजी के लिए आए। बांग्लादेश का स्कोर 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 21 रन है।

07:09 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: साई किशोर की गेंद पर महमूदुल लौटे पवेलियन

पांचवां ओवर रविश्रीनिवासन साई किशोर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर महमूदुल कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद को स्लॉग करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग से चूके, गेंद हवा में काफी ऊंचे चली गई और मिड-ऑन पर यशस्वी जायसवाल ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। महमूदुल 10 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह सैफ हसन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर एक रन लेकर खाता खोला। पांच ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है।

07:04 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: बांग्लादेश का स्कोर 18/0

चौथा ओवर वाशिंगटन सुंदर लेकर आए। उनके ओवर से बांग्लादेश के खाते में सिर्फ 3 रन आए। चार ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। परवेज के 16 गेंद में 11 रन हैं। महमूदुल के 8 गेंद में 5 रन हैं।

07:00 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 15/0

तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह लेकर आए। इस ओवर से बांग्लादेश के खाते में 4 रन आए। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 15 रन है। परवेज के 11 गेंद में 10 रन हैं। महमूदुल के 7 गेंद में 4 रन हैं।

06:56 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: परवेज हुसैन ने जड़ा छक्का

दूसरा ओवर शिवम दुबे लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर परवेज हुसैन ने छक्का लगाया। इससे पहले दूसरी गेंद पर एक रन लेकर महमूदुल हसन ने अपना खाता खोला था। दो ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है।

06:53 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: पांचवीं गेंद पर आया पहला रन

बांग्लादेश की ओर से परवेज हुसैन और महमूदुल हसन ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। अर्शदीप सिंह की शुरुआती 4 गेंद में परवेज हुसैन कोई रन नहीं ले पाए। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने अपना और बांग्लादेश का खाता खोला। आखिरी गेंद पर महमूदुल हसन जॉय अपना खाता नहीं खोल पाए।

06:46 (IST) 6 Oct 2023
IND vs BAN Live Score Updates: भारत ने टॉस जीता

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इससे पहले शाहबाज अहमद को ब्ल्यू कैप मिली। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। उन्हें आवेश खान की जगह टीम में शामिल किया गया है। इस तरह फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज के रूप में सिर्फ अर्शदीप सिंह हैं।

भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, मुकेश कुमार, प्रभसिमरन सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप। बांग्लादेश टीम: परवेज हुसैन इमोन, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, सैफ हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन, जकर अली (विकेटकीपर), रिशद हुसैन, सुमोन खान, रकीबुल हसन, रिपन मोंडोल, मोसादेक हुसैन, यासिर अली। तनवीर इस्लाम, मृत्युंजय चौधरी, तंजीम हसन साकिब।