India vs Bangladesh Asia Cup Score: एशिया कप 2023 में सुपर 4 चरण के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश ने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदाई ली। 266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 259 रन पर सिमट गई। शुभमन गिल ने सबसे अधिक 121 रन की पारी खेली। अंत में अक्षर पटेल ने 42 रन की पारी खेलकर जीत के लिए संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे। शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक 80 रन की पारी खेली थी। वहीं तौहिद ह्रदय ने 54 रन बनाए थे। शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को 2 सफलता मिली। जडेजा, अक्षर और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला। रोहित शर्मा इस मैच में 5 बदलाव के साथ उतरे थे। भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में जगह बना चुकी है। 17 सितंबर को फाइनल श्रीलंका के खिलाफ होगा।

Match Ended

Asia Cup, 2023

India 
259 (49.5)

vs

Bangladesh  
265/8 (50.0)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 6 )
Bangladesh beat India by 6 runs

Live Updates

India vs Bangladesh Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था। कप्तान रोहित ने 5 बदलाव किए थे।

23:08 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया

एशिया कप 2023 में सुपर 4 राउंड के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हरा दिया है। 266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया 259 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभमन गिल ने 121 रन की पारी खेली, जो टीम को जीत दिलाने के काम नहीं आई। गिल के आउट होने के बाद अक्षर पटेल ने जरूर संघर्ष किया, लेकिन वह भी टीम को जीत तक नहीं ले जा पाए।

22:59 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शार्दुल और अक्षर 49वें ओवर में आउट

49वें ओवर में पहले शार्दुल ठाकुर और उसके बाद अक्षर पटेल (42) के रूप में भारत को दो बड़े झटके लगे। मुस्तफिजुर ने दोनों को चलता किया। भारत को 7 गेंद में 7 गेंद में 12 रन की जरूरत है।

22:47 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: भारत को 18 गेंद में 31 रन की जरूरत

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को आखिरी 3 ओवर में 31 रन की जरूरत है। क्रीज पर अक्षर पटेल (27) और शार्दुल ठाकुर (9) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

22:40 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शुभमन गिल 121 रन बनाकर आउट

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को शुभमन गिल के रूप में बड़ा झटका लगा है। गिल 121 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। गिल के रूप में भारत को सातवां झटका लगा है।

22:10 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: भारत को आखिरी 10 ओवर में 78 रन की जरूरत

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को अब आखिरी 10 ओवर के अंदर 78 रन की जरूरत है। 40 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 188/6 है। क्रीज पर शुभमन गिल 110 पर और अक्षर पटेल 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

22:02 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शुभमन गिल ने ठोका 5वां वनडे शतक

ओपनर शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 5वां वनडे शतक जड़ दिया है। गिल ने 117 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से यह शतक पूरा किया। इस शतक के साथ भारत की जीत की उम्मीदें अभी भी बरकरार है। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन है। जीत के लिए अभी भी 66 गेंद में 83 रन की जरूरत है।

21:55 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: रविंद्र जडेजा के रूप में भारत को लगा छठा झटका

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को एक और झटका लग गया है। रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 170 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। मुस्तफिजुर ने जडेजा का विकेट हासिल किया। जडेजा के आउट होने के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं। शुभमन गिल अभी भी 98 पर नाबाद हैं।

21:35 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर आउट

भारत को 139 के स्कोर पर पांचवा झटका लग गया है। सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत को अभी भी जीत के लिए 102 गेंद पर 125 रन की जरूरत है। क्रीज पर अभी सेट बल्लेबाज शुभमन गिल 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:22 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 126/4

30 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। भारत को अभी भी जीत के लिए 120 गेंद में 138 रन की जरूरत है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (17) और सेट बल्लेबाज शुभमन गिल (70) पर खेल रहे हैं। भारत ने रोहित, तिलक, केएल और इशान के रूप में चार विकेट गंवाए हैं।

20:59 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: इशान किशन 5 रन बनाकर हुए आउट

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को चौथा झटका लग गया है। इशान किशन 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इशान के विकेट के साथ ही भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई है। 25 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 106/4 है।

20:44 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शुभमन गिल की 9वीं वनडे फिफ्टी

शुभमन गिल ने अपनी 9वीं वनडे हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। गिल ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। गिल ने छक्का लगाकर ही अपनी फिफ्टी पूरी की। भारत का स्कोर 21 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन है।

20:41 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: केएल राहुल के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को केएल राहुल (19) के रूप में तीसरा झटका लग गया है। राहुल ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंद में सिर्फ 19 रन बनाए। राहुल का विकेट मेहदी हसन ने लिया। 74 के स्कोर पर भारत को यह तीसरा झटका लगा।

20:24 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: गिल और राहुल के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो गई है। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। केएल राहुल 17 और शुभमन गिल 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के दोनों विकेट तंजीद हुसैन ने लिए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (0) और तिलक वर्मा (5) को आउट किया था।

20:06 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/2

11 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन है। क्रीज पर केएल राहुल (13) और शुभमन गिल (22) खेल रहे हैं। भारत को रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं। इस मैच में बांग्लादेश के डेब्यू मैन तंजीद हुसैन ने दोनों विकेट चटकाए हैं। बांग्लादेश ने भारत को 266 रन का लक्ष्य दिया है।

19:50 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: भारत की धीमी शुरुआत, रोहित और तिलक के गंवाए विकेट

266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना चुकी है। बांग्लादेश की ओर से डेब्यू मैन तंजीद हुसैन 2 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को आउट किया है। क्रीज पर केएल राहुल और शुभमन गिल खेल रहे हैं।

19:28 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: तिलक वर्मा 5 रन बनाकर हुए आउट

वनडे डेब्यू में तिलक वर्मा फ्लॉप साबित हुए हैं। 5 रन के निजी स्कोर पर तिलक वर्मा बोल्ड हो गए। तंजीद हुसैन ने उन्हें बोल्ड दिया। 17 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लग गया। तंजीद के खाते में यह दूसरी सफलता है। इससे पहले रोहित शर्मा (0) को भी उन्होंने पवेलियन भेजा। भारत 266 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। 3 ओवर के बाद स्कोर 17/2 है।

19:18 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: रोहित शर्मा बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका लग गया है। रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं। तंजीन हुसैन ने भारत को यह झटका दिया है। रोहित के आउट होने के बाद तीन नंबर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारत का स्कोर पहले ओवर के बाद 3/1 है।

18:46 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: बांग्लादेश ने भारत को दिया 266 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने भारत को 266 रन का लक्ष्य दिया है। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे अधिक 80 रन की पारी खेली। तौहिद ह्रदय ने 54 रन बनाए। शाकिब और तौहिद के बीच 101 रन की साझेदारी ने बांग्लादेश को इस चैलेंजिंग स्कोर तक पहुंचाया। वहीं भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर को 3 विकेट मिले। मोहम्मद शमी को 2 सफलता मिली। प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

18:30 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: बांग्लादेश को लगा आठवां झटका

48वें ओवर में बांग्लादेश को आठवां झटका लग गया है। नुसुम अहमद अर्द्धशतक से 6 रन दूर रह गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें 44 रन पर आउट कर दिया। बांग्लादेश का स्कोर 238/8 है।

18:21 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: 46 ओवर के बाद बांग्लादेश 232/7

बांग्लादेश ने 46 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। क्रीज पर नुसुम अहमद 40 रन पर और मेहदी हसन 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बात करें बांग्लादेश के प्रोजेक्टेड स्कोर की तो यह 250 के पार जाता दिख रहा है।

18:00 (IST) 15 Sep 2023
IND vs SL Live: बांग्लादेश को लगा सातवां झटका

मोहम्मद शमी ने अपने छठे ओवर में बांग्लादेश को सातवां झटका दिया है। शमी की यह दूसरी सफलता है। उन्होंने तौहिद ह्रदय की पारी 54 रन पर समाप्त किया। बांग्लादेश को 193 के स्कोर पर यह झटका लगा है। 43 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन है।

17:38 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: रविंद्र जडेजा ने लिया 200वां वनडे विकेट

रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश को छठा झटका दे दिया है। शमीम हुसैन 1 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा का यह 200वां वनडे विकेट है। इसी के साथ जडेजा कपिल देव के बाद भारत के लिए 200 विकेट और 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा के नाम अभी वनडे में 2578 रन और 200 विकेट दर्ज हैं।

17:28 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: 80 रन की पारी खेलकर बोल्ड हुए शाकिब

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की पारी 80 रन पर समाप्त हो गई है। शार्दुल ठाकुर ने शाकिब को बोल्ड किया। यह उनकी तीसरी सफलता है। शाकिब ने 85 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। 34 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन है।

17:15 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शाकिब और तौहिद ने संभाली बांग्लादेश की पारी

शाकिब अल हसन और तौहिद ह्रदय ने बांग्लादेश की पारी को संकट से निकालने का काम किया है। 31 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन है। शाकिब अल हसन 77 पर नाबाद हैं तो वहीं तौहिद ह्रदय 52 गेंद में 30 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:57 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शाकिब अल हसन का अर्द्धशतक पूरा

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 66 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। 26 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 124/4 है। शाकिब और तौहिद ह्रदय के बीच 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:36 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: 20 ओवर के बाद बांग्लादेश 78/4

20 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन है। क्रीज पर शाकिब अल हसन (34) और तौहिद ह्रदय (5) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से शार्दुल ने 2 विकेट लिए हैं जबकि 1-1 शमी और अक्षर को मिला है।

16:15 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

बांग्लादेश को 59 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने मेहदी हसन मिराज को 13 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया। 14 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। क्रीज पर नए बल्लेबाज तौहिद ह्रदय हैं।

15:55 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 44/3

10 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 2 ओर मोहम्मद शमी ने एक विकेट चटकाया है।

15:33 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: शार्दुल ठाकुर ने दिया बांग्लादेश को तीसरा झटका

बांग्लादेश को 28 के स्कोर पर तीसरा झटका भी लग गया है। शार्दुल ठाकुर ने अनामुल हक (4) को पवेलियन भेजने का काम किया। यह उनकी दूसरी सफलता है। अनामुल का कैच केएल राहुल ने पकड़ा। 6 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन है।

15:22 (IST) 15 Sep 2023
IND vs BAN Live: डेब्यू मैन तंजीद हसन को शार्दुल ने किया बोल्ड

बांग्लादेश को 15 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। शार्दुल ठाकुर ने डेब्यू मैन तंजीद हसन को 13 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। तंजीद के आउट होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन क्रीज पर आए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में अब तक महज 12 ओवर ही गेंदबाजी की है। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर शामिल हैं। नेपाल के खिलाफ वह नहीं खेल पाए थे। अब यह जसप्रीत बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह एक और मुकाबले में गेंदबाजी करना चाहते हैं या फिर सीधे 17 सितंबर को फाइनल के लिए उतरेंगे। मोहम्मद सिराज ने इस टूर्नामेंट में 19.2 ओवर और हार्दिक पंड्या ने 18 ओवर डाले हैं। ये ओवर भले ही ज्यादा नहीं लगे, लेकिन कोलंबो की उमस इतनी ज्यादा है कि गेंदबाज की ऊर्जा बहुत कम हो जाती है, इसलिए टीम प्रबंधन इनमें से एक को ब्रेक देना चाहेगा।