IND vs AUS U19 World Cup 2024 Final, Bharat Banam Australia Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत को 79 रन से हराकर चौथी बार अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीता। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2010 बार में यह खिताब जीता था। भारत छठी बार खिताब जीतने का मौका चूक गए।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। उसकी तरफ से हरजस सिंह (64 गेंद पर 55 रन, तीन चौके, तीन छक्के), हैरी डिक्सन (56 गेंद पर 42 रन), कप्तान ह्यू वीबगेन (66 गेंद पर 48 रन) और ओलिवर पीक (43 गेंदों पर नाबाद 46) ने उपयोगी योगदान दिया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने और 38 रन देकर तीन विकेट जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने नौ ओवर में 63 रन देकर दो विकेट लिए।
भारतीय टीम इसके जवाब में 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर आउट हो गई।भारत के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिसमें सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (47) और निचले क्रम के बल्लेबाज मुरुगन अभिषेक (42) भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज माहलि बीयर्डमैन ने सात ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट जबकि कैलम विडलर ने 35 रन दे कर दो विकेट लिए। ऑफ स्पिनर रैफ मैकमिलन ने 43 रन देकर तीन विकेट लेकर अच्छा योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के महाली बियर्डमैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज क्वेना मफाका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 19 विकेट लिए।
IND vs AUS U19 World Cup 2024 Final: ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता खिताब
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर भारत का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। बीते नौ महीनों में यह तीसरा मौका है जब भारत आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारा है। 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में और फिर वनडे वर्ल्ड कप में भारत को हराया।
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में भारत को 79 रन से मात दी और 2010 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा। भारत 254 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। टीम के लिए आदर्श सिंह ने 47 और एम अभिषेक ने 42 रन बनाए।
44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम स्ट्रेकर ने सौम्य पांडे को आउट किया और ऑस्ट्रेलिया की जीत तय की। पांड ने थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश की लेकिन वह कीपर को कैच दे बैठे। इसके साथ ही भारत की पारी सिमट गई।
41वें ओवर में एम अभिषेक आउट हो गए जो कि इस मैच में भारत की आखिरी उम्मीद थी। तीसरी गेंद पर अभिषेक ने बैकवर्ड पॉइंट पर गेंद को खेला और कप्तान ह्यूग वेबगेन को कैच दे बैठे। 46 गेंदों पर अभिषेक ने 42 रन बनाए।
40वें ओवर में रैफ मैकमिलन ने 8 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर नमन तिवारी ने स्लॉग स्वीप करके लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। भारत अब भी किसी तरह मैच में बना हुआ है।
चार्ली एंडरसन का महंगा ओवर जिसमें उन्होंने 13 रन दिए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर एम अश्विन ने दो चौके लगाए।
32वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राज लिमबानी बोल्ड हो गए। वह रैफ मैकमिलन की गेंद को जज नहीं कर पाए और मिस कर गए। गेंद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। लिमबानी खाता भी नहीं खोल सके।
30वें ओवर की तीसरी गेंद पर आदर्श सिंह आउट हो गए। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 47 रन बनाए। आदर्श पुल करने की कोशिश कर रहे थे और विकेटकीपर हिक्स ने शानदार कैच लपका।
26वें ओवर में आरावैली अवनीश रैफ मैकमिलन की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत के लिए अब मैच में वापसी मुश्किल हो गई है। 100 रन से पहले ही उन्होंने 6 विकेट खो दिए हैं।
25वें ओवर में चार्ली एंडरसन ने प्रियांशू मोलिया को आउट किया और टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। मोलिया पुल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद मिड ऑन पर गई और कैलम विडलर ने कैच लपका। 21 गेंदों में चार्ली केवल 9 ही रन बना सके।
सचिन दास के बाद अगली गेंद पर प्रियांशू मोलिया भी बाल-बाल बच गए। उनके खिलाफ स्टंपिंग की अपील हुई थी। हालांकि रीप्ले में दिखा कि प्रियांशू का पैर क्रीज के अंदर ही था।
20वें ओवर में सचिन दास भी पवेलियन लौट गए। भारत के लिए अब जीत की राह मुश्किल हो गई है। सचिन दास रैफ मैकमिलन की गेंद पर स्टंप हो गए। 8 गेंदों में सचिन केवल 9 ही रन बना पाए।
बियर्डमैन ने भारत को एक और झटका दिया। इस बार उन्होंने कप्तान उदय सहारन को आउट किया। सहारन ड्राइव करने की कोशिश में थे लेकिन ह्यूग ने रिवर्स कप कैच लपका। भारत अब मुश्किल में पड़ गया है। कप्तान उदय ने 8 रन बनाए।
13वें ओवर में माहली बियर्डमैन ने मुशीर खान को बोल्ड किया। ओवर की दूसरी गेंद पर मुशीर ने डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद स्टंप्स से टकरा गई। मुशीर 22 रन बनाकर आउट हो गए।
10 ओवर में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए हैं। पारी में अब तक केवल तीन ही चौके लगे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26/3 के स्कोर से भी भारत ने 245 रन का स्कोर चेज कर लिया था।
8 ओवर में भारत ने केवल 20 रन ही बनाए हैं। पहला विकेट जल्दी खोने के बाद मुशीर खान और आदर्श सिंह काफी संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चौथे ओवर की पहली गेंद पर आदर्श सिंह ने चौका जमाया। वहीं चौथी गेंद पर हैरी डिक्सन ने मुशीर खान का कैच छोड़ दिया। भारत ने इस ओवर में सात रन हासिल किए।
तीसरे ओवर में कैलम विडलर ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट किया। कुलकर्णी ने गेंद को ब्लॉक करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और रियान हिक्स ने कैच लपका। अर्शिन केवल तीन ही रन बनाए।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी उतरे। कैलम वाइडर ने पहला ओवर डाला जो कि मेडन रहा। आदर्श सिंह सिंह ने स्ट्राइक पर थे।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 254 का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए हरजन सिंह ने 55, ह्यूग वेबगन ने 48 और ओलिवर पीक ने 46 रन बनाए। भारत की ओर से राज लिमबानी ने तीन और नमन तिवारी ने दो विकेट लिए।
49वें ओवर में मुशीर खान ने 10 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर ओलिवर पीक ने थर्ड मैन पर छक्का जमाया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी समय में ऐसे ही शॉट्स की जरूरत है।
47वें ओवर में नमन तिवारी ने सात रन दिए। वहीं राज लिमबानी ने 48वें ओवर में केवल 5 ही रन दिए।
46वें ओवर की पहली गेंद नो बॉल रही फिर अहली गेंद वाइड। हालांकि राज लिमबानी ने फिर तीसरी गेंद पर चार्ली एंडरसन को आउट करके टीम को सातवीं सफलता दिलाई। एंडरसन केवल 13 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए।
राज लिमबानी गेंदबाजी करते हुए दर्द में दिखाई दिए। ऐसा लग रहा है कि उनके हैमस्ट्रिंग में कोई परेशानी है। भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है।
42वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया को कम से कम स्कोर पर रोक दे।
40वें ओवर में मुशीर खान ने भारत को छठी सफलता दिलाई। रैफ मैकमिलन गेंद को जज नहीं कर पाए और ड्राइव करने की कोशिश में मुशीर को ही कैच दे बैठे। रैफ ने केवल दो रन बनाए।
सौम्य पांडे ने हरजस सिंह को आउट किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने स्लॉग स्वीप के साथ गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर ग गई। 55 रन बनाकर हरजस को लौटना पड़ा। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके जमाए।
37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हरजस सिंह ने चौका जमाया और और अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 17 रन ही था।
35वें ओवर की पहली ही गेंद पर राज लिमबानी ने भारत को अहम विकेट दिलाया। रियान हिक्स 20 रन बनाकर आउट हुए। लिमबानी ने डिफेंस की कोशिश की लेकिन गेंद पिछले पैड पर लग गई। लिमबानी ने अहम साझेदारी तोड़ दी है।
32वें ओवर की पहली गेंद पर हरजस सिंह ने घुटने पर जाकर मिड विकेट पर छक्का जमाया। अगले ओवर में राज लिमबानी ने तीन रन दिए। दोनों बल्लेबाजों के बीच भी दमदार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत मैच में पिछड़ता दिख रहा है।
भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान उदय सहारन ने हाल ही में पीटीआई से कहा था, ‘फाइनल में सामने ऑस्ट्रेलिया हो या पाकिस्तान, फर्क नहीं पड़ता। हम विरोधी टीम पर फोकस नहीं कर रहे और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं। हमने मैच दर मैच रणनीति बनाई है और हर मैच को संजीदगी से ले रहे हैं।’ यह पूछने पर कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या बदला दिमाग में होगा, क्योंकि सीनियर टीम पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल उससे हारी थी, उन्होंने कहा था, ‘ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं। हम अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। मैच हालात के हिसाब से खेल रहे हैं। हर मैच महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विश्व कप है और सारी टीमें अच्छी है।’