भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी का एके बेहतरीन कैच पीछे दौड़ लगाते हुए पकड़ा। मगर वह इसके बाद काफी दर्द में नजर आए। उन्हें मैदान से बाहर भी तुरंत ले जाया गया। उनकी जगह फील्ड पर सब्सटीट्यूट के रूप में ध्रुव जुरेल आए। अब इस चोट के बाद निश्चित ही टीम इंडिया और भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ गई होगी। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी इंजरी कितनी गंभीर है।

टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

श्रेयस अय्यर के मैदान से बाहर जाने पर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई होगी। यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या वह बल्लेबाजी करने उतर पाएंगे। मैदान पर आए फिजियो उनको पकड़कर सहारा देते हुए अपने साथ बाहर ले गए थे। उनकी यह चोट हाथ पर है, कंधे पर है या पसलियों में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर जिस तरह कैच लेने के बाद वह सीने पर हाथ रखे थे उससे लग रहा है कि पसलियों में चोट हो सकती है।

IND vs AUS 3rd ODI Match LIVE Scorecard

इस कैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने हर्षित राणा की गेंद पर अपने पीछे भागते हुए एलेक्स कैरी का एक शानदार कैच पकड़ा। मगर यह कैच उनके ऊपर भारी पड़ता दिख रहा है। वह इसके बाद काफी दर्द में दिखे। फिजियो उन्हें अपने साथ बाहर ले गए। अय्यर ने पीछे भागते हुए लंबी व तेज दौड़ लगाई और छलांग लगाकर कैच पकड़ा। लेकिन इसके बाद वह अपने सीने पर हाथ रखे नजर आए, जिससे लगा कि उनकी पसलियों में शायद चोट आई है।

बतौर उपकप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली सीरीज है। इस सीरीज से पहले शुभमन गिल को कप्तान और अय्यर को उपकप्तान बनाया गया था। अय्यर ने इससे पहले आईपीएल में कप्तानी की और केकेआर को चैंपियन व पंजाब किंग्स को रनर अप बनाया। साथ ही इंडिया ए की भी वह कप्तानी कर चुके थे। अब वह भारतीय जर्सी में कप्तानी करते दिखे। चोटिल होने के वक्त वह कप्तानी ही कर रहे थे क्योंकि शुभमन गिल फील्ड से बाहर थे।