IND vs AUS WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले दिन रोहित शर्मा के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। लंदन के द ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 327 रन बना लिए। ट्रेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 251 रन की साझेदारी हुई। भारतीय गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की। किसी भी गेंदबाज की इकॉनमी 3.50 से कम नहीं रही। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट गंवा दिए थे। दूसरे सेशन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76/3 हो गया। इसके बाद हेड और स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला। हेड डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। टीम इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखा और 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी।

WTC Final 2023 IND vs AUS Day 2 से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें

Match Ended

ICC World Test Championship Final, 2023

Australia 
469(121.3)& 270/8dec

vs

India  
296(69.4)& 234(63.3)

Match Ended ( Day 5 – Final )
Australia beat India by 209 runs

Live Updates

India vs Australia, WTC Final 2023: द ओवल में पहली बार जून में टेस्ट मैच का आयोजन। 1880 में पहली बार हुआ था कोई मैच।

22:37 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 3/327 रन बनाए

डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 327 रन बना लिए। ट्रेविस हेड 146 और स्टीव स्मिथ 95 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 251 रन की साझेदारी हुई। स्मिथ ने दिन की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। भारतीय गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की। किसी भी गेंदबाज की इकॉनमी 3.50 से कम नहीं है।

22:10 (IST) 7 Jun 2023
WTC Final Live: तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों को अबतक विकेट नहीं मिला

डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन आखिरी सेशन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 80 ओवर में 3 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 225 रन की साझेदारी हो गई है। स्मिथ 87 और हेड 128 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों को अबतक विकेट नहीं मिल सका है।

21:47 (IST) 7 Jun 2023
WTC Final Live : हेड और स्मिथ ने भारत को विकेट के लिए तरसाया

डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन आखिरी सेशन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 74 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 200 रन की साझेदारी हो गई है। स्मिथ 76 और हेड 115 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।

21:24 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: स्मिथ और हेड के आगे बेबस भारतीय गेंदबाज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शुरुआती तीन विकेट जल्दी लेने के बाद भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 76 के स्कोर पर लगा था और अब 68 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 254/3 है। क्रीज पर ट्रेविस हेड (105) और स्टीव स्मिथ (63) बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 178 रन की साझेदारी हो गई है।

21:06 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ट्रेविस हेड ने पूरा किया शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिया है। 94.34 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हेड ने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। इस शतकीय पारी में ट्रेविस हेड ने 14 चौके और एक छक्का लगाया। हेड के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया अब बेहद मजबूत स्थिति में है। 65 ओवर की समाप्ति के बाद कंगारू टीम का स्कोर 238/3 है।

20:51 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: स्टीव स्मिथ की हाफ सेंचुरी, हेड शतक के करीब

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर की 38वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। स्मिथ ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 7 चौकों की मदद से 144 गेंदों में यह अर्द्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड शतक के बेहद करीब हैं। हेड शतक से सिर्फ 3 रन दूर हैं।

20:33 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार

WTC Final में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भले ही खराब रही थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने वापसी कर ली है। तीसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 200 का स्कोर पार कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को 76 के स्कोर मार्नस लाबुशेन (26) के रूप में तीसरा झटका लगा था। तब से स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों के बीच 100 रन से उपर की साझेदारी हो चुकी है। 59 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन है। स्मिथ 41 और हेड 91 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:09 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच शतकीय साझेदारी पूरी

WTC Final के पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। 53 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 178/3 है। स्टीव स्मिथ 34 और ट्रेविस हेड 66 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को आखिरी सफलता मार्नस लाबुशेन के रूप में दूसरे सेशन के शुरू होते ही मिली थी। शुरुआती झटके लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब मजबूत स्थिति में है।

19:48 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा दूसरा सेशन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final के पहले दिन का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। दूसरा सेशन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भले ही दूसरे सेशन के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को मार्नस लाबुशेन (26) के रूप में बड़ा झटका लगा था, लेकिन स्टीव स्मिथ (33) और ट्रेविस हेड (60) के बीच हो चुकी 94 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत की तरफ से शमी और सिराज सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं। उमेश यादव अभी तक कसौटी पर खरे नहीं उतरे। शमी, सिराज और शार्दुल को 1-1-1 विकेट मिला है।

19:33 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: 48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 163/3

48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। ट्रेविस हेड 53 पर और स्टीव स्मिथ 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों के बीच की साझेदारी शतक की और बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 76 के स्कोर पर लगा था। लंच के तुरंत बाद मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन (26) को पवेलियन भेजा था।

19:23 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ट्रेविड हेड ने पूरी की हाफ सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने टेस्ट करियर की 14वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। हेड ने 61 गेंदों में 9 चौकों की मदद से यह अर्द्धशतक पूरा किया है। उन्होंने हाफ सेंचुरी भी बाउंड्री लगाकर ही पूरी की। स्टीव स्मिथ के साथ ट्रेविड हेड की साझेदारी 85 रन की हो चुकी है। स्टीव स्मिथ 79 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

18:57 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: स्मिथ और हेड के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

लंच ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया को मार्नस लाबुशेन (26) के रूप में तीसरा झटका लगा था। लाबुशेन का विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच चौथे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय (65) साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी में ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए हैं। 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन है। स्मिथ 28 (63) रन पर और हेड 37 (36) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

18:52 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया 30वें ओवर में 100 के पार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 30वें ओवर में 100 के पार चला गया है। 30 ओवर की समाप्ति के बाद कंगारू टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। क्रीज पर स्टीव स्मिथ (12) और ट्रेविस हेड (19) की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। शमी, सिराज और शार्दुल को 1-1-1 विकेट मिला है।

17:49 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका

लंच ब्रेक से आते ही टीम इंडिया को तीसरी सफलता मिल गई है। लंच के बाद मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर में मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लाबुशेन 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए। लाबुशेन का विकेट 76 के स्कोर पर गिरा। शमी का यह पहला विकेट है।

17:05 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: पहले सेशन के बाद ऑस्ट्रेलिया 73/2

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले दिन का पहला सेशन पूरा गया है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली टीम इंडिया ने पहले सेशन में दो विकेट चटकाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 73 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। पहले सेशन में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को विकेट मिला। आउट होने वाले बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (0) और डेविड वार्नर (43) थे। क्रीज पर स्टीव स्मिथ 2 और मार्नस लाबुशेन 26 रन बनाकर नाबाद हैं।

16:57 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: अर्द्धशतक से चूके डेविड वार्नर, शार्दुल ने किया आउट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर के रूप में दूसरा झटका लग गया है। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने वार्नर को पवेलियन भेजने का काम किया। वार्नर ने एक धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 60 गेंद खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके जड़े। शार्दुल ठाकुर ने वार्नर को केएस भरत के हाथों कैच आउट कराया। वार्नर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 72/2 है। मार्नस लाबुशेन 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:42 (IST) 7 Jun 2023
WTC Final Live Score: टीम इंडिया को विकेट की तलाश

टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर डट गए हैं। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी हो गई है। लाबुशेन 20 और वार्नर 39 रन बनाकर क्रीज पर। शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे हैं।

16:23 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: डेविड वार्नर ने उमेश यादव के एक ही ओवर में जड़े 4 चौके

डेविड वार्नर अब क्रीज पर सहज दिख रहे हैं। उन्होंने उमेश यादव के एक ही ओवर में 4 चौके जड़े। उमेश दो ओवर में 21 रन दे चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। डेविड वार्नर 44 गेंद पर 37 और मार्नस लाबुशेन 36 गेंद पर 16 रन बनाकर क्रीज पर।

16:18 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/1

चौथे ही ओवर में उस्मान ख्वाजा के रूप में पहला झटका लगने के बाद डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर जम गए हैं। शमी और सिराज को आराम देने के बाद उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी के लिए लाया गया है, लेकिन भारत को दूसरे विकेट की तलाश अभी भी है। 14 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है। वार्नर 21 और लाबुशेन 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक विकेट सिराज को मिला है।

15:54 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUs Live: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 22/1

WTC Final में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड वार्नर 13 और मार्नस लाबुशेन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा (0) के रूप में एक झटका लगा है। मोहम्मद सिराज को यह विकेट मिला था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

15:30 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: छठे ओवर में आई पहली बाउंड्री

WTC के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के रूप में पहला झटका दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधकर रखा है। छठे ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई पारी की पहली बाउंड्री आई। वार्नर के बल्ले का किनारा लगकर गेंद स्लिप के बाउंड्री पार गई। 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16/1 है।

15:19 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका

डब्ल्यूटीसी के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने भारत को पहले सफलता दिलाई है। सिराज ने उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेजने का काम किया। ख्वाजा को शुरू से ही ओवर द विकेट गेंदबाजी कर रहे सिराज ने अपने दूसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया। विराट कोहली ने ख्वाजा का स्लिप में कैच पकड़ा। ख्वाजा के आउट होने के बाद क्रीज पर नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनके साथ डेविड वार्नर भी क्रीज पर हैं। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4/1 है।

15:04 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में नहीं दिया कोई रन

डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का आगाज किया। वार्नर के खिलाफ मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए हैं और राउंड द विकेट गेंदबाजी की। शमी को पहली ही गेंद से जबरदस्त स्विंग हासिल हुई। शमी ने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया।

14:59 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ओडिशा हादसे में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने राष्ट्रगान से पहले 1 मिनट का मौन रखा। यह मौन ओडिशा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के लिए था। साथ ही उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमें काला बैंड बांधकर मैदान पर उतरी है।

14:40 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

14:38 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

14:36 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा। वहीं एक स्पिनर के रूप में रवींद्र जडेजा को मौका मिला है। आर अश्विन प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

14:11 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS Live: कौन रचेगा इतिहास?

भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार न्यूट्रल वेन्यू एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। यह मैच जीतने वाली टीम इतिहास रच देगी। दोनों टीमों ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में हर आईसीसी खिताब जीता है। टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम आईसीसी का हर खिताब जीतने वाली टीम बन जाएगी।

14:10 (IST) 7 Jun 2023
IND vs AUS: केएल राहुल ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने इंस्टाग्राम पर टीम की फोटो लगाकर विश किया है। बता दें कि केएल राहुल आईपीएल में चोटिल होने के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हो गए थे। उनकी जगह इशान किशन को टीम में चुना गया था।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1666359931300380673?s=20

14:08 (IST) 7 Jun 2023
WTC Final Live: ये है टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, और उमेश यादव। रिजर्व : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।

India vs Australia, WTC Final 2023: भारत की कौशल और जज्बे से भरी टीम बुधवार से जब यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरेगी तो उसकी नजरें आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) खिताब के एक दशक के सूखे को खत्म करने पर टिकी होंगी। डब्ल्यूटीसी के पिछले दो चक्र में भारत सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम रहा है और पिछले 10 साल में सफेद गेंद के लगभग सभी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रहा लेकिन इसके बावजूद खिताब नहीं जीत पाया। भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में जीता था। इसके बाद भारत को तीन बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जबकि टीम चार बार सेमीफाइनल में हारी। टीम 2021 टी20 विश्व कप के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गई। मौजूदा चक्र की छह श्रृंखलाओं में से भारत ने एकमात्र श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका में गंवाई जिसके बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी और रोहित शर्मा को टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भारतीय टीम स्वेदश में अजेय रही, इंग्लैंड में कड़ी श्रृंखला ड्रॉ कराई और बांग्लादेश में मुश्किल में घिरने के बावजूद जीत हासिल की।