ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को मिचेल स्टार्क की गेंद पर पहला चौका जड़ा। इस चौके के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा ने 1000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम है। विराट कोहली दूसरे और सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 21 पारियों में 55.77 के औसत और 89.56 के स्ट्राइक रेट से 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। 171 उनका सर्वोच्च स्कोर है। कोहली ने 20 पारियों में 44.55 के औसत से 802 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 30.83 के औसत से 740 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
धोनी-धवन ने भी बनाए हैं 500 से ज्यादा रन
महेंद्र सिंह धोनी ने 20 पारियों में 45.60 के औसत से 684 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं। नाबाद 87 उनका सर्वोच्च स्कोर है। शिखर धवन ने 36.92 के औसत से 517 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
खिलाड़ी | कब से कब तक खेले | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
रोहित शर्मा | 2008-2025 | 21 | 21 | 3 | 1004 | 171* | 55.77 | 89.56 | 4 | 2 |
विराट कोहली | 2012-2025 | 20 | 19 | 1 | 802 | 117 | 44.55 | 87.93 | 3 | 4 |
सचिन तेंदुलकर | 1991-2012 | 25 | 25 | 1 | 740 | 117* | 30.83 | 70.74 | 1 | 5 |
महेंद्र सिंह धोनी | 2008-2019 | 21 | 20 | 5 | 684 | 87* | 45.6 | 72.3 | 0 | 5 |
शिखर धवन | 2015-2020 | 14 | 14 | 0 | 517 | 126 | 36.92 | 93.15 | 1 | 3 |
सुनील गावस्कर | 1980-1986 | 13 | 12 | 1 | 456 | 92* | 41.45 | 59.92 | 0 | 5 |
के श्रीकांत | 1985-1992 | 15 | 15 | 1 | 379 | 93* | 27.07 | 68.41 | 0 | 2 |
गौतम गंभीर | 2008-2012 | 10 | 10 | 0 | 350 | 113 | 35 | 78.29 | 1 | 1 |
राहुल द्रविड़ | 2000-2004 | 10 | 10 | 0 | 337 | 74 | 33.7 | 65.94 | 0 | 4 |
दिलीप वेंगसरकर | 1980-1986 | 11 | 11 | 2 | 337 | 77* | 37.44 | 57.11 | 0 | 2 |