भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। गुरुवार (17 दिसंबर) को टेस्ट के पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
[ie_ipl_scorecard match_id=48440]
कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। टीम के लिए सबसे ज्यादा उन्होंने ही बनाए। कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जोश हेजलवुड की थ्रो पर नाथन लियोन ने उन्हें रनआउट किया। अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। हनुमा विहारी (16) को हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।
अजिंक्य रहाणे ने सिंगल लेने के लिए कॉल किया, लेकिन वे खुद रुक गए। कोहली पलटकर वापिस अपनी क्रीज में नहीं पहुंच सके। उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रहाणे ने अपनी गलती मानी और कोहली से माफी भी मांग ली। चेतेश्वर पुजारा अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। लियोन ने उन्हें लबुशेन के हाथों कैच कराया। वे 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।मयंक अग्रवाल ने 17 रन बनाए। पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने दो विकेट लिए। हेजलवुड, कमिंस और लियोन ने एक-एक विकेट लिए।
Highlights
पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। हनुमा विहारी (16) को हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।
अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे के बाद क्रीज पर ऋद्धिमान साहा उतरे। उनके साथ हनुमा विहारी है। दोनों खिलाड़ी दिन के खेल का अंत नाबाद लौट कर करना चाहेंगे।
कप्तान विराट कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जोश हेजलवुड की थ्रो पर नाथन लियोन ने उन्हें रनआउट किया। अजिंक्य रहाणे ने सिंगल लेने के लिए कॉल किया, लेकिन वे खुद रुक गए। कोहली पलटकर वापिस अपनी क्रीज में नहीं पहुंच सके। उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रहाणे ने अपनी गलती मानी और कोहली से माफी भी मांग ली।
43वें ओवर में विराट कोहली के हाथ में चोट लगी। खून भी बहा। फिजियो ने ट्रीटमेंट दिया। इसके बाद विराट कोहली फिर से क्रीज पर डट गए। यही नहीं उन्होंने मिशेल स्टार्क के इस ओवर की आखिरी गेंद पर चौका भी मारा। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 79 रन था। चेतेश्वर पुजारा 145 गेंद में 30 और विराट कोहली 79 गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 156 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी थी।
डिनर ब्रेक के बाद भारत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 32 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा 109 गेंद में 26 और विराट कोहली 43 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 84 गेंदों में 28 रन की साझेदारी हुई थी। बता दें कि भारत का दूसरा विकेट 32 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा था।
इससे पहले जब डिनर के लिए ब्रेक हुआ था, तब तक 25 ओवर फेंके गए थे। तब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 41 रन था। चेतेश्वर पुजारा 88 गेंद में 17 और विराट कोहली 22 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए हैं। जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन को कोई सफलता नहीं मिली है।
इससे पहले भारत को 19वें ओवर में दूसरा झटका लगा। पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया। मयंक अग्रवाल 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। मयंक जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन था। मयंक की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। उस समय तक चेतेश्वर पुजारा 72 गेंद खेल चुके थे, हालांकि, उनके खाते में 14 रन ही जुड़े थे।
इससे पहले 12 ओवरो में भारत का स्कोर एक विकेट पर 25 रन था। चेतेश्वर पुजारा ने 45 गेंद में 14 और मयंक अग्रवाल ने 25 गेंद में 10 रन बनाए थे। भारत की ओर से तब तक एक बाउंड्री लगी थी, जो मयंक के बल्ले से निकली थी। मयंक अग्रवाल ने 10वें ओवर में जोश हेजलवुड की आखिरी गेंद पर चौका लगाया था।
इससे पहले भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी को बोल्ड कर दिया। पृथ्वी खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा ने क्रीज संभाली। पुजारा ने स्टार्क की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। इस क्रीज पर उनके साथ मयंक अग्रवाल हैं।
इस मैच से युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी पैट कमिंस ने उन्हें टॉस से पहले बैगी ग्रीन कैप पहनाई।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों पहली बार एक दूसरे के खिलाफ गुलाबी गेंद (पिंक बॉल) से टेस्ट मैच खेल रही हैं। विदेशी जमीन पर भारत का यह पहला डे-नाइट मैच है। दोनों टीमों के पिछले 5-5 टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पांचों में जीत हासिल की है। वहीं, टीम इंडिया ने 5 में से 2 मैच गंवाए हैं, जबकि 3 में जीत हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुसने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन।
भारतीय टीम की प्लेइंग-11: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।