भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। गुरुवार (17 दिसंबर) को टेस्ट के पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

[ie_ipl_scorecard match_id=48440]

कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।  टीम के लिए सबसे ज्यादा उन्होंने ही बनाए। कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जोश हेजलवुड की थ्रो पर नाथन लियोन ने उन्हें रनआउट किया। अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। हनुमा विहारी (16) को हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।

अजिंक्य रहाणे ने सिंगल लेने के लिए कॉल किया, लेकिन वे खुद रुक गए। कोहली पलटकर वापिस अपनी क्रीज में नहीं पहुंच सके। उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रहाणे ने अपनी गलती मानी और कोहली से माफी भी मांग ली। चेतेश्वर पुजारा अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। लियोन ने उन्हें लबुशेन के हाथों कैच कराया। वे 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।मयंक अग्रवाल ने 17 रन बनाए। पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल सके। स्टार्क ने दो विकेट लिए। हेजलवुड, कमिंस और लियोन ने एक-एक विकेट लिए।

Live Blog

17:12 (IST)17 Dec 2020
पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। हनुमा विहारी (16) को हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू किया।

16:31 (IST)17 Dec 2020
रहाणे भी लौटे पवेलियन

अजिंक्य रहाणे 92 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे के बाद क्रीज पर ऋद्धिमान साहा उतरे। उनके साथ हनुमा विहारी है। दोनों खिलाड़ी दिन के खेल का अंत नाबाद लौट कर करना चाहेंगे।

16:13 (IST)17 Dec 2020
रहाणे की गलती से कोहली आउट

कप्तान विराट कोहली 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  उनका टेस्ट क्रिकेट में यह 22वां अर्धशतक है। कोहली ने 180 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। जोश हेजलवुड की थ्रो पर नाथन लियोन ने उन्हें रनआउट किया। अजिंक्य रहाणे ने सिंगल लेने के लिए कॉल किया, लेकिन वे खुद रुक गए। कोहली पलटकर वापिस अपनी क्रीज में नहीं पहुंच सके। उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रहाणे ने अपनी गलती मानी और कोहली से माफी भी मांग ली।

15:21 (IST)17 Dec 2020
खून बहने के बावजूद क्रीज पर डटे रहे विराट कोहली

43वें ओवर में विराट कोहली के हाथ में चोट लगी। खून भी बहा। फिजियो ने ट्रीटमेंट दिया। इसके बाद विराट कोहली फिर से क्रीज पर डट गए। यही नहीं उन्होंने मिशेल स्टार्क के इस ओवर की आखिरी गेंद पर चौका भी मारा। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 79 रन था। चेतेश्वर पुजारा 145 गेंद में 30 और विराट कोहली 79 गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 156 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी थी।

14:08 (IST)17 Dec 2020
कोहली और पुजारा ने संभाली थी भारतीय पारी

डिनर ब्रेक के बाद भारत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 32 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा 109 गेंद में 26 और विराट कोहली 43 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 84 गेंदों में 28 रन की साझेदारी हुई थी। बता दें कि भारत का दूसरा विकेट 32 रन के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा था।

13:37 (IST)17 Dec 2020
डिनर के समय तक भारत ने खो दिए थे 2 विकेट

इससे पहले जब डिनर के लिए ब्रेक हुआ था, तब तक 25 ओवर फेंके गए थे। तब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 41 रन था। चेतेश्वर पुजारा 88 गेंद में 17 और विराट कोहली 22 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए हैं। जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन को कोई सफलता नहीं मिली है।

12:43 (IST)17 Dec 2020
19वें ओवर में लगा था भारत को दूसरा झटका

इससे पहले भारत को 19वें ओवर में दूसरा झटका लगा। पैट कमिंस ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर दिया। मयंक अग्रवाल 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। मयंक जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन था। मयंक की जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। उस समय तक चेतेश्वर पुजारा 72 गेंद खेल चुके थे, हालांकि, उनके खाते में 14 रन ही जुड़े थे।

11:40 (IST)17 Dec 2020
मयंक अग्रवाल ने लगाई थी भारत की ओर से पहली बाउंड्री

इससे पहले 12 ओवरो में भारत का स्कोर एक विकेट पर 25 रन था। चेतेश्वर पुजारा ने 45 गेंद में 14 और मयंक अग्रवाल ने 25 गेंद में 10 रन बनाए थे। भारत की ओर से तब तक एक बाउंड्री लगी थी, जो मयंक के बल्ले से निकली थी। मयंक अग्रवाल ने 10वें ओवर में जोश हेजलवुड की आखिरी गेंद पर चौका लगाया था।

11:12 (IST)17 Dec 2020
पृथ्वी शॉ नहीं खोल पाए खाता

इससे पहले भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी को बोल्ड कर दिया। पृथ्वी खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह चेतेश्वर पुजारा ने क्रीज संभाली। पुजारा ने स्टार्क की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। इस क्रीज पर उनके साथ मयंक अग्रवाल हैं।

10:31 (IST)17 Dec 2020
कैमरन ग्रीन ने किया ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू

इस मैच से युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी पैट कमिंस ने उन्हें टॉस से पहले बैगी ग्रीन कैप पहनाई।

09:49 (IST)17 Dec 2020
भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार आमने-सामने

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों पहली बार एक दूसरे के खिलाफ गुलाबी गेंद (पिंक बॉल) से टेस्ट मैच खेल रही हैं। विदेशी जमीन पर भारत का यह पहला डे-नाइट मैच है। दोनों टीमों के पिछले 5-5 टेस्ट मुकाबलों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पांचों में जीत हासिल की है। वहीं, टीम इंडिया ने 5 में से 2 मैच गंवाए हैं, जबकि 3 में जीत हासिल की है।

09:14 (IST)17 Dec 2020
ये है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुसने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन।

09:14 (IST)17 Dec 2020
ये है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम की प्लेइंग-11: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।