पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक ने टी20 फॉर्मेट में अपनी ऑल टाइम टीम चुनी है। उन्होंने केवल पाकिस्तान और भारतीय खिलाड़ियों को लेकर यह टीम तैयार की है। इस टीम को देखकर पाकिस्तानी फैंस थोड़ा नाराज हो सकते हैं। सकलैन की भारत पाकिस्तान ऑल टाइम टी20 इलेवन में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है।
सकलैन मुश्ताक की प्लेइंग इलेवन में छह भारतीय खिलाड़ी और पांच पाकिस्तानी नाम शामिल हैं। उन्होंने 12वें खिलाड़ी के तौर पर भी भारतीय स्पिन गेंदबाज अश्विन को ही चुना है। टीम में ओपनर के तौर रोहित शर्मा और बाबर आजम का नाम शामिल हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं।
विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद रिजवान ऋषभ पंत का नाम शामिल है। रविंद्र जडेजा और शादाब खान ऑलराउंडर हैं। तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी टीम में शामिल हैं।
फैंस को यह टीम रास नहीं आई। उन्होंने कई पुराने नामों को लेकर सवाल किया। कुछ ने इस टीम ने भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को टीम में रखने की मांग की वहीं कुछ ने सवाल किया कि सुरेश रैना का नाम क्यों नहीं है। कुछ पाकिस्तानी फैंस ने शाहिद अफरीदी का नाम गायब होने पर भी सवाल किया। कुछ फैंस ने शादाब खान की जगह हार्दिक पंड्या को रखने की मांग की।
सकलैन की टीम महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है। धोनी ने भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। वहीं उन्होंने आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया। वहीं शाहिद अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान पहले टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंचा था।
सकलेन मुश्ताक की ऑल टाइम टी20 इलेवन – रोहित शर्मा, बाबर आजम, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद रिजवान, ऋषभ पंत, शादाब खान, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और रविचंद्रन अश्विन