अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच से 2024 में टेस्ट क्रिकेट का साल पूरा हुआ। यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया और सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच खेला गया। मेलबर्न में भारत को 184 रन से हार का सामना करना पड़ा। सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया।

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच में कुल 899 रन बने, जबकि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में कुल 1232 रन बने। वहीं, जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच में 1427 रन बने। जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के रन 2024 का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड पाकिस्तान और इंग्लैंड के टेस्ट मैच में बना था। पाकिस्तान और इंग्लैंड का वह टेस्ट मैच 7 अक्टूबर 2024 से मुल्तान में खेला गया था। उस टेस्ट मैच में दोनों टीमों ने कुल 1599 रन बनाये थे। साल 2024 में 25 टेस्ट मैच ऐसे रहे, जिसमें कुल 1000 या उससे ज्यादा रन बने। यहां उन सभी टेस्ट मैच की सूची दी गई है।

साल 2024 में पहली बार 1000 से ज्यादा रन भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच में बने थे। वह टेस्ट मैच 25 जनवरी 2024 से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला गया था। उस टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 357 ओवर में 1304 रन बनाये थे। 25 जनवरी 2024 से ही शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के टेस्ट मैच में भी 1000 रन बने थे।

साल 2024 में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट मैच की सूची

टीम 1टीम 2रनविकेटओवररन रेटमैदानमैच शुरू होने की तिथि
ऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज100038284.23.51ब्रिस्बेन25 जनवरी 2024
वेस्टइंडीजबांग्लादेश100337326.23.07नॉर्थ साउंड22 नवंबर 2024
भारतन्यूजीलैंड1020322504.08बेंगलुरु16 अक्टूबर 2024
पाकिस्तानइंग्लैंड102240283.43.6मुल्तान15 अक्टूबर 2024
भारतबांग्लादेश104634264.43.95चेन्नई19 सितम्बर 2024
श्रीलंकान्यूजीलैंड105025285.13.68गाले26 सितम्बर 2024
बांग्लादेशश्रीलंका106840279.33.82सिलहट22 मार्च 2024
न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलिया107137286.43.73क्राइस्टचर्च8 मार्च 2024
न्यूजीलैंडइंग्लैंड109136226.24.82वेलिंग्टन6 दिसंबर 2024
न्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीका109934339.53.23माउंट माउंगानुई4 फरवरी 2024
इंग्लैंडश्रीलंका112535306.23.67मैनचेस्टर21 अगस्त 2024
श्रीलंकान्यूजीलैंड116540348.43.34गाले18 सितम्बर 2024
इंग्लैंडश्रीलंका116640298.43.9प्रभु का29 अगस्त 2024
न्यूजीलैंडइंग्लैंड117739281.54.17हैमिल्टन14 दिसंबर 2024
बांग्लादेशश्रीलंका118437352.43.35चटगांव30 मार्च 2024
पाकिस्तानबांग्लादेश118926342.53.46रावलपिंडी21 अगस्त 2024
भारतइंग्लैंड119640315.43.78विशाखापत्तनम2 फ़रवरी 2024
न्यूजीलैंडइंग्लैंड120532280.54.29क्राइस्टचर्च28 नवंबर 2024
ऑस्ट्रेलियाभारत1232404053.04मेलबर्न26 दिसंबर 2024
दक्षिण अफ्रीकाश्रीलंका124140358.13.46गकेबेरहा5 दिसंबर 2024
भारतइंग्लैंड1304403573.65हैदराबाद25 जनवरी 2024
भारतइंग्लैंड131634339.43.87राजकोट15 फ़रवरी 2024
जिम्बाब्वेअफगानिस्तान142724366.23.89बुलावायो26 दिसंबर 2024
इंग्लैंडवेस्टइंडीज144140328.54.38नॉटिंघम18 जुलाई 2024
पाकिस्तानइंग्लैंड159926353.54.51मुल्तान7 अक्टूबर 2024