World Cup 2023, AUS vs SA Dream11 Prediction in Hindi: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का अभी जीत का खाता नहीं खुला है। यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच होगा। अपने पहले मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने 6 विकेट से हार गई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 102 रन से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी बनी कमजोरी
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में धमाकेदार आगाज किया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इस टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर (428/5) बना दिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारत के खिलाफ मुकाबले में कुछ कमियां नजर आई थीं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी अपनी स्पिन बॉलिंग की कमजोरी से जूझ रही है। वहीं बल्लेबाजी भी ऑस्ट्रेलिया की कमजोर बनकर सामने आई है। भारत के खिलाफ यह टीम 199 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना
इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें ग्राउंड को ध्यान में रखकर प्लेइंग इलेवन तय कर सकती हैं। लखनऊ की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्सी को मौका मिल सकता है। लुंगी एनगिडी को आराम दिया जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में मार्कस स्टोयनिस को शामिल किया जा सकता है। स्टोयनिस को कैमरन ग्रीन की जगह शामिल किया जा सकता है, क्योंकि ग्रीन पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे।
यह हैं दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया– डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और एडम जम्पा।
दक्षिण अफ्रीका– क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा।
दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया फैंटसी टीम 1
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डिकॉक
बल्लेबाज: स्टीव स्मिथ, रॉसी वेन डेर डुसेन, मिचेल मार्श।
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, एडेन मार्करम
गेंदबाज: तबरेज शम्सी, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कगिसो रबाडा
कप्तान: क्विंटन डिकॉक, मिचेल स्टार्क