आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच 3 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच से होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत समेत 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन वहां राजनीतिक अस्थिरता के चलते इसे आईसीसी के मुख्यालय वाले शहर दुबई शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ही रहेगा।

टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। इस लेख में टूर्नामेंट के शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, सभी टीमों के स्क्वॉड की जानकारी दी गई है।

कब से कब तक होगा टूर्नामेंट, कैसा होगा फॉर्मेट?

  • महिला टी20 विश्व कप 2024 कब आयोजित किया होगा?
    महिला विश्व कप 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
  • महिला टी20 विश्व कप कहां आयोजित किया होगा?
    महिला विश्व कप संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।
  • महिला टी20 विश्व कप का फॉर्मेट क्या है?
    10 टीमों को 5-5 के दो समूहों में रखा गया है. हर टीम एक-दूसरे से एक-एक बार और कुल 4 मैच खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। तीन से 15 अक्टूबर तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे। 17 अक्टूबर को पहला और 18 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। फाइनल 20 अक्टूबर को होगा।

Women’s T20 World Cup 2024 Live Streaming In Hindi: Watch Here

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar (डिज्नी+हॉटस्टार) पर उपलब्ध होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका में महिला T20 विश्व कप का लाइव टेलीकास्ट विलो टीवी पर किया जाएगा।

टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग ESPN की ऑनलाइन सेवा, ESPN+ पर उपलब्ध होगी। टूर्नामेंट के 7 दिन डबल हेडर (दिन में दो मैच) हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Women’s T20 World Cup 2024 Full Schedule In Hindi: Watch Here

तारीखदिनटीमेमैच संख्याग्रुपस्टेडियम, शहरसमय (भारतीय समयानुसार)
03 अक्टूबर 2024गुरुवारबांग्लादेश महिला बनाम स्कॉटलैंड महिलापहला मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
03 अक्टूबर 2024गुरुवारपाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिलादूसरा मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
04 अक्टूबर 2024शुक्रवारसाउथ अफ्रीका महिला बनाम वेस्टइंडीज महिलातीसरा मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईदोपहर 3:30 बजे से
04 अक्टूबर 2024शुक्रवारभारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिलाचौथा मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
05 अक्टूबर 2024शनिवारबांग्लादेश महिला बनाम इंग्लैंड महिलापांचवां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
05 अक्टूबर 2024शनिवारऑस्ट्रेलिया महिला बनाम श्रीलंका महिलाछठा मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
06 अक्टूबर 2024रविवारभारत महिला बनाम पाकिस्तान महिलासातवां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईदोपहर 3:30 बजे से
06 अक्टूबर 2024रविवारवेस्टइंडीज महिला बनाम स्कॉटलैंड महिलाआठवां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
07 अक्टूबर 2024सोमवारइंग्लैंड महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिलानौवां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
08 अक्टूबर 2024मंगलवारऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिलादसवां मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
09 अक्टूबर 2024बुधवारसाउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला11वां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईदोपहर 3:30 बजे से
09 अक्टूबर 2024बुधवारभारत महिला बनाम श्रीलंका महिला12वां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
10 अक्टूबर 2024गुरुवारबांग्लादेश महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला13वां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
11 अक्टूबर 2024शुक्रवारऑस्ट्रेलिया महिला बनाम पाकिस्तान महिला14वां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
12 अक्टूबर 2024शनिवारन्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला15वां मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
12 अक्टूबर 2024शनिवारबांग्लादेश महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला16वां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
13 अक्टूबर 2024रविवारइंग्लैंड महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला17वां मैचग्रुप Bशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहदोपहर 3:30 बजे से
13 अक्टूबर 2024रविवारभारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला18वां मैचग्रुप Aशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
14 अक्टूबर 2024सोमवारपाकिस्तान महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला19वां मैचग्रुप Aदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
15 अक्टूबर 2024मंगलवारइंग्लैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला20वां मैचग्रुप Bदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
17 अक्टूबर 2024गुरुवारअभी तय नहींपहला सेमीफाइनलदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से
18 अक्टूबर 2024शुक्रवारअभी तय नहींदूसरा सेमीफाइनलशारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाहशाम 7:30 बजे से
20 अक्टूबर 2024रविवारअभी तय नहींफाइनलदुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबईशाम 7:30 बजे से

ये है सभी टीमों के खिलाड़ियों की सूची

ग्रुप ए में हैं ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस के अधीन), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के अधीन), सजना सजीवन। ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर। नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मेयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस के अधीन), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन। ट्रैवलिंग रिजर्व: नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर)। नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: रमीन शमीम, उम्म-ए-हानी।

श्रीलंका: साथी रानी, ​​दिलारा अक्तर, शोभना मोस्त्री, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), ताज नेहर, शोर्ना अक्तर, रितु मोनी, सुल्ताना खातून, मारुफा एक्टर, नाहिदा अक्तर, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून, राबिया खान, मुर्शिदा खातून, दिशा बिस्वास।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गैरेथ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, तायला व्लामिनक, जॉर्जिया वेयरहैम।

ग्रुप बी में हैं बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोती (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, शोभना मोस्तरी, राबिया खान, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारूफा अख्तर, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, ताज नेहर, शाति रानी, ​​दिशा बिस्वास।

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, डींड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (उप-कप्तान, विकेटकीपर), अशमिनी मुनिसर, अफी फ्लेचर, स्टैफनी टेलर, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू, नेरिसा क्राफ्टन।

इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), डैनी व्याट, सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, एमी जोंस (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माया बाउचियर, लिंसी स्मिथ, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, बेस हीथ।

साउथ अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादीन डिक्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डिरिडर, अयांडा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, कोले ट्रायॉन। नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: मियाने स्मिट।

स्कॉटलैंड: कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (उपकप्तान), लोर्ना जैक-ब्राउन, एब्बी ऐटकेन-ड्रमंड, अब्ताहा मकसूद, सास्किया होर्ले, कोले एबेल, प्रियानाज चटर्जी, मेगन मैककॉल, डार्सी कार्टर, आइल्सा लिस्टर, हन्ना रेनी, राचेल स्लेटर, कैथरीन फ्रेजर, ओलिविया बेल।