ICC Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शेफाली वर्मा ने लगातार धमाकेदार बल्लेबाजी की है। शेफली ने टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच में 40.25 की औसत से 161 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161 का रहा है। शेफाली ने इस टूर्नामेंट में 18 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। वे छक्के मारने के मामले में पहले स्थान पर हैं। शेफाली को बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में हुआ। वे 19 स्थानों की छलांग के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
शेफाली की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां उसका सामना 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा। 16 साल की शेफाली ने न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स को पहले स्थान से खिसका दिया है। सूजी अक्टूबर 2018 से शीर्ष पर थीं। शेफाली रैंकिंग में पहले स्थान पर पहु्ंचने वाली दूसरी भारतीय हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिताली राज ने हासिल की थी।
Shafali Verma in T20I cricket so far:
18 games, 485 runs, 28.52 average, 146.96 strike rate
Shafali Verma in #T20WorldCup so far:
4 games, 161 runs, 40.25 average, 161 strike rateThe teenager has now climbed from No.20 to No.1 in the @MRFWorldWide ICC T20I rankingspic.twitter.com/VDksR4TKTG
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 4, 2020
RANKINGS UPDATE
Youngsters at the top of the world! New No.1 on the @MRFWorldwide ICC Women’s T20I Rankings following the #T20WorldCup group stage!
Batting Shafali Verma
Bowling Sophie Ecclestone pic.twitter.com/KU4pAjKIxr— ICC (@ICC) March 4, 2020
शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 गेंद पर 29, बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंद पर 39, न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 गेंद पर 46 और श्रीलंका के खिलाफ 34 गेंद पर 47 रन बनाए थे। वे इस टूर्नामेंट में सबसे तेजी से रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। दूसरी ओर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज को दो-दो स्थानों का नुकसान हुआ। मंधाना छठे और रोड्रिग्ज 9वें नंबर पर खिसक गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 12वें नंबर पर बरकरार हैं।
गेंदबाजों में इंग्लैंड की सोफी एक्सलेस्टोन पहले स्थान पर पहुंच गईं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 4 मैच में 8 विकेट लिए हैं। वे औसत (6.12) और इकॉनमी रेट (3.23) के मामले में पहले नंबर पर हैं। एक्सलेस्टोन को दो स्थानों का फायदा हुआ। वे अप्रैल 2016 के बाद पहले स्थान पर पहुंचने वाली इंग्लैंड की पहली गेंदबाज हैं। पिछली बार एनया श्रूबसोले पहले स्थान पर पहुंची थीं।