इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (28 अगस्त) को टेस्ट क्रिकेट की अपडेटेड रैंकिंग जारी की। टॉप-10 में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत 3 भारतीय खिलाड़ी हैं। बाबर आजम को बड़ा नुकसान हुआ है। वह 6 स्थान नीचे 9वें नंबर पर लुढ़क गए हैं। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक और मोहम्मद रिजवान सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। वहीं जो रूट टॉप पर बरकरार हैं।
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे और डेरिल मिचेल तीसरे नंबर पर हैं। ब्रूक 3 स्थान की छलांग लगाकर स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा से आगे नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। हालांकि, स्मिथ और रोहित को रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ है। स्मिथ नंबर 5 और रोहित नंबर 6 पर हैं।भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल एक रैंक ऊपर नंबर-7 पर पहुंच हुए हैं। कोहली नंबर 8 और बाबर आजम नंबर 6 पर हैं। मोहम्मद रिजवान ने 7 स्थान की छलांग लगाई है। वह नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। उस्मान ख्वाजा भी नंबर 10 पर हैं।
मुशफिकुर रहीम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की
बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वह सात स्थान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल चार स्थान ऊपर 23वें स्थान पर और कामिंडू मेंडिस आठ स्थान ऊपर 36वें स्थान पर और इंग्लैंड के नए खिलाड़ी जेमी स्मिथ 22 स्थान ऊपर 42वें स्थान को भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है।
रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शीर्ष पर बने हुए हैं। श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांच विकेट लेने से फायदा हुआ है। वह एक पायदान ऊपर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स चार पायदान ऊपर 16वें स्थान और श्रीलंका के असिथा फर्नांडो 10 पायदान ऊपर 17वें स्थान को भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान के दाएं हाथ के गेंदबाज नसीम शाह चार पायदान ऊपर 33वें और इंग्लैंड के गस एटकिंसन चार पायदान ऊपर 42वें स्थान के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है।