T20 World Cup Squad 2026 All Team List: भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले 20 में से ज्यादातर देशों की टीमों की घोषणा हो गई है। ग्रुप स्टेज के शुरुआती मैचों में सिर्फ एक महीने से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। टीमों को 7 जनवरी तक आईसीसी को अपनी लिस्ट सौंपनी है, भले वह टीम सार्वजनिक न करें। 30 जनवरी तक स्क्वाड में बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद आईसीसी की मंजूरी से ही ऐसा होगा।
20 दिसंबर, 2025 को मेजबान भारत इस बड़े इवेंट के लिए अपनी टीम घोषित करने वाली पहली टीम बन गई। उसके अलावा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की घोषणा हो चुकी है। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज समेत कई देशों ने अबतक टीम का ऐलान नहीं किया है।
यहां टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों के स्क्वाड की जानकारी दी गई है
ग्रुप ए
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: टीम का ऐलान बाकी
संयुक्त राज्य अमेरिका: टीम का ऐलान बाकी
नीदरलैंड: टीम का ऐलान बाकी
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो।
ग्रुप बी
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।
आयरलैंड: टीम का ऐलान बाकी
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह।
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश तीक्ष्णा, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू।
जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।
ग्रुप सी
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।
इटली: टीम का ऐलान बाकी।
नेपाल: टीम का ऐलान बाकी।
वेस्टइंडीज: टीम का ऐलान बाकी।
ग्रुप डी
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान।
कनाडा: टीम का ऐलान बाकी।
न्यूजीलैंड: टीम का ऐलान बाकी।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया।
संयुक्त अरब अमीरात: टीम का ऐलान बाकी।
