Team India Warm Up Match and Complete Schedule: रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करना है। इससे पहले टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी। इसमें से एक मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। गौरतलब है कि टीम इंडिया तय समय से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेली। दूसरे मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो सुपर-12 में ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान हैं। राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली दो अन्य टीमें ग्रुप में शामिल होंगी। भारतीय टीम सपुर-12 में ग्रुप-2 में है। इस ग्रुप में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के अलावा फर्स्ट राउंड से क्वालीफाई करने वाली दो टीमें होंगी। टीम इंडिया को 23 अक्टूबर, रविवार को पाकिस्तान से पहला मैच खेलना है। इससे पहले टीम सोमवार, 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और बुधवार, 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
टीम इंडिया का शेड्यूल
17 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वार्मअप मैच – सुबह 9.30 बजे – ब्रिस्बेन।
19 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम न्यूजीलैंड वार्मअप मैच – दोपहर 1.30 बजे – ब्रिस्बेन।
23 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 1.30 बजे- मेलबर्न।
27 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम ए 2- दोपहर 12.30 बजे – सिडनी।
30 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका- शाम 4.30 बजे- पर्थ।
2 नवंबर 2022- भारत बनाम बांग्लादेश- दोपहर 1.30 बजे- एडिलेड।
6 नवंबर 2022- भारत बनाम बी1- दोपहर 1.30 बजे- मेलबर्न।
टीम इंडिया स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल समेत अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें
स्टैंडबाय खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर।