ICC Mens T20 World Cup 2026 India Team Schedule: डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में करेगा। भारत को पहला मुकाबला अमेरिका से खेलना है। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से मैच होगा। भारत का पाकिस्तान से कोलंबो में 15 फरवरी को मैच होगा। भारत का आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।
अगर भारत ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ता है तो उसके तीन सुपर आठ मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे। अगर भारत अंतिम चार में पहुंचता हैं, तो वह सेमीफाइनल मुंबई में खेलेगा। फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो मुकाबला कोलंबो में होगा। भारत ग्रुप ए में है।
रोहित टी20 विश्व कप के ब्रांड एम्बेसडर बने, पहली बार एक्टिव प्लेयर को मिला यह सम्मान; जय शाह का ऐलान
भारत के ग्रुप की टीमें
भारत, अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स।
T20 विश्व कप 2026: भारत का शेड्यूल
| तिथि और मैच | स्थान |
|---|---|
| 7 फरवरी, शनिवार भारत vs USA | मुंबई |
| 12 फरवरी, गुरुवार भारत vs नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी, रविवार भारत vs पाकिस्तान | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 18 फरवरी, बुधवार भारत vs नीदरलैंड्स | अहमदाबाद |
भारत शानदार फॉर्म में
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से वर्ल्ड चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया। तबसे टी20 में भारत 86.7 फीसदी मैच जीता है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से 7 सीरीज खेले हैं और सभी जीता है। हाल ही में उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया।
