हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्स में भारतीय टीम को पाकिस्तान ने 6 गेंद रहते 6 विकेट से हरा दिया। 6 ओवर और 6 खिलाड़ियों वाले इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.83 के रन रेट से 2 विकेट पर 119 रन ठोक दिए। पाकिस्तान ने टारगेट को बगैर विकेट खोए 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए भरत चिपली ने सबसे ज्यादा 16 गेंद पर 53 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए आसिफ अली ने 14 गेंद पर 55 रन बनाए।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो रॉबिन उथप्पा ने 8 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। भरत चिपली ने 16 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। केदार जाधव ने 3 गेंद पर 8 रन बनाए। मनोज तिवारी ने 7 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी ने 2 गेंद पर 1 चौके की मदद से 4 रन बनाए। 6 रन अतिरिक्त मिले।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान ने 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। फहीम अशरफ ने 2 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। आमेर यमीन 1 ओवर में 27 रन दिए। शाहब खान ने 1 ओवर में 8 रन दिए। हुसैन तलत ने 1 ओवर में 14 और आसिफ अली ने 1 ओवर में 19 रन दिए। मुहम्मद अखलाक ने विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली।

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए 195 पर आउट; मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके

पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पाकिस्तान के लिए मुहम्मद अखलाक ने 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 12 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। आसिफ अली ने 14 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। कप्तान फहीम अशरफ ने 5 गेंद पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।

भारत की गेंदबाजी

रॉबिन उथप्पा ने 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। स्टुअर्ट बिन्नी ने 1 ओवर में 21, केदार जाधव ने 1 ओवर में 23,शाहबाज नदीम ने 2 ओवर में 57 और मनोज तिवारी ने 1 ओवर में 20 रन दिए।

भारत की प्लेइंग 6

रॉबिन उथप्पा (कप्तान),भरत चिपली, केदार जाधव, मनोज तिवारी, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम। बेंच: श्रीवत्स गोस्वामी।

पाकिस्तान की प्लेइंग 6

मुहम्मद अखलाक, आसिफ अली, हुसैन तलत, फहीम अशरफ (कप्तान), शाहब खान, आमेर यामिन। बेंच: दानिश अजिज।