Tamil Nadu vs Delhi, Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली को तमिलनाडु के खिलाफ रोमांचक जीत मिली है। इस मैच में आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 रन चाहिए थे और सामने बल्लेबाजी कर रहे थे हिम्मत सिंह, जिन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इसका वीडियो भी बीसीसाई डोमेस्टिक द्वारा एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है।

आखिरी गेंद पर क्या-क्या हुआ?

आखिरी ओवर के ड्रामे की बात करें तो गेंद गुरजपनीत सिंह के हाथ में थी। आखिरी गेंद पर दिल्ली को 2 रन की जरूरत थी। सामने हिम्मत सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे जिन्होंने 3 गेंद पर 5 रन बनाए थे। गुरजपनीत की आखिरी गेंद उछाल के साथ ऑफ स्टंप के बाहर थी जिसे हिम्मत ने पॉइंट की पोजीशन के ऊपर से शॉट लगाते हुए बाउंड्री तक लगाया।

वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लाप, बिहार की लगातार दूसरी हार; अंक तालिका में पहुंची आखिरी स्थान पर

बाउंड्री पर खड़े शाहरुख खान ने छलांग लगाई और लगभग उनके एक हाथ में कैच फंस ही गया था। लेकिन फिर वह छलांग के बाद गिरे और कैच उनके हाथ से छलक गया। इसके बाद गेंद बाउंड्री के बाहर जा गिरी और दिल्ली को मिला छक्का। इस तरह हिम्मत सिंह ने छक्का लगाकर दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत दिला दी।

क्या रहा इस मैच का हाल?

इस मैच में पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे। तुषार रहेजा 72 और अमित सात्विक ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। जवाब में दिल्ली की तरफ से यश ढुल और प्रियांश आर्या ने अच्छी शुरुआत की। यश ने 71 और प्रियांश ने 35 रन बनाए। उसके बाद कप्तान नितीश राणा ने 34 और आयुष बडोनी ने 41 रनों की पारी खेली। अंत में हिम्मत सिंह ने 11 रन बनाकर नाबाद रहते हुए आखिरी गेंद पर लगाए छक्के से टीम को जीत दिलाई।

अभिषेक शर्मा का नहीं चला बल्ला, निशांत सिंधू ने ठोका पचासा; सुपर ओवर में हारी भारतीय ओपनर की टीम

दिल्ली की इस टूर्नामेंट में यह पहली जीत थी। पहले मुकाबले में झारखंड ने 7 विकेट से दिल्ली को मात दी थी। वहीं तमिलनाडु को अभी भी जीत का खाता खोलना है। पहले मैच में राजस्थान ने वरुण चक्रवर्ती की कप्तानी वाली इस टीम को मात दी थी। अब दिल्ली के हाथों टीम हार गई है। यानी लगातार दो हार इस टीम को झेलनी पड़ी हैं।