कोरोनावायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है। हालांकि, इसके बाद भी यह जारी रहेगा या नहीं इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। कोविड19 महामारी के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं या तो रद्द कर दी गईं हैं या फिर उन्हें टाल दिया गया है। यही वजह है कि खिलाड़ी अपने घर पर ही रहने को मजबूर हैं। हालांकि, वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी कई क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनमें जेमिमा रोड्रिग्ज प्रमुख हैं। उनके अलावा स्मृति मंधाना, वेदा कृष्णमूर्ति और हरलीन देओल भी शामिल हैं। हरलीन ने हाल ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट स्टोरी अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने आपकी इंसपिरेशन की जगह महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर लगाई हुई थी।

अब वे फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जेमिमा ने भी कमेंट किया है। उन्होंने हरलीन से पूछा है कि इतना ज्यादा सीरियस क्यों हो? इस पर हरलीन ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, आपने केवल कुछ सीरियस पोस्ट करने को कहा था। मैंने सिर्फ अपने भगवान की सुनी है। हरलीन ने जबान बाहर निकाले वाली एक इमोजी भी पोस्ट की है।

हरलीन की इस पोस्ट पर भारतीय फुटबॉलर करन अमीन ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, मुझ पर इतना गुस्सा क्यूं मैडम? इस पर हरलीन ने लिखा, हाहाहा ऐसा कुछ नहीं है। हरलीन की इस पोस्ट पर भी फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। _n27____ ने लिखा, दिशा पाटनी की नौकरी दांव पर लगा दी। इसके बाद उन्होंने जोर से हंसने वाली एक इमोजी भी पोस्ट की।

हरलीन ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की सदस्य थीं। हालांकि, वे बेंच पर ही बैठी रहीं। उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। हरलीन का गाना गाने वाला वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका है।


बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि, इसके चलते उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में वे अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करने के कारण ट्रोल हुईं थीं। लोगों ने यहां तक लिख दिया था कि दुनिया चाहे इधर की उधर हो जाए, लेकिन कुछ लोग सुधरते नहीं हैं। इंसान आज अपनी जिंदगी बचाने की जद्दोदहद में लगा है। ये अपने में ही मस्त हैं।