Glenn Maxwell Vini Raman Love Story: 14 अक्टूबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के कीव में जन्में विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक अपने देश के लिए 113 वनडे में 3063 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.3 रहा है। मैक्सवेल ने 64 टी20 इंटरनेशनल में 33.5 के औसत से 1609 रन बनाए हैं। वहीं, 7 टेस्ट में 26.1 की औसत से 339 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने इसी साल भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन से सगाई की थी। दोनों ने पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर भारतीय रिती रिवाज से सगाई की थी।
मैक्सवेल और विनी की लव स्टोरी भी काफी रोचक है। दोनों पहली बार दिसंबर 2013 में बिग बैश की टीम मेलबर्न स्टार के एक इवेंट में मिले थे। इसके 5 साल बाद दोनों पहली बार डेट पर गए थे। मैक्सवेल ने रिलेशनशिप को लेकर पहले इंट्रेस्ट दिखाया था। उन्होंने ही सबसे पहले I LOVE YOU भी कहा था। दोनों की लव स्टोरी के बारे में विनी ने खुलासा करते हुए बताया था कि मैक्सवेल उनसे ज्यादा गुसैल, जिद्दी, साहसी और चिल्लाने वाले हैं।
दोनों में सबसे ज्यादा भावुक कौन है, इस पर विनी ने अपना नाम लिया था। इस पोस्ट में केवल एक ही सवाल था जिसका जवाब विनी ने नहीं दिया। वह तय नहीं कर पाईं कि दोनों में अच्छा खाना कौन बनाता है। मैक्सवेल विनी के मुकाबले अच्छे ड्राइवर और स्पोर्ट्स पर्सन हैं। विनी मेलबोर्न में फार्मासिस्ट हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए यह ब्रेक लिया था।
इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग के जरिए क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की। विनी रमन ने इस दौरान उनकी वापसी में काफी मदद की थी। उन्हें ही इस बीमारी के बारे में पहले पता चला था। मैक्सवेल ने बिग बैश में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उनकी टीम फाइनल में हार गई थी। मैक्सवेल को टूर्नामेंट का बेहतरीन कप्तान चुना गया था। वे आईपीएल के इस सीजन में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। मैक्सवेल ने अब तक 7 मैच में 58 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 14.50 का रहा है।